रायगढ़ में अवैध शराब बिक्री का विरोध:महिलाएं और पुरुषों ने की कलेक्टर से रोक लगाने की मांग

Updated on 08-04-2026 11:44 AM
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब की बिक्री तेजी से बढ़ रही है। इस स्थिति को लेकर अमलीभौना गांव की कई महिलाएं और ग्रामीण मंगलवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने और कार्रवाई करने की मांग की।

जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत छोटे भंडार के अंतर्गत आने वाले अमलीभौना गांव के ग्रामीणों ने बताया कि गांव में लंबे समय से अवैध देशी शराब की बिक्री हो रही है। कुछ लोग इस अवैध बिक्री में लिप्त हैं और पूर्व में इसकी शिकायत के बावजूद इस पर कोई ठोस रोक नहीं लगाई जा सकी।

ग्रामीणों ने आगे कहा कि अवैध शराब की बिक्री के कारण पूरे गांव का माहौल खराब हो गया है। छोटे बच्चे भी शराब का सेवन करने लगे हैं और इस वजह से घरेलू हिंसा की घटनाएं भी बढ़ रही हैं।

ग्रामीणों की मांग गांव नशा मुक्त हो

छोटे भंडार के सरपंच अशोक कुमार सिदार ने बताया कि लंबे समय से अवैध शराब की बिक्री होने से हर कोई परेशान हैं। गांव में बच्चे लोग शराब पी रहे हैं और गाड़ी तेज चलाते हैं। इसके अलावा ग्राम पंचायत में तोड़फोड़ भी कर दे रहे हैं। सभी की मांग है कि गांव पूरी तरह से नाशा मुक्त हो और दोषियों पर कार्रवाई किया जाए।

गांव में घरेलू हिंसा बढ़ रहा

अमलीभौना की रहने वाली पल्लवी सिदार ने बताया हम अवैध शराब की बिक्री को बंद कराने के लिए आए हैं। गांव में युवा पीढ़ी लगत रास्ते पर जा रही है और घरेलू हिंसा लगातार बढ़ रहा है। कलेक्टर के नाम इसके लिए ज्ञापन सौंपा गया है। गांव में अवैध शराब बिक्री की वजह से हर कोई परेशान है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.