राहुल बोले- गठबंधन तभी जब हर कार्यकर्ता को इज्जत मिलेगी

Updated on 22-08-2024 12:55 PM

लोकसभा में विपक्ष के नेता (LoP) और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे दो दिन के जम्मू-कश्मीर दौरे पर हैं। दोनों नेता 21 अगस्त की शाम श्रीनगर पहुंचे। दूसरे दिन दोनों नेता कार्यकर्ताओं से मिले।

राहुल गांधी ने श्रीनगर में कार्यकर्ताओं से कहा- जम्मू-कश्मीर चुनाव में गठबंधन तभी होगा जब कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं को इज्जत मिलेगी। क्योंकि आपने निडरता के साथ यहां काम किया है। पूरी जिंदगी कांग्रेस की विचारधारा की रक्षा की है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि अगर हम जम्मू-कश्मीर चुनाव जीतेंगे तो सारा हिंदुस्तान हमारे कब्जे में आएगा। राहुल ने स्पष्ट कहा कि मेरा रिश्ता जम्मू-कश्मीर से है, वो खून का रिश्ता है। इसलिए हमारी अपेक्षा है जम्मू-कश्मीर आने वाले चुनाव में जरूर हमारा साथ देगा।

राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की बड़ी बातें:

  • जैसे ही हमें पता लगा कि चुनाव होने हैं तो खड़गे जी और मैंने तय किया कि हम सबसे पहले जम्मू-कश्मीर आएंगे। हम पूरे देश को मैसेज देना चाहते हैं कि हमारे लिए यहां का प्रतिनिधित्व करना और उनका स्टेटहुड वापस दिलाना सबसे जरूरी है।
  • हिंदुस्तान के इतिहास में पहली बार हुआ है कि किसी राज्य का दर्जा छीनकर उसे केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया है। हमारे लिए जरूरी है कि इसे इसका पुराना दर्जा वापस मिले। इसलिए हम सब मिलकर यहां पहले आए हैं।
  • मैं पूरे देश में लोकतंत्र की रक्षा करता हूं। लेकिन मेरा लक्ष्य है कि देश के लोगों के दिल में जो यहां के लोगों के लिए डर है, मैं उसे मिटाना चाहते हैं। जो आप लोग सहते हैं। मैं, खड़गे और कांग्रेस इसे मिटाना चाहते हैं।
  • कल जब हम आइसक्रीम खाने गए। जो लोग वहां थे उन्होंने कहा- आपको जम्मू कश्मीर के लोग अच्छे लगते हैं। मुझे इरिटेशन हुआ। मैंने कहा कि नहीं मुझे यहां के लोग अच्छे नहीं लगते। फिर मैंने कहा- हर बार यहां आता हूं मुझे समझ आता है कि ये पुराना रिश्ता है खून का रिश्ता है।
  • आपने देखा है चुनाव में इंडिया गठबंधन ने मोदी और उनकी पार्टी को खत्म कर दिया है। आपने देखा होगा पहले जो मोदी जी चौड़ी छाती करके आते थे वैसे अब नहीं आते हैं। उनको मैंने नहीं, मोहब्बत और एकता ने हराया। उनके सेल्फ कॉन्फिडेंस को हमने तोड़ दिया है।

कांग्रेस ने कश्मीर में 12 सीटें मांगी
नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस के बीच बुधवार को सीट शेयरिंग पर चर्चा हुई है। कांग्रेस, NC के साथ गठबंधन की संभावना तलाश रही है। इसलिए आज फारूक अब्दुल्ला और उमर अब्दुल्ला भी राहुल-खड़गे से मुलाकात कर सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष तारिक हामिद कर्रा ने एनसी महासचिव अली मोहम्मद सागर के साथ मीटिंग की। इस दौरान कांग्रेस ने कश्मीर से 12 सीटों की मांग की। साथ ही जम्मू में एनसी को इतनी ही सीटें देने की पेशकश की।

हालांकि, एनसी नेता घाटी से इतनी सीटें कांग्रेस के लिए छोड़ने के लिए तैयार नहीं दिखे। बाद में, एनसी नेताओं ने कांग्रेस के साथ सीट बंटवारे को लेकर अब्दुल्ला से मुलाकात की और उनके साथ कांग्रेस की मांग पर चर्चा की। शाम 4 बजे राहुल-खड़गे जम्मू में कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। फिर दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

झेलम किनारे कश्मीरी फूड और लाल चौक पर आइसक्रीम खाने पहुंचे

एक अधिकारी ने बताया कि राहुल और खड़गे देर शाम श्रीनगर के मशहूर अहदूस रेस्टोरेंट में डिनर करने पहुंचे। यह रेस्टोरेंट कश्मीरी खान-पान के लिए प्रसिद्ध है। यहां से झेलम नदी का नजारा दिखता है। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि राहुल रेस्टोरेंट में सिर्फ डिनर करने गए थे या किसी से मिलने गए थे।

हालांकि, पोलो व्यू रेसिडेंसी रोड एरिया स्थित रेस्टोरेंट में राहुल के अचानक पहुंचने से वहां मौजूद सभी लोग काफी हैरान थे। होटल के चारों ओर कड़ी सुरक्षा तैनात की गई थी। डिनर के बाद राहुल लाल चौक पर एक आइसक्रीम पार्लर पहुंचे।

जम्मू और कश्मीर में 90 विधानसभा सीटें
जम्मू-कश्मीर परिसीमन आयोग ने 5 मई 2022 को अपनी रिपोर्ट पेश की थी। रिपोर्ट के मुताबिक, जम्मू और कश्मीर में 90 विधानसभा सीटें और 5 संसदीय सीटें यानी लोकसभा सीटें होंगी। डिवीजन की नजर से देखें तो जम्मू डिवीजन में 6 सीटें बढ़ाकर 43 विधानसभा सीटें की गईं और कश्मीर घाटी में 1 सीट जोड़कर 47 सीटें बनाईं गईं।

जम्मू डिवीजन के सांबा जिले में रामगढ़, कठुआ में जसरोता, राजौरी में थन्नामंडी, किश्तवाड़ में पड्डेर-नागसेनी, डोडा में डोडा पश्चिम और उधमपुर में रामनगर सीट जोड़ी गईं। वहीं, कश्मीर घाटी में कुपवाड़ा जिले में त्रेहगाम नई सीट शामिल की गई। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर में लोकसभा की 5 सीटें बनाईं गईं, जो बारामूला, श्रीनगर, अनंतनाग-राजौरी, उधमपुर और जम्मू हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.