धान खरीदी की त्वरित, पारदर्शी प्रक्रिया ने किसान राजा कुमार का बढ़ाया मनोबल बढ़ाया

Updated on 22-11-2025 12:21 PM

कोरबा। प्रदेश में धान खरीदी शुरू होते ही किसानों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है। सर्वाधिक मूल्य पर फसल बेचने का अवसर मिलते ही किसान और अधिक उत्साहित हैं, क्योंकि उन्हें भरोसा है कि उनकी दिन-रात की मेहनत का उचित सम्मान और सही दाम निश्चित रूप से प्राप्त होगा। खरीदी केंद्रों की सुचारू व्यवस्था और ऑनलाइन टोकन की सुविधा ने उनके आत्मविश्वास को और बढ़ा दिया है, जिससे वे सहज और उत्साहपूर्वक अपनी उपज लेकर उपार्जन केंद्रों की ओर अग्रसर हो रहे हैं।

कोरबा विकासखंड के सहकारी समिति भैंसमा  में गाँव के ही रहने वाले किसान  राजा कुमार भारद्वाज ने अपनी मेहनत से उपजे 24.40 क्विंटल धान का विक्रय किया। समिति में मिली बेहतर व्यवस्था, सहज प्रक्रिया और त्वरित खरीदी ने उन्हें बेहद संतुष्ट किया, जिससे उनके मन में अपनी फसल के सही मूल्य और सकारात्मक अनुभव का विश्वास और अधिक मजबूत हुआ। किसान राजा कुमार बताते हैं कि धान का सर्वाधिक मूल्य ने उनकी मेहनत को सही मूल्य दिलाया है। साथ ही, 21 क्विंटल प्रति एकड़ की दर से धान खरीदी का प्रावधान किसानों के लिए एक बड़ी राहत साबित हो रहा है।

धान खरीदी प्रक्रिया को सरल और सहज बनाने के लिए किसान ने ऑनलाइन टोकन के माध्यम से अपना पंजीकरण कराया और घर बैठे ही टोकन प्राप्त कर लिया। मोबाइल ऐप   से टोकन मिलने से उन्हें समिति में पहुंचते ही बिना किसी परेशानी के धान बेचने का अवसर मिला। भारद्वाज ने बताया कि समय पर समिति पहुंचना और तुरंत धान की खरीदी होना उनके लिए अत्यंत सुखद अनुभव रहा। बिना लंबी प्रतीक्षा और बिना किसी भागदौड़ के, समिति के कर्मचारियों का सहयोग और सुव्यवस्थित व्यवस्था से धान विक्रय ने उनके मन में विश्वास और आत्मविश्वास को और बढ़ाया है।

किसान राजा कुमार ने मुस्कुराते हुए कहा-सर्वाधिक मूल्य पर धान खरीदी होने से हमारी मेहनत को सही पहचान मिली है। साथ ही उपज का मान बढ़ा है, और हम किसान अब सचमुच खुश हैं। सरकार की इस व्यवस्था से हमें आगे और अच्छी खेती करने की प्रेरणा मिली है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.