'रहमान डकैत' का छोटा बेटा फैजल, छोटा पैकेट बड़ा धमाका हैं बिहार के अंजिक्य मिश्रा, 9 की उम्र में जीते कई अवॉर्ड

Updated on 20-12-2025 01:46 PM
'धुरंधर' की रिलीज के बाद से इसके हर किरदार और कलाकार की खूब तारीफ हो रही है। चाहे वह रहमान डकैत के रोल में अक्षय खन्ना हों, हमजा के रोल में रणवीर सिंह हों, जमील जमाली बने राकेश बेदी, चौधरी असलम बने संजय दत्त या फिर मेजर इकबाल बने अर्जुन रामपाल। इन सबके बीच रहमान डकैत के दोनों बेटे- फैजल और नईम भी छाए रहे। जहां फिल्म की शुरुआत में ही नईम की मौत हो गई, वहीं हमजा यानी रणवीर सिंह, रहमान डकैत के छोटे बेटे फैजल को बचाने में कामयाब हो जाते हैं। जानते हैं कि रहमान के छोटे बेटे का रोल किसने निभाया है?

यह किरदार बिहार के भोजपुर के रहने वाले अजिंक्य मिश्रा ने निभाया है, जो 14 साल के हैं और पॉपुलर चाइल्ड आर्टिस्ट हैं। अजिंक्य मिश्रा हाल ही रिलीज हुई सीरीज 'सिंगल पापा' में भी नजर आए, जो OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। इसमें वह नेहा धूपिया के बेटे बने और लीड रोल में कुणाल खेमू नजर आए। इस सीरीज में अंजिक्य ने श्लोक का रोल प्ले किया और खूब तारीफें बटोरी हैं।

अंजिक्य मिश्रा का 'धुरंधर' में नहीं डायलॉग, फिर भी छाए

अब अंजिक्य मिश्रा 'धुरंधर' से चर्चा में हैं। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म में उनका कोई डायलॉग नहीं है, पर सीन्स कई हैं। कुछ सीन्स में अंजिक्य के किरदार को मोहम्मद आलम (गौरव गेरा) से बात करते दिखाया जाता है। बिना डायलॉग के भी अंजिक्य मिश्रा लाइमलाइट में आने में कामयाब रहे हैं। अजिंक्य मिश्रा की यह पहली फिल्म है। हाल ही अंजिक्य के पिता जयशंकर मिश्रा ने 'दैनिक भास्कर' को बताया कि बेटे को इतनी बड़ी फिल्म कैसे मिली।

50 से अधिक विज्ञापन किए, ऐसे मिला पहला ब्रेक

अजिंक्य के पिता ने बताया कि 3 साल की उम्र से ही उनकी दिलचस्पी एक्टिंग में होने लगी थी। यह देख उन्होंने अजिंक्य का एडमिशन साल 2015 में मॉडलिंग में करवा दिया। वहां अजिक्य मिश्रा कई कंपनियों के ब्रांड एंबेसेडर बनाए गए और छोटे-छोटे विज्ञापनों से आगे बढ़ते गए। अजिंक्य के पिता ने बताया कि उनका बेटा अभी तक 50 से अधिक टीवी विज्ञापन कर चुका है। फिर साल 2017 में टीवी सीरियल 'विद्रोही' के लिए कॉल आया, जिसके बाद अजिंक्य मिश्रा और उनका परिवार 2018 में मुंबई शिफ्ट हो गया। फिर अंजिक्य ने शॉर्ट फिल्म 'डेमोक्रेसी' में काम किया। अंजिक्य के पिता के मुताबिक, उन्हें इसके लिए अवॉर्ड्स भी मिले।

'दिल तो हैप्पी है जी' से छाए, जीते अवॉर्ड्स

इसके बाद अजिंक्य मिश्रा ने टीवी की दुनिया में कदम रखा। उनका पहला टीवी शो 'दिल तो हैप्पी है जी' था, जो 2019 में आया था। इसके लिए अजिंक्य ने उसी दौरान एक अवॉर्ड शो में बेस्ट चाइल्ड एक्टर का अवॉर्ड जीता था। फिर 2022 में भी एक इवेंट में अजिंक्य मिश्रा को बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट का खिताब दिया गया। अजिंक्य ने कई और टीवी शोज किए हैं, जिनमें 'रक्षाबंधन-रसल अपने भाई की ढाल' और 'महाराज की जय हो' शामिल है।

9वीं क्लास में पढ़ रहे अंजिक्य, 'धुरंधर' में ऐसे मिला रोल

अंजिक्य मिश्रा अभी 9वीं क्लास में हैं और पढ़ाई के साथ-साथ मॉडलिंग और एक्टिंग भी कर रहे हैं। 'धुरंधर' में रोल कैसे मिला? इस बारे में अजिंक्य के पिता ने बताया कि सितंबर 2024 में कास्टिंग डॉयरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने उन्हें फोन किया था। चूंकि, 'धुरंधर' में अंजिक्य का कोई डायलॉग नहीं था, इसलिए उनके पिता ने फिल्म करने से मना कर दिया था। लेकिन उन्हें बाद में पता चला कि फिल्म में कई बड़े-बड़े कलाकारों के डायलॉग नहीं हैं। अब जब 'धुरंधर' रिलीज हुई, तो अंजिक्य के पिता को पता चला कि उनके बेटे के रोल का कितना बड़ा इंपेक्ट है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
एक तरफ थलपति विजय के पत्नी संगीता सोरनलिंगम संग तलाक की खबरें हैं, तो दूसरी ओर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन संग के साथ अफेयर की खबरें हैं। ये खबरें तब और…
 07 March 2026
हाल ही अनुराग डोभाल ने एक वीडियो पोस्ट पर मम्मी-पापा और भाई पर टॉर्चर करने के आरोप लगाए थे और कहा था कि अगर उन्हें कुछ भी होता है तो…
 07 March 2026
दिग्गज स्क्रीनराइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान पिछले 19 दिन से अस्पताल में भर्ती हैं। रोजाना ही लोग उनसे मिलने अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं। घर-परिवार के…
 07 March 2026
मशहूर प्लेबैक सिंगर कुमार सानू और उनकी एक्स-वाइफ रीता भट्टाचार्य के बीच विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। कुछ महीने पहले कुमार सानू ने रीता भट्टाचार्य…
 07 March 2026
'धुरंधर 2' की दस्‍तक से पहले बॉक्‍स ऑफिस पर सुस्‍ती का मौसम छा गया है। यह तूफान के आने से पहले की आहट जैसा है। रणवीर सिंह की फिल्‍म जहां…
 07 March 2026
नवी मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को हुई। मुंबई में धूमधाम से उनकी शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन मार्च से प्री…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दो बार…
 07 March 2026
लंडन: बैडमिंटन के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने…
 07 March 2026
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है। टीम इंडिया लगभग 5 साल बाद टी20…
Advt.