करगीकला में जनसमस्या निवारण शिविर, मौके पर ही 110 आवेदनों का निराकरण

Updated on 19-10-2024 11:49 AM

बिलासपुर । ग्रामीणों की समस्याओं और मांगों के निराकरण के लिए राज्य शासन के निर्देश पर जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में आज कोटा ब्लॉक के ग्राम करगीकला में शासकीय स्कूल मेैदान में शिविर लगाया गया। जिसमें गांवों के स्थानीय नागरिक सहित आस-पास के गांवों के लोगों के आवेदनों और समस्याओं का निराकरण किया गया।


शिविर में ग्रामीणों की मांग और शिकायतों से संबंधित 532 आवेदन मिले, इनमें से मौके पर ही 110 आवेदनों का निराकरण किया गया। विभागों द्वारा विभागीय योजनाओं के संबंध में ग्रामीणों को जानकारी दी गई। शिविर में प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने भी ग्रामीणों को संबोधित किया। इस अवसर एडीएम  आर.ए. कुरूवंशी, एसडीएम युगल किशोर उर्वशा, सीईओ युवराज सिन्हा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।


शिविर को संबोधित को करते हुए प्रबल प्रताप सिंह जूदेव ने कहा कि जिला प्रशासन जनसमस्या निवारण के जरिए ग्रामीणों तक पहुंचकर समस्याओं का निराकरण कर रहा है। शिविर में विभिन्न विभागों द्वार स्टॉल लगाकर शासन की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही लाभान्वित भी किया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में शामिल होकर शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।


विभिन्न योजनाओं से हितग्राही हुए लाभान्वित-


जनसमस्या निवारण शिविर के दौरान हितग्राहियों को विभागीय योजनाओं के तहत सहायता राशि, सामग्री और प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अन्नप्राशन गोदभराई किया गया। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा स्व सहायता समूहों को लोन, आवास स्वीकृति पत्र का वितरण किया गया।


कृषि विभाग द्वारा कृषि उपकरण, मत्स्य पालन विभाग द्वारा कीट, स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान कार्ड, वॉकर, उद्यानिकी विभाग द्वारा हितग्राहियों को सब्जी कीट एवं राजस्व विभाग द्वारा जाति प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल में टीबी, शुगर जांच, खून जांच एवं निःशुल्क दवाईयों का वितरण किया गया। आयुर्वेद विभाग के स्टॉल में दवाईयों का वितरण किया गया।  


विभागीय योजनाओं की दी गई जानकारी-


शिविर में सभी विभागों के अधिकारियों ने शासन की योजनाओं के बारे में विस्तार सेे जानकारी देते हुए उपस्थित हितग्राहियों को बताया कि वे कैसे योजनाओं का लाभ ले सकते है। इसमें स्वास्थ्य, पशु पालन, महिला एवं बाल विकास विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, खाद्य, कृषि, जलसंसाधन विभाग, पुलिस विभाग, समाज कल्याण विभाग, मत्स्य विभाग, श्रम विभाग, डाक विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारियों ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.