पुतिन ने लॉन्च किया अंडरवॉटर परमाणु हथियार पोसाइडन, बैलिस्टिक मिसाइल से भी है खतरनाक, ले आएगा रेडियोएक्टिव सुनामी

Updated on 30-10-2025 02:20 PM
मॉस्को: रूस ने परमाणु क्षमता से लैस और परमाणु ऊर्जा से चलने वाले अपने अंडरवाटर ड्रोन पोसाइडन का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को इसकी घोषणा करते हुए परीक्षण को बड़ी सफलता बताया और इस हथियार की बेजोड़ ताकत की तारीफ की। पुतिन ने एक सैन्य अस्पताल का दौरा करते हुए पुतिन ने कहा, हमने कल एक और संभावित प्रणाली- मानवरहित अंडरवाटर डिवाइस पोसाइडन, जो एक परमाणु ऊर्जा इकाई से भी लैस का है, का एक और परीक्षण किया है। पुतिन ने कहा कि इस ड्रोन टारपीडो को रोकने का कोई तरीका नहीं है।

पुतिन के अनुसार, रूस का नया हथियार पारंपरिक पनडुब्बियों से भी तेज जा सकता है और दुनिया के किसी भी महाद्वीप तक पहुंच सकता है। पुतिन ने अंडरवाटर ड्रोन की तारीफ करते हुए कहा कि कोई भी देश पोसाइडन की गति और गोता लगाने की गहराई की बराबरी नहीं कर सकता। उन्होंने आगे कहा कि निकट भविष्य में किसी के ऐसा करने की संभावना नहीं है।

70 नॉट की स्पीड से जा सकता है

रूसी समाचार एजेंसी TASS ने सूत्रों के हवाले से बताया कि यह उपकरण एक किलोमीटर से अधिक की गहराई पर काम कर सकता है और 70 नॉट तक की गति से यात्रा कर सकता है। इसका पता नहीं लगाया जा सकता है। सूत्र ने बताया कि इसका पहला परीक्षण 2018 में किया गया था और यह दो मेगाटन तक का परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है।

बैलिस्टिक मिसाइल से भी खतरनाक

पुतिन ने कहा कि पोसाइडन की शक्ति रूस की सबसे उन्नत अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल सरमत या शैतान-2 से काफी अधिक है। उन्होंने कहा, यह एक बड़ी सफलता है। पोसाइडन की शक्ति हमारी सबसे आशाजनक सरमत अंतरमहाद्वीपीय रेंज मिसाइल से भी कहीं अधिक है। यह परीक्षण रूस की परमाणु ऊर्जा से चलने वाली, परमाणु क्षमता से लैस क्रूज मिसाइल बुरेवेस्टनिक का सफलतापूर्वक परीक्षण किए जाने की घोषणा के कुछ ही दिनों बाद हुआ है।

क्या है पोसाइडन?

पोसाइडन परमाणु ऊर्जा से चलने वाला और परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम अंटरवाटर व्हीकल है। यह एक ऑटोनामस अंटरवॉटर ड्रोन या सुपर-टॉरपीडो है, जिसे मिसाइल रक्षा प्रणालियों की पहुंच से दूर बहुत गहराई पर लंबी दूरी तय करने के लिए डिजाइन किया गया है। रूसी सरकारी मीडिया और विश्लेषकों का कहना है कि पोसाइडन एक विशाल परमाणु हथियार से लैस हो सकता है, जो रेडियोएक्टिव सुनामी पैदा कर सकता है। इसके तटीय क्षेत्रों की आबादी खत्म हो सकती है। इसे K-329 बेलगोरोद जैसी विशेष पनडुब्बियों से लॉन्च किया जाता है। यह एक छोटे परमाणु रिएक्टर से संचालित होता है, जिससे इसकी मारक क्षमता लगभग असीमित हो जाती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
 11 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…
 11 March 2026
तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के घायल होने की खबर है। इजरायली मीडिया में दावा किया है कि युद्ध के दौरान मोजतब खामेनेई घायल हो गए थे। हालांकि,…
 11 March 2026
शैलेंद्र पांडेय, तेहरान/नई दिल्‍ली: इसे डॉनल्ड ट्रंप की मासूमियत कह लीजिए या फिर नादानी कि उन्हें डिप्लोमेसी की मान्य भाषा नहीं आती। वह शब्दों को मर्यादा के कपड़े नहीं पहनाते, बस…
 11 March 2026
रियाद/अबू धाबी: होर्मुज स्ट्रेट में ईरान की धमकियों के बीच खाड़ी में दो ऐसे पाइपलाइन हैं जिनसे दुनिया को तेल और गैस की सप्लाई हो सकती है। एक सऊदी अरब में…
 11 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल से युद्ध के बीच ईरान और भारत के विदेश मंत्रियों के बीच फोन पर बात हुई है। ईरानी विदेश मंत्रालय ने एक्स पर पोस्ट के जरिए इसकी…
 11 March 2026
सियोल/वॉशिंगटन: ईरानी मिसाइलों से बचने के लिए अमेरिका ने दक्षिण कोरिया से THAAD एयर डिफेंस सिस्टम को धीरे धीरे बाहर निकालना शुरू कर दिया है। इनकी तैनाती मिडिल ईस्ट में की…
 09 March 2026
इस्लामाबाद/बीजिंग: स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) की रिपोर्ट से पता चला है कि पाकिस्तान अब अपने 80 फीसदी हथियार चीन से खरीदता है। SIPRI ने 2026 के लिए नई रिपोर्ट…
 09 March 2026
नेपाल में Gen-Z आंदोलन के बाद हुए संसदीय चुनाव के नतीजों ने देश की राजनीति में क्रांतिकारी बदलाव का संकेत दिया। इससे पहले 2006 की पहली जनक्रांति के बाद हुए…
Advt.