संत रविदास जयंती पर प्रदेश की सभी ग्राम पंचायतों में होंगे कार्यक्रम : श्री चौहान

Updated on 15-02-2022 05:29 PM

भोपाल मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि संत रविदास सभी वर्गों के संत थे। उनकी जयंती पर प्रदेश में राज्य, जिला, विकासखण्ड और सभी ग्राम पंचायतों में कार्यक्रम किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी जगह गरिमापूर्ण और भव्य कार्यक्रम आयोजित हों। संतों का सम्मान हो। इन वर्गों के प्रति आदर का भाव हो। मुख्यमंत्री श्री चौहान निवास पर 16 फरवरी को संत रविदास जयंती कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा कर रहे थे। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस सहित अनुसूचित जाति कल्याण विभाग के अधिकारी मौजूद थे। समस्त संभागीय आयुक्त और जिला कलेक्टर बैठक में वर्चुअली शामिल हुए।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि राज्य स्तर पर कार्यक्रम भोपाल में दोपहर 12 बजे से होगा। इस कार्यक्रम में संत रविदास जी के मंदिर में दर्शन-पूजन एवं माल्यार्पण के साथ संतों का सम्मान किया जाएगा। अनुसूचित जाति के प्रशिक्षणार्थियों के कौशल उन्नयन के लिए स्वीकृति-पत्रों का वितरण भी होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि कार्यक्रम में अनुसूचित जाति सहित सभी वर्गों और संगठनों की सहभागिता होगी। जनता के सहयोग से कार्यक्रम को प्रभावी बनाया जाएगा। स्थानीय जन-प्रतिनिधियों की उपस्थिति के साथ जन-कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार होगा।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जिलों के प्रभारी मंत्री एवं जन-प्रतिनिधियों को कार्यक्रम के आयोजन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम अनुसूचित जाति वर्ग पर केन्द्रित हो। सफल उद्यमियों को कार्यक्रम में आमंत्रित करें। विकास खंड मुख्यालय पर होने वाले कार्यक्रम में संबंधित विधायक सम्मिलित हों। कार्यक्रम में अन्त्योदय समितियों के सदस्य, समाजसेवी, सामाजिक संगठनों के लोग शामिल होंगे। बैठक में वर्चुअली जुड़े मंत्रियों, विधायकों एवं अन्य जन-प्रतिनिधियों ने अपने सुझाव रखे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 May 2025
मप्र सरकार में राजनीतिक नियुक्तियों की कवायद शुरू हो गई है। दो दिन पहले सीएम हाउस में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय स्तर के…
 05 May 2025
मप्र को सब्जी उत्पादन में नंबर एक बनाने के लिए उद्यानिकी विभाग बड़ी तैयारी कर रहा है। खासकर, कीटनाशक मुक्त सब्जी उगाने का अभियान चलाया जाएगा। नई कवायद के तहत…
 05 May 2025
यूनाइटेड फोरम फॉर पावर एम्प्लॉयीज एंड इंजीनियर्स, मध्य क्षेत्र के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को किया गया। इसकी अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष इंजीनियर वी. के. एस. परिहार ने…
 05 May 2025
भोपाल के आसाराम तिराहे से रत्नागिरि तिराहा तक अयोध्या बायपास के चौड़ीकरण में 8000 पेड़ों को काटा जाएगा। इस प्रोजेक्ट को नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) कर रही है।…
 05 May 2025
मध्यप्रदेश के 15 आईएएस अफसरों को मिड कैरियर ट्रेनिंग के लिए भेजा जा रहा है। इनमें उज्जैन, अशोकनगर और कटनी के पूर्व कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, सुभाष कुमार द्विवेदी और…
 05 May 2025
भोपाल में कॉलेज छात्राओं से रेप, ब्लैकमेलिंग और कथित लव जिहाद के मामले को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग बेहद गंभीर है। सोमवार दोपहर आयोग की तीन सदस्यीय टीम रायसेन रोड…
 05 May 2025
भोपाल। उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा है कि विकसित भारत का रास्ता किसान के खेत से निकलता है। इसलिए कृषि के क्षेत्र में काम कर रही संस्थाओं और कृषि विद्यार्थियों…
 05 May 2025
भोपाल: अपना दल (एस) ने मध्य प्रदेश में अपनी संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने के लिए राष्ट्रीय महासचिव आर बी सिंह पटेल को प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया है। पार्टी की…
 05 May 2025
प्रदेश में 30 मार्च से शुरू किया गया 'जल गंगा संवर्धन अभियान' नागरिकों की भागीदारी से सफलतापूर्वक चलाया जा रहा है। यह अभियान समाज के प्रत्येक तबके को महत्वपूर्ण उद्देश्य…
Advt.