प्रधानमंत्री आवास निर्माण तेजी से पूरा कराने लगी जनचौपाल

Updated on 13-05-2026 06:32 PM

रायपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत आवासों का निर्माण समय-सीमा में पूरा कराने के लिए जिला प्रशासन बलरामपुर-रामानुजगंज ने निगरानी और समीक्षा तेज कर दी है। इसी क्रम में ग्राम पंचायत बदौली में जिला पंचायत सीईओ की मौजूदगी में विशेष जनचौपाल और समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्राम पंचायत बदौली, कुन्दीकला और शिवपुर के प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही बड़ी संख्या में शामिल हुए।

बैठक के दौरान हितग्राहियों से सीधे संवाद कर उनके आवास निर्माण की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली गई। जिन आवासों का निर्माण अभी तक शुरू नहीं हुआ उन्हें तत्काल प्रारंभ करने के निर्देश दिए। जिन आवासों का निर्माण प्लिंथ से टॉप स्तर तक पहुंच चुका है, उनका कार्य आगामी 15 दिनों के भीतर पूर्ण किया जाए। इसके अलावा टॉप लेवल पूरा होने के 10 दिनों के भीतर सेंट्रिंग और ढलाई का कार्य अनिवार्य रूप से कराने के निर्देश भी दिए गए।    बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों को समय पर तकनीकी मार्गदर्शन और आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराया जाए, ताकि निर्माण कार्य में किसी प्रकार की बाधा न आए। समीक्षा बैठक में ग्राम पंचायत सिधमा और खोखनिया के सचिवों की अनुपस्थिति के मामले में दोनों सचिवों के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।

जनचौपाल में विकासखंड स्तरीय अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया गया कि भूमि विवाद, पलायन अथवा आरआरसी से संबंधित लंबित प्रकरणों के दस्तावेज ग्राम सभा प्रस्ताव सहित एक सप्ताह के भीतर प्रस्तुत किए जाएं, ताकि लंबित मामलों का शीघ्र निराकरण कर आवास निर्माण कार्य में तेजी लाई जा सके।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज संसद भवन में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से सौजन्य भेंट कर छत्तीसगढ़ के समग्र विकास, बस्तर के कायाकल्प तथा राज्य की महत्वपूर्ण अधोसंरचना…
 01 August 2026
रायपुर, राष्ट्रपति भवन में  बस्तर के प्रतिनिधिमंडल के लिए एक अविस्मरणीय और ऐतिहासिक क्षण साकार हुआ। महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने बस्तर से पहुंचे परगना मांझियों, चालकियों, बस्तर पंडुम के…
 01 August 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री श्री जुएल ओराम से मुलाकात कर धरती आबा ग्राम उत्कर्ष योजना के तहत बस्तर संभाग के 7 जिलों के…
 01 August 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात कर बस्तर संभाग के दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्रों तक सड़क संपर्क…
 01 August 2026
रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित कर्तव्य भवन में केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री प्रह्लाद जोशी से मुलाकात कर छत्तीसगढ़ से 5 लाख मीट्रिक…
 01 August 2026
बैकुंठपुर, कोरिया की ग्राम पंचायत कदमनारा में निर्माणाधीन सड़क ग्रामीणों के लिए मुसीबत बन गई है।अधिकारियों की अनदेखी से नाराज ग्रामीणों ने कीचड़ से सनी सड़क पर ही धान की रोपाई…
 01 August 2026
रायपुर, राज्य के आदिवासी और सुदूर के गांवों में डिजिटल भारत निधि (डीबीएन) योजना 2305 मोबाइल टॉवर से लगेंगे। इससे दूरस्थ, आदिवासी और सीमावर्ती क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क और हाई-स्पीड इंटरनेट…
 01 August 2026
रायपुर, नगर निगम सीमा से लगे ग्रामीण इलाकों में भूमाफिया सस्ती जमीन और भविष्य में निगम सीमा में शामिल होने का झांसा देकर अवैध प्लाटिंग कर रहे हैं। भूमाफिया लोगों को…
 01 August 2026
बिलासपुर, बिलासपुर में स्वास्थ्य योजनाओं की जमीनी प्रगति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर संजय अग्रवाल ने शुक्रवार को जिला स्वास्थ्य समिति की कार्यकारिणी समिति की बैठक ली, जिसमें अधिकारियों की कार्यप्रणाली…
Advt.