राबड़ी बोलीं- नीतीश का दिमाग खराब, बेटे को CM बनाएं:तेजस्वी बोले- PM के लाडले ने राष्ट्रगान का अपमान किया, 4 मिनट में कार्यवाही स्थगित

Updated on 21-03-2025 02:21 PM

बिहार विधानसभा में शुक्रवार को नीतीश के राष्ट्रगान के अपमान करने के मुद्दे पर जोरदार हंगामा हुआ। सुबह सदन की कार्यवाही सिर्फ 8 मिनट ही चल पाई। 2 बजे कार्यवाही शुरू होते ही विधानसभा में विपक्ष के विधायक लगातार हंगामा करते रहे।।

सदन के अंदर CM और तेजस्वी नहीं थे, सिर्फ तेजप्रताप मौजूद थे। दोनों डिप्टी CM भी सदन में मौजूद नहीं थे। विपक्ष के हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही साढ़े 3 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।

कार्यवाही सिर्फ 4 मिनट ही चल पाई। इधर, विधान परिषद की कार्यवाही सोमवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है।

इससे पहले सदन के अंदर और बाहर विपक्ष ने पोस्टर लेकर प्रदर्शन किया। कार्यवाही शुरू होने से पहले CM नीतीश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर पोर्टिको में RJD के विधायकों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी हाथ में बैनर लिए खड़े दिखे।

PM के लाडले CM ने राष्ट्रगान का अपमान किया

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा- 'बिहार के लिए कल काल दिवस था। PM मोदी के लाडले CM ने राष्ट्रगान का अपमान किया है। लाडले CM पर PM क्या कहेंगे। भारत माता की जय करने वाले बीजेपी के दोनों डिप्टी CM गायब हैं।'

'कल हम सब का सिर झुक गया है। इंडिया की राजनीति में पहली ऐसी घटना है,जहां राष्ट्रगान का अपमान हुआ है। PM मोदी ने एक ट्वीट तक नहीं किए। CM नीतीश कुमार को रिटायरमेंट ले लेना चाहिए। राष्ट्रगान को अपमान करने वाले को तीन साल की सजा होती है।'

राबड़ी बोलीं- दिमाग खराब तो बेटे को गद्दी पर बैठाएं नीतीश

विधान परिषद में भी राष्ट्रगान के अपमान पर हंगामा हुआ। कार्यवाही के दौरान राबड़ी देवी का माइक बंद हो गया। उन्होंने माइक चालू कराने की मांग की। राबड़ी ने कहा- 'अगर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का दिमाग खराब है, तो उनको गद्दी छोड़नी चाहिए और अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाना चाहिए। बेटा नहीं बनता तो किसी दूसरे अपने को कुर्सी सौंप दें।'

विधान परिषद में विपक्ष की नारेबाजी के बीच 8 मिनट में ही सभापति ने सदन की कार्यवाही 2 बजे तक के लिए स्थगित दी।

हंगामे के कारण सुबह 8 मिनट ही चली कार्यवाही

विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया। विपक्षी विधायक नारेबाजी करते हुए वेल में आए। स्पीकर विधायकों को शांत रहने के लिए कहते रहें लेकिन विपक्षी विधायक रिपोर्टिंग टेबल उलटने की कोशिश करने लगे। सदन में भारी बवाल के बीच सुबह 8 मिनट ही सदन की कार्यवाही चली।

BJP विधायक बोले- CM ने राष्ट्रगान का अपमान नहीं किया

विपक्षी की नारेबाजी पर BJP विधायक पवन जायसवाल ने कहा- 'CM ने राष्ट्रगान का अपमान नहीं किया है। उनको कुछ याद आ गया होगा। राष्ट्रगान ध्यान में नहीं होगा तो दीपक कुमार को टोक दिया। फिर से वो राष्ट्र गान की मुद्रा में आ गए। विपक्ष का मानसिक संतुलन खराब हो गया है। उनका मेडिकल बुलेटिन जारी करना चाहिए।'

मंत्री बोले- नीतीश कुमार से बड़ा देशभक्त नहीं

हरिभूषण ठाकुर बचौल ने कहा- पहले अपने बेटे से माफी मंगवाएं। विपक्ष के नेता को राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान में अंतर पता नहीं है। पूरा परिवार करप्शन में डूबा है। ED, CBI से घिरा हुआ है। पहले उनके बेटे माफी मांगे।'

मंत्री अशोक चौधरी ने कहा- 'नीतीश कुमार से बड़ा देशभक्त देश में दूसरा नहीं है। बिहारी स्वाभिमान के लिए उन्होंने बिहार दिवस मनाना शुरू किया, इसे मुद्दा बनाया जा रहा, कभी कभार ऐसी बातें हो जाती हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान सहित देशभर के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईद, जो…
 20 March 2026
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
 20 March 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
 20 March 2026
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नींवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और…
 20 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
Advt.