पीएम आवास में प्रगति की प्रतिदिन होगी समीक्षा, नहीं बख्शें जाएंगे लापरवाह : कलेक्टर

Updated on 18-10-2025 02:03 PM

बीजापुर। कलेक्टर संबित मिश्रा ने इंद्रावती सभागार में ग्रामीण विकास की योजनाओं की गहन समीक्षा की। केन्द्र शासन की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण में धीमी प्रगति को देखते हुए कलेक्टर ने विडियो काॅन्फेसिंग के माध्यम से जनपदवार प्रतिदिन स्वयं समीक्षा करने की बात कही। 

जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नम्रता चैबे को प्रत्येक आवास निर्माण की प्रगति की समय सीमा तय करते हुए ग्राम पंचायत में हितग्राही वार स्वीकृत प्रधानमंत्री आवास की वास्तविक प्रगति को संकलन जनपद पंचायतों से कराये जाने को कहा। कलेक्टर ने कहा कि प्रतिदिन समीक्षा में आवास निर्माण नहीं होने का कारण भी बताना होगा, पी एम आवास योजना में लापरवाही की स्थिति में कार्रवाई की जावेगी।  

बैठक में कलेक्टर ने मनरेगा योजनान्तर्गत पूर्व के अपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता से लेते हुए सब डिविजनल आफिसर ग्रामीण यांत्रिकी सेवा को समय सीमा तय कर पूर्ण किये जाने हेतु निर्देशित किया। मनरेगा में जाॅबकार्डधारी परिवारों के आधार और बैंक खाता में प्रगति लाने एवं ई-केवासी किये जाने निर्देशित किया। आंगनबाड़ी भवन, उचित मूल्य की दुकान और पंचायत भवन निर्माण को समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

एनआरएलएम योजनांतर्गत स्व सहायता समूह की महिलाओं को आजीविका मूलक गतिविधि से जोड़ने निर्देशित किया। महिलाओं को सब्जी उत्पादन, वनोंपज जैसे महुआ, ईमली, आम, टोरा का वन विभाग से समन्वय कर कार्ययोजना बनाये जाने निर्देशित किया।

स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत निर्माण कार्यों के साथ कचरा कलेक्शन को प्राथमिकता के साथ करने निर्देशित किया। नियद नेल्लानार ग्रामों में सभी घरों में व्यक्तिगत शौचलय निर्माण करने जनपद सीईओ को निर्देशित किया। इस मासिक समीक्षा बैठक में जिला स्तर पर योजना के शाखा प्रभारी, जनपद सीईओ, सहित ब्लाक स्तर के योजनाओं में कार्य करने वाले अधिकारी उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 March 2026
98वें एकेडमी अवॉर्ड्स समारोह में देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का जलवा खूब रहा। यहां वो अपनी किसी फिल्म के लिए नहीं बल्कि अवॉर्ड देने पहुंची थीं। प्रियंका वो पहली भारतीय…
 17 March 2026
एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस ने पिता एलरॉय फर्नांडिस के साथ हाल ही काशी में मां किम फर्नांडिंस की अस्थियां विसर्जिंत की। जैकलीन की मां किम का 6 अप्रैल को निधन हो…
 17 March 2026
सलमान खान के पिता और दिग्गज स्क्रीनराइटर सलीम खान एक महीने बाद लीलावती अस्पताल से डिस्चार्ज हो गए हैं और सही सलामत घर पहुंच चुके हैं। बताया जा रहा है…
 17 March 2026
'दंगल' फेम डायरेक्‍टर नितेश तिवारी जहां इन दिनों अपनी 4000 करोड़ी फिल्‍म 'रामायणम्' को लेकर लगातार चर्चा में हैं, वहीं उनकी पत्‍नी और दमदार डायरेक्‍टर अश्‍व‍िनी अय्यर तिवारी भी 1000…
 17 March 2026
भोजपुरी के कलाकार अब बॉलीवुड में भी अपनी मजबूत पकड़ बना रहे हैं। इंडस्ट्री के कई स्टार ने हिंदी फिल्मों में हुनर और आवाज का जलवा बिखरा है, जिनमें पवन…
 17 March 2026
थलपति विजय इस वक्त अपनी फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज को लेकर विवाद में फंसे हैं। यह फिल्म कुछ महीनों से सर्टिफिकेट को लेकर सेंसर बोर्ड के पास फंसी है।…
 17 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने सीनियर खिलाड़ियों रोहित शर्मा और विराट कोहली के साथ अपने रिश्तों और उनके टेस्ट क्रिकेट से संन्यास को लेकर चल…
 17 March 2026
नई दिल्ली: ईद आने वाली है, रमजान के पाक महीने के आखिरी कुछ दिन बचे हैं, जिन्हें काफी खास माना जाता है। इस बीच पाकिस्तान ने नीचे गिरने की अपनी सारी…
 17 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के काबुल में स्थित ड्रग रिहैबिलिटेशन हॉस्पिटल पर एयर स्ट्राइक की है, जिसमें कई मासूमों की जान चली गई। अफगानिस्तान के डिप्यूटी गवर्नमेंट स्पोक्सपर्सन हमदुल्लाह फितरत…
Advt.