प्रियंका गांधी 20 साल पहले के जंगलराज को न भूलें : अरुण साव

Updated on 03-11-2025 12:40 PM

रायपुर/पटना। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने महिला सुरक्षा वाले बयान को लेकर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में बिहार विकास के पथ पर दौड़ रहा है और प्रियंका गांधी को सवाल उठाने से पहले 20 साल पहले के जंगलराज अपहरण और फिरौती की घटनाओं को नहीं भूलना चाहिए। पटना में अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस नेताओं को कोई भी बयान देने से पहले बिहार में कांग्रेस की मौजूदा स्थिति देखनी चाहिए और उन्हें यह भी याद रखना चाहिए कि 20 साल पहले जब राजद-कांग्रेस की सरकार थी, तब बिहार कैसा था। उस समय अपहरण, फिरौती और तमाम तरह के अपराध होते थे, लेकिन आज बिहार बदल रहा है और आगे बढ़ चुका है।बिहार में एनडीए की स्थिति का जिक्र करते हुए छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम ने कहा कि बिहार में एनडीए की लहर चल रही है। लोगों में एनडीए के प्रति विश्वास है और वह एनडीए की चुनावी सभाओं में देखने को मिल रहा है। पीएम मोदी की कल्याणकारी योजनाएं लोगों तक सीधे पहुंची हैं। पटना में पीएम मोदी के रोड शो को लेकर अरुण साव ने कहा कि जिस तरह से रविवार को प्रधानमंत्री मोदी की रैलियां हुईं और पटना के रोड शो में भारी भीड़ उमड़ी, उससे साफ जाहिर है कि एनडीए की सरकार भारी बहुमत से बनने जा रही है। बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए और महागठबंधन के उम्मीदवार आमने-सामने हैं। महागठबंधन की ओर से जहां सीएम पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव अगली सरकार बनाने के दावा कर रहे हैं, तो वहीं एनडीए सत्ता में वापसी करने का दम भर रही है। दो चरण में मतदान प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद 14 नवंबर को परिणाम घोषित किया जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
फिल्म विद्वान इरा भास्कर ने हाल ही में समकालीन भारतीय सिनेमा की राजनीति पर चर्चा के दौरान आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' की आलोचना की, जो एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की…
 14 March 2026
शाहिद कपूर की हालिया रिलीज फिल्म 'ओ रोमियो' ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और अब दूसरी मूवी 'कॉकटेल-2' दस्तक देने के लिए तैयार है। शुक्रवार, 13 मार्च…
 14 March 2026
भारतीय सिनेमा के कॉमेडी के उस्ताद अब कॉमेडी से डरने लगे हैं। कॉमेडी फिल्मों की बात करें तो प्रियदर्शन की बराबरी कर पाना किसी के लिए भी मुश्किल है। चार…
 14 March 2026
सिंगर-रैपर बादशाह की मुश्किलें कम होने का नाम नही ले रही हैं। अब तो उनकी गिरफ्तारी के भी आदेश आ गए हैं। हरियाणवी गाने 'टटीरी' को लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई…
 14 March 2026
अनुराग डोभाल के मैनेजर ने खुलासा किया है कि यूट्यूबर की हालत गंभीर है। हाल ही में, मैनेजर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि यूके07 राइडर पहले ठीक थे,…
 14 March 2026
बॉलीवुड का अक्सर अंडरवर्ल्ड से नाम जुड़ता रहा है। अब फराह खान ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में इससे जुड़ा एक और चौंकाने वाला खुलासा किया है। उनके मुताबिक, 90…
 14 March 2026
दिग्गज अभिनेत्री फरीदा जलाल पर्दे पर भले ही कितनी ही खूबसूरत क्यों न दिखती हों, लेकिन आम लोगों की तरह उनकी जिंदगी में भी काफी उथल-पुथल रही है। एक्ट्रेस ने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजारबानी के आखिरी वक्त पर पाकिस्तान सुपर लीग से नाम वापस लेने और आईपीएल से जुड़ने के फैसले से खुश नहीं…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव मसूरी के सेवॉय होटल में अपनी मंगेतर वंशिका चड्ढा के साथ शादी रचाने वाले हैं। 14 मार्च को दोनों शादी के…
Advt.