अपेक्षाओं पर विराम लगाओ, क्रोध अपने आप शांत हो जाएगा : मुनि संवेगरत्न सागर

Updated on 03-09-2026 01:46 PM
रायपुर। विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में धर्म, तप और आत्मचिंतन की साधना के साथ ज्ञान की गंगा बह रही है। मुनि संवेगरत्न सागर आचार्य वीरभद्राचार्य द्वारा रचित ‘आतुर प्रत्याख्यान’ ग्रंथ के माध्यम से श्रावक - श्राविकाओं को आत्मकल्याण का मार्ग समझा रहे हैं। बुधवार को धर्मसभा में मुनिश्री ने क्रोध के कारणों और उससे मुक्ति के उपायों को समझाया। 

मुनिश्री ने कहा कि क्रोध का जनक अभिमान है और क्रोध की जननी अपेक्षाएं हैं। मनुष्य ने अपने जीवन को अपेक्षाओं पर इतना निर्भर कर लिया है कि जब उसकी अपेक्षाएं पूरी नहीं होतीं तो भीतर क्रोध जन्म लेने लगता है। व्यक्ति दूसरों से कुछ चाहता है, परिस्थितियों से कुछ चाहता है और जब उसके अनुरूप परिणाम नहीं मिलता तो मन में असंतोष पैदा होता है। यही असंतोष धीरे-धीरे क्रोध का रूप ले लेता है।
मुनिश्री ने कहा कि क्रोध को केवल बाहर दिखाई देने वाला व्यवहार नहीं समझना चाहिए, बल्कि इसके पीछे छिपी अपेक्षाओं और अभिमान को भी पहचानना जरूरी है। जब तक मनुष्य अपनी अपेक्षाओं को कम नहीं करेगा, तब तक क्रोध से पूरी तरह मुक्त होना कठिन है। इसलिए सबसे पहले अपेक्षाओं पर विराम लगाने का पराक्रम करना होगा।

आत्मा के करीब रहने वाला क्रोधी नहीं हो सकता 
मुनिश्री ने तप और आत्मसंयम के महत्व को बताते हुए कहा कि जो व्यक्ति उपवास कर रहा है, वह अपनी आत्मा के करीब रहने का प्रयास कर रहा है। जो आत्मा के समीप रहता है, वह क्रोधी हो ही नहीं सकता। आत्मा के निकट रहने वाले व्यक्ति की अपेक्षाएं धीरे-धीरे समाप्त होने लगती हैं और उसका मन बाहरी परिस्थितियों से प्रभावित होना कम हो जाता है।

मुनिश्री ने कहा कि तपस्वी कभी क्रोधी नहीं होता और क्रोधी कभी तपस्वी बन नहीं सकता। तप केवल भोजन का त्याग करना नहीं, बल्कि मन के विकारों पर नियंत्रण पाने की साधना भी है। यदि तप के साथ क्रोध, अभिमान और अपेक्षाएं बनी हुई हैं तो व्यक्ति को अपने भीतर झांककर आत्मचिंतन करने की आवश्यकता है।

क्रोध को कर्तव्य मानना सबसे बड़ी भूल 
मुनिश्री ने कहा कि कई बार व्यक्ति को क्रोध करने की आदत इतनी गहरी हो जाती है कि वह उसे अपना स्वभाव या कर्तव्य समझने लगता है। जिसने क्रोध को कर्तव्य मान लिया है, वह क्रोधी ही रहेगा। क्रोध को सही ठहराने के बजाय उसके मूल कारण को समझना जरूरी है।

मुनिश्री ने कहा कि क्रोध के पीछे अक्सर हमारी इच्छाएं और अपेक्षाएं होती हैं। जब सामने वाला व्यक्ति हमारे मन के अनुसार व्यवहार नहीं करता तो हम प्रतिक्रिया देने लगते हैं। यदि अपेक्षा ही समाप्त हो जाए तो क्रोध के लिए आधार भी कमजोर हो जाता है।

अपेक्षाओं पर विराम लगाने का करना होगा प्रयास 
मुनिश्री ने धर्मसभा में कहा कि आत्मकल्याण की दिशा में आगे बढ़ने के लिए व्यक्ति को सबसे पहले अपनी अपेक्षाओं को पहचानना होगा। अपेक्षा कम होगी तो असंतोष कम होगा, असंतोष कम होगा तो क्रोध भी कम होगा। इसके लिए निरंतर आत्मनिरीक्षण और संयम आवश्यक है।

मुनिश्री ने कहा कि क्रोध में किया गया चिंतन जीव को फिर से अपेक्षाओं की ओर ले जाता है और अभिमान में डुबो देता है। इसलिए क्रोध की स्थिति में तत्काल प्रतिक्रिया देने के बजाय मन को शांत कर आत्मा की ओर लौटने का प्रयास करना चाहिए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.