लगातार 10वीं बार प्लेऑफ से बाहर पंजाब, मैच में बने ये गजब के रिकॉर्ड

Updated on 10-05-2024 12:45 PM
विराट कोहली के धमाकेदार प्रदर्शन से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में 60 रन से हरा दिया। इस मैच में विराट कोहली ने 195.74 की स्ट्राइक रेट से विराट ने 47 गेंद में 92 रनों की पारी खेली। अपनी इस दमदार पारी के साथ ही विराट कोहली ने आईपीएल में कई बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए। विराट के इस दमदार खेल से आरसीबी ने पहले बैटिंग करते हुए मैच में 241 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में पंजाब 181 रन के स्कोर पर सिमट गई। ऐसे में आइए जानते हैं इस मैच में बने कुछ रोचक रिकॉर्ड्स के बारे में।

क्रिस गेल से आगे निकले विराट कोहली

पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में 92 रनों की पारी खेलने के साथ ही विराट कोहली ने इस सीजन में 600 रन के आंकड़े को भी पार कर लिया। इस कारनामे के साथ ही वह क्रिस को गेल को पीछे छोड़ते हुए केएल राहुल की बराबरी कर ली। विराट कोहली ने आईपीएल में चौथी बार 600 या इससे अधिक रन बनाने का काम किया है। केएल राहुल भी चार बार एक सीजन में ऐसा कर चुके हैं।

पंजाब के खिलाफ विराट कोहली ने पूरे 1000 रन

पंजाब के खिलाफ धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में विराट कोहली ने अपने 1000 रन भी पूरे कर लिए। विराट आईपीएल में डेविड वॉर्नर के बाद दूसरे ऐसे बल्लेबाज बने हैं जिसने पंजाब के खिलाफ 1000 या इससे ज्यादा रन बनाए हैं। पंजाब के अलावा विराट सीएसके और दिल्ली के खिलाफ भी ऐसा कर चुके हैं।

आरसीबी के लिए दिनेश कार्तिक के 900 रन

पंजाब के खिलाफ इस मैच में दिनेश कार्तिक ने 7 गेंद में 18 रन बनाए। इसके साथ ही वह आरसीबी के लिए अपने 900 रन भी पूरे कर लिए। विराट कोहली के बाद कार्तिक सिर्फ दूसरे भारतीय बल्लेबाज हैं जिन्होंने इस आंकड़े को पार किया है। इस मामले में राहुल द्रविड़ 898 रन के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

धर्मशाला में पंजाब की चौथी हार

​धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम पंजाब किंग्स का घरेलू मैदान है। साल 2023 के बाद से पंजाब की टीम इस मैदान पर कुल 4 मैच खेल चुकी है, जिसमें से उससे सभी में हार का सामना करना पड़ा है। ऐसा ही कुछ हाल मोहाली और मुल्लांपुर का भी रहा है। इन दोनों वेन्यू पर पंजाब की टीम 5-5 मैच खेल चुकी हैं जिसमें उसे 4-4 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है।

लगातार 10वीं बार प्लेऑफ से बाहर हुई पंजाब

पंजाब किंग्स की टीम आईपीएल में 2008 से खेल रही है, लेकिन साल 2014 के बाद से टीम प्लेऑफ में क्वालीफाई नहीं कर पाई है। ऐसा लगातार 10वीं बार हुआ है जब पंजाब किंग्स प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई है। पंजाब इस शर्मनाक रिकॉर्ड को अपने नाम करने वाली पहली टीम भी बनी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
एक तरफ थलपति विजय के पत्नी संगीता सोरनलिंगम संग तलाक की खबरें हैं, तो दूसरी ओर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन संग के साथ अफेयर की खबरें हैं। ये खबरें तब और…
 07 March 2026
हाल ही अनुराग डोभाल ने एक वीडियो पोस्ट पर मम्मी-पापा और भाई पर टॉर्चर करने के आरोप लगाए थे और कहा था कि अगर उन्हें कुछ भी होता है तो…
 07 March 2026
दिग्गज स्क्रीनराइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान पिछले 19 दिन से अस्पताल में भर्ती हैं। रोजाना ही लोग उनसे मिलने अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं। घर-परिवार के…
 07 March 2026
मशहूर प्लेबैक सिंगर कुमार सानू और उनकी एक्स-वाइफ रीता भट्टाचार्य के बीच विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। कुछ महीने पहले कुमार सानू ने रीता भट्टाचार्य…
 07 March 2026
'धुरंधर 2' की दस्‍तक से पहले बॉक्‍स ऑफिस पर सुस्‍ती का मौसम छा गया है। यह तूफान के आने से पहले की आहट जैसा है। रणवीर सिंह की फिल्‍म जहां…
 07 March 2026
नवी मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को हुई। मुंबई में धूमधाम से उनकी शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन मार्च से प्री…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दो बार…
 07 March 2026
लंडन: बैडमिंटन के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने…
 07 March 2026
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है। टीम इंडिया लगभग 5 साल बाद टी20…
Advt.