राहुल गांधी का गुजरात दौरा:कांग्रेस ऑफिस में मीटिंग की, नेताओं से लेकर वार्ड अध्यक्षों के साथ 9 घंटे में 5 बैठकें करेंगे

Updated on 07-03-2025 01:45 PM

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस लीडर राहुल गांधी दो दिन के दौरे पर गुजरात पहुंचे। वे 7 और 8 मार्च को यहां रहेंगे। स्थानीय नेताओं ने एयरपोर्ट पर राहुल का स्वागत किया। वे एयरपोर्ट से सीधे कांग्रेस ऑफिस पहुंचे।

यहां उन्होंने गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। इसमें संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, गुजरात के प्रभारी व महासचिव मुकुल वाशनिक और प्रदेश अध्यक्ष शक्ति सिंह गोहिल शामिल रहे। राहुल शुक्रवार को नेताओं से लेकर वार्ड अध्यक्षों के साथ 9 घंटे में 5 बैठकें करेंगे।

गुजरात में 64 साल बाद कांग्रेस का अधिवेशन 

वहीं, 8 और 9 मार्च को गुजरात में कांग्रेस का भी महाधिवेशन हो रहा है। आखिरी बार कांग्रेस का अधिवेशन भावनगर में 1961 में हुआ था। इस तरह गुजरात में 64 साल बाद कांग्रेस का अधिवेशन होने जा रहा है। इसलिए अधिवेशन से पहले राहुल गांधी 7 और 8 मार्च को गुजरात कांग्रेस की संगठनात्मक तैयारी की समीक्षा करेंगे।

बीते गुजरात चुनावों में शर्मनाक रहा था कांग्रेस का प्रदर्शन 

गुजरात विधानसभा के बीते दो चुनावों की बात करते हैं। साल 2017 में राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ने भाजपा को प्रदेश में कड़ी टक्कर दी थी। हालांकि, 2022 चुनाव में आम आदमी पार्टी के चुनाव लड़ने की वजह से पार्टी के वोट कट गए। 2022 विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 182 में से 156 सीटों पर जीत हासिल की थी।

जबकि कांग्रेस सिर्फ 17 सीटों पर सिमट गई और पहली बार चुनाव लड़ रही आम आदमी पार्टी से 13 प्रतिशत वोट शेयर भी खो दिया था। वहीं, 2024 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने मिलकर चुनाव लड़ा। बावजूद इसके पार्टी 26 में से सिर्फ एक ही सीट अपने नाम कर पाई। 2019 और 2014 में तो पार्टी का खाता भी नहीं खुला पाया था।

राहुल गांधी का 7 मार्च का शेड्यूल

  • 2.00 से 3.00 बजे- जिला कांग्रेस अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे।
  • 3.00 से 5.00 बजे- ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे।

8 मार्च का शेड्यूल

10:30 से 12:30 बजे तक पार्टी के नेताओं के साथ बैठक करेंगे। स्थानीय निकाय चुनाव के कार्यकर्ता और पूर्व उम्मीदवारों के साथ भी बैठक करेंगे। फिर 1:45 बजे, अहमदाबाद से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान सहित देशभर के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईद, जो…
 20 March 2026
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
 20 March 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
 20 March 2026
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नींवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और…
 20 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
Advt.