जन सुविधा शिविरों से बदल रही सुकमा की तस्वीर, 9,473 ग्रामीणों को मिला सीधा लाभ

Updated on 17-02-2026 12:15 PM

सुकमा। सुकमा जिले में शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से कलेक्टर अमित कुमार के मार्गदर्शन में 4 फरवरी से व्यापक स्तर पर जन सुविधा शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। यह अभियान प्रशासन की जनकल्याण के प्रति प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण बनकर उभरा है। अब तक कोंटा, छिंदगढ़ और सुकमा विकासखंडों के दूरस्थऔर वनांचल क्षेत्रों में 23 शिविरों का सफल आयोजन किया जा चुका है, जिनमें कुल 40 गांवों को कवर किया गया है। यह जन-अभियान 28 फरवरी तक सतत रूप से जारी रहेगा।

प्रशासन की सक्रिय मॉनिटरिंग  : 

इन शिविरों की विशेषता यह है कि जिला एवं विकासखंड स्तर के अधिकारी स्वयं उपस्थित रहकर शिविरों का निरीक्षण कर रहे हैं। योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी समीक्षा की जा रही है तथा पात्र हितग्राहियों को तत्काल लाभ प्रदान किया जा रहा है। इससे पारदर्शिता और प्रभावशीलता दोनों सुनिश्चित हो रही हैं।

एक ही स्थान पर अनेक सुविधाएँ  : 

जन सुविधा शिविरों में ग्रामीणों को निम्नलिखित सेवाएँ एक ही मंच पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। आधार अपडेट एवं नवीन आधार पंजीयन, नवीन आयुष्मान कार्ड निर्माण, आभा आईडी जनरेशन, वय वंदन योजना कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र जारी एवं संशोधन, किसान पंजीयन एवं अपडेशन, ई-केवाईसी तथा अन्य विभिन्न हितग्राहीमूलक सेवाएँ एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराई जा रही हैं। इस एकीकृत व्यवस्था के कारण ग्रामीणों को अब शासकीय कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं। दूरस्थ अंचलों में प्रशासन स्वयं पहुंचकर सेवाएँ उपलब्ध करा रहा है।

हजारों परिवारों को मिला सीधा लाभ  : 

अब तक कुल 9,473 ग्रामीण हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया जा चुका है। यह आंकड़ा न केवल प्रशासनिक सक्रियता का प्रमाण है, बल्कि शासन की जनकेन्द्रित सोच को भी दर्शाता है। 28 फरवरी तक जारी रहने वाला यह अभियान जिले में सेवा, समर्पण और सुशासन का सशक्त उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
हाल ही बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिनेश हिंगू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसे देख दावा किया जाने लगा था कि 86 वर्षीय एक्टर आर्थिक तंगी…
 25 April 2026
इस एक्ट्रेस ने 70 के दशक में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया था। इसे मलयालम सिनेमा की 'मर्लिन मुनरो' भी कहा जाता था, लेकिन एक डायरेक्टर की जानबूझकर…
 25 April 2026
बॉलीवुड की दिग्गज सिंगर आशा भोसले का 12 अप्रैल को मल्टिपल ऑर्गन फेलियर से निधन हो गया था। उनके जाने से फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री को तो भारी क्षति पहुंची…
 25 April 2026
राखी सावंत ने दो बार शादी की और दोनों बार ही उनका तलाक हो गया। शादीशुदा जिंदगी में खूब दुख सहे और प्यार को तरसती रहीं। अब जब वह 'बिग…
 25 April 2026
सोशल मीडिया पर इस वक्त प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला के बेटे सूफयान ने गर्दा उड़ा दिया है। सूफयान को देख हर कोई गच्चा खा गया और उसकी तुलना सलमान खान से…
 25 April 2026
जैसी मखमली आवाज, वैसी ही बेदाग शख्‍स‍ियत। कहना गलत नहीं होगा कि अरिजीत सिंह मौजूदा वक्‍त में देश के सबसे बेहतरीन, सबसे प्रभावशाली और सबसे अध‍िक कमाई करने वाले सिंगर…
 25 April 2026
नई दिल्ली: चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के हाथों मिली 5 विकेट की हार के बाद गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल काफी निराश…
 25 April 2026
नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अपने अभियान को फिर से पटरी पर लाने के लिए शनिवार को यहां होने वाले मुकाबले में तालिका में शीर्ष पर…
 25 April 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 का 33वां मैच गुजरात टाइटंस और आरसीबी के बीच खेला गया। इस मैच में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल 32 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आरसीबी के…
Advt.