भारतीय सेना में बस्तर रेजिमेंट गठन की प्रक्रिया शुरू, रक्षा मंत्री ने विजय शर्मा को भेजा पत्र

Updated on 28-07-2026 01:59 PM

रायपुर। छत्तीसगढ़ के लिए एक महत्वपूर्ण और गौरवपूर्ण पहल के तहत भारतीय सेना में "बस्तर रेजिमेंट" के गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस संबंध में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा को पत्र भेजकर आवश्यक कार्रवाई शुरू किए जाने की जानकारी दी है। गौरतलब है कि उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने केंद्र सरकार से भारतीय सेना में बस्तर रेजिमेंट के गठन की मांग की थी। उन्होंने अपने प्रस्ताव में उल्लेख किया था कि छत्तीसगढ़ के आदिवासी बहुल बस्तर संभाग के युवाओं ने वर्षों से नक्सल विरोधी अभियानों में अदम्य साहस, वीरता और देशभक्ति का परिचय दिया है। कठिन भौगोलिक परिस्थितियों और घने जंगलों में अभियान चलाने का उनका अनुभव उन्हें गुरिल्ला युद्ध जैसी चुनौतियों के लिए विशेष रूप से सक्षम बनाता है। विजय शर्मा ने अपने पत्र में कहा था कि बस्तर रेजिमेंट का गठन केवल सैन्य दृष्टि से ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा, क्षेत्रीय विकास और सामाजिक स्थिरता की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण रणनीतिक कदम साबित होगा। इससे बस्तर के युवाओं को भारतीय सेना में संगठित रूप से सेवा का अवसर मिलेगा, साथ ही क्षेत्र में गौरव, अनुशासन, रोजगार और आर्थिक प्रगति को भी नई गति मिलेगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा भेजे गए पत्र के बाद बस्तर रेजिमेंट के गठन की दिशा में प्रक्रिया शुरू होने को छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। इससे बस्तर क्षेत्र के युवाओं में उत्साह का माहौल है और लंबे समय से उठ रही इस मांग के साकार होने की उम्मीद मजबूत हुई है।

बस्तर रेजिमेंट के गठन से न केवल स्थानीय युवाओं को सेना में अधिक अवसर मिलेंगे, बल्कि देश की सुरक्षा व्यवस्था में बस्तर की विशेष भौगोलिक एवं सामरिक क्षमताओं का भी प्रभावी उपयोग किया जा सकेगा। यह पहल बस्तर की सकारात्मक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.