अहिवारा के मंगल भवन में जनसमस्या निवारण शिविर संपन्न

Updated on 22-05-2026 05:55 PM

दुर्ग। सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत जिले के नगर पालिका अहिवारा के वार्ड क्र. 12 स्थित मंगल भवन में आज जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। आयोजित शिविर में वार्ड क्र. 09, 10, 11 एवं 12 के साथ पूरे नगर के नागरिकों द्वारा मांग व शिकायत हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया। शिविर में कुल 275 मांग/शिकायत प्राप्त हुई है। शिविर में आधार अपडेशन 10, नया आधार 04, आभा आई डी 72, श्रम कार्ड 02, महतारी वंदन योजना का ई-केवाईसी 30, स्वछता दीदियों को पीपीई किट वितरण-44, परिवहन विभाग द्वारा 16 लोगों का लर्निंग लायसेंस बनाया गया। 85 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवाई वितरण किया गया। साथ में टी.बी. जाँच हेतु एक्सरे एवं दवाई वितरण किया गया। शिविर में लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरुक करने के लिये नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया गया। शिविर के अंत में उपस्थित समस्त आम नागरिकों और विभागीय अधिकारी कर्मचारियों को  मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रवीण सिंह गहलोत द्वारा स्वच्छता शपथ दिलाया गया।

शिविर में नगर पालिका अध्यक्ष विद्यानंद कुशवाहा,  वार्ड क्र. 02 पार्षद अनुज साहू, वार्ड क्र. 10 पार्षद नुकिता देवांगन, वार्ड क्र. 11 पार्षद इन्द्रजीत राउत, वार्ड क्र. 12  पार्षद पुरषोत्तम वर्मा, वार्ड क्र. 13 पार्षद केशव महिलांग, वार्ड क्र. 14 पार्षद मीना जोशी, वार्ड क्र. 15 पार्षद मुकुंद पटेल के साथ मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रवीण सिंह गहलोत, उपअभियंता खिलानंद कुल्हारे, समस्त विभाग के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.