कैंसर से हार गए प्रोड्यूसर-डायरेक्टर हरीश शाह

Updated on 07-07-2020 06:37 PM
पिछले 40 साल से फिल्म इंडस्ट्री का एक और जाना-पहचाना नाम रहे प्रोड्यूसर डायरेक्टर हरीश शाह का मंगलवार सुबह 6 बजे निधन हो गया। हरीश 76 साल के थे और कैंसर से जूझ रहे थे। इसी बीमारी से जूझते हुए लोगों की कहानी दुनिया के सामने लाने उन्होंने शॉर्ट फिल्म Why Me बनाई थी, जिसे प्रेसिडेंट अवॉर्ड मिला था। हरीश शाह का अंतिम संस्कार दोपहर 1 बजे मुंबई के पवनहंस श्मशान घाट में किया गया।
हरीश शाह के नाम दिल और मोहब्बत, मेरे जीवन साथी, काला सोना, धन दौलत, राम तेरे कितने नाम, होटल, जाल - द ट्रैप, जलजला, अब इंसाफ होगा जैसी फिल्में शामिल हैं। सनी देओल को लेकर 2003 में बनाई गई जाल-द ट्रैप हरीश शाह की बतौर प्रोड्यूसर आखिरी फिल्म थी। हरीश के भाई विनोद के अनुसार वे करीब 10 साल से कैंसर से जूझ रहे थे, इसी तड़प को उन्होंने कैंसर पर बनाई शॉर्ट फिल्म में दिखाया था।
फिल्मों से दूर होकर हरीश ज्यादातर सोशल मीडिया पर अपना समय बिताते थे। ट्विटर पर वे अक्सर अपने विचार और निजी जीवन के बारे में भी जानकारी अपडेट करते रहते थे। कैंसर से जूझते हुए उन्होंने अपनी एक तस्वीर व्हाय मी के पोस्टर के साथ शेयर की थी, जिसमें उनके गले में छेद दिखाई दे रहा था। इसके चलते वे करीब 2 साल तक बोल नहीं सके थे।  

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 April 2025
अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ने साल 2007 में शादी की थी, और 2011 में वो बेटी आराध्या के पैरेंट्स बने। अब वह 13 साल की हो चुकी हैं। ऐसे…
 19 April 2025
डायरेक्टर और एक्टर अनुराग कश्यप ब्राह्मण समुदाय पर दिए गए अपने बयान के कारण विवादों में आ गए हैं। हालांकि, उन्होंने शुक्रवार देर रात एक सोशल मीडिया पोस्ट में माफी…
 19 April 2025
अक्षय कुमार इस वक्त जहां अपनी लेटेस्ट फिल्म Kesari Chapter 2 को लेकर चर्चा में हैं, वहीं उनका एक परफॉर्मेंस वीडियो काफी सुर्खियां बटोर रहा। इस वीडियो में अक्षय अपनी…
 19 April 2025
जानिए उस एक्ट्रेस के बारे में, जिसने अपने 60 साल के करियर में 500 फिल्मों में काम किया, दर्जनों हिट फिल्में दीं। और तो और ऐसे कारनामे किए कि गिनीज…
 19 April 2025
'बैटलग्राउंड' नाम का नया वेब शो अपने विवादों के कारण सुर्खियों में है। हाल ही के एक एपिसोड में आसिम रियाज ने रूबीना दिलैक पर अपमानजनक कमेंट किया था। आसिम…
 19 April 2025
एक्टर हर्षद अरोड़ा ने अमृता राव की बहन और को-स्टार प्रीतिका राव को उन पर किए गए कमेंट के लिए मुंहतोड़ जवाब दिया है। प्रीतिका राव ने हाल ही एक…
 18 April 2025
एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन को एल्विश यादव के फैंस खरीखोटी सुना रहे हैं। उनकी आलोचना हो रही है। क्योंकि उन्होंने 'लाफ्टर शेफ्स 2' के शूट के दौरान यूट्यूबर को कुछ ऐसा…
 18 April 2025
अक्षय कुमार, आर. माधवन और अनन्या पांडे की फिल्‍म 'केसरी चैप्टर 2' शुक्रवार, 18 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इसी साल जनवरी में 'स्‍काई फोर्स' के बाद…
 18 April 2025
फिल्म 'जाट' को लेकर जालंधर के सदर पुलिस स्टेशन में कई बॉलीवुड हस्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सनी देओल , रणदीप हुड्डा और विनीत कुमार सिंह के…
Advt.