विदेशी हो गया Pureit! जानिए किसने खरीदा बिजनस और कितने में हुई डील
Updated on
16-07-2024 02:51 PM
नई दिल्ली: हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL) ने अपना वॉटर प्यूरीफायर बिजनेस Pureit अमेरिका की कंपनी एओ स्मिथ (AO Smith) को बेच दिया है। यह डील 601 करोड़ रुपये में हुई है। एचयूएल अब अपने मुख्य बिजनस पर ध्यान केंद्रित करना चाहती है। कंपनी ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। एचयूएल ने 2004 में चेन्नई में सबसे पहले Pureit लॉन्च किया था। इसके बाद 2008 में इसे पूरे देश में लॉन्च किया गया था। यह बिजनस कंपनी के होम केयर बिजनेस के तहत आता है। Pureit भारत के साथ-साथ श्रीलंका, बांग्लादेश, वियतनाम और मेक्सिको में कई तरह के वाटर प्यूरीफायर बेचती है।
यह सौदा स्लंप सेल के जरिए होगा। इससे एचयूएल के शेयरहोल्डिंग में कोई बदलाव नहीं होगा। कंपनी का कहना है कि यह डील अगले तीन महीने में पूरी हो जाएगी। एचयूएल के सीईओ और एमडी रोहित जवा ने कहा कि कंपनी अपने मुख्य कारोबार पर ध्यान केंद्रित करना चाहती है और यह कदम उसी के अनुरूप है। उन्होंने उम्मीद जताई कि एओ स्मिथ के स्वामित्व में यह ब्रांड और आगे बढ़ेगा। कंपनी के सीएफओ रितेश तिवारी ने कहा कि यह डील बिजनस के लिए वैल्यू अनलॉक करती है। डील पूरी होने तक एचयूएल Pureit को मैनेज करती रहेगी।
पॉजिटिव डेवलपमेंट
एफएमसीजी क्षेत्र पर नजर रखने वाले एनालिस्ट्स का कहना है कि यह डील एचयूएल के लिए एक पॉजिटिव डेवलपमेंट है। वॉटर प्योरिफिकेशन बिजनस में बहुत ज्यादा कंप्टीशन है और एक सामान्य एफएमसीजी व्यवसाय से बहुत अलग है। फाइनेंशियल ईयर 2024 में Pureit ने 293 करोड़ रुपये का कारोबार किया। यह कंपनी के कुल कारोबार का 1% से भी कम है।
नई दिल्ली: भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस गौतम अडानी की नेटवर्थ में गुरुवार को भारी तेजी आई। शेयर मार्केट में गिरावट के बावजूद अडानी ग्रुप के चेयरमैन की नेटवर्थ…
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज फिर गिरावट आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोने की कीमत में करीब 1,000 रुपये की गिरावट आई है जबकि चांदी…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में संकट को चलते हुए अब लगभग दो महीने हो गए हैं। ऐसे में भारतीय निर्यातक अपने कामकाज को सामान्य बनाने की कोशिश करने में जुटे हैं।…
नई दिल्ली: राघव चड्ढा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) से उनका सालों पुराना रिश्ता टूट गया है। उन्होंने AAP से इस्तीफा देकर बीजेपी का दामन थामने…
नई दिल्ली: भारत में ग्लोबल कंपनियों के ऑफिसों (GCC-ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर) में एक अजीब स्थिति देखने को मिल रही है। TOI के मुताबिक, एक तरफ जहां नई भर्तियों में तेजी आई…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से शेयर बाजार में आज गिरावट आई। बीएसई सेंसेक्स कारोबार के दौरान 800 अंक से ज्यादा लुढ़क गया था जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का…
नई दिल्ली: म्यूचुअल फंड में गिरावट का दौर थमता दिखाई दे रहा है। पिछले एक महीने में स्मॉलकैप म्यूचुअल फंड सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले सेगमेंट के रूप में उभरे हैं।…