'प्रिंस और मेरे रिश्ते को बुरी नजर...', युविका चौधरी ने मानी शादी में खटपट की बात, सुनीता बोलीं- भगवान सजा देगा
Updated on
27-10-2025 03:21 PM
प्रिंस नरूला और युविका चौधरी, टीवी की दुनिया में सबसे चहेते कपल रहे हैं। ऐसे में बीते दिनों जब यह खबरें आईं कि इनकी शादीशुदा जिंदगी में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है, तो कई दिलों को झटका लगा। इसकी शुरुआत तब हुई, जब अपने ही एक व्लॉग में युविका और प्रिंस एक-दूसरे से दूर-दूर नजर आए। यही नहीं, युविका ने पॉडकास्ट पर यह भी खुलासा किया कि 'एक गलतफहमी' उनके 'रिश्ते में तनाव' की वजह बनी। इसके तुरंत बाद, प्रिंस ने भी युविका का नाम लिए बिना कटाक्ष करते हुए उन्हें 'झूठा' बताया। हालांकि, इससे पहले कि हालात और बिगड़ते, दोनों ने आपसी मतभेद सुलझा लिए। अब गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा के व्लॉग में युविका चौधरी ने बताया कि उनके और प्रिंस के रिश्ते को किसी की 'बुरी नजर' लगी थी।
युविका ने प्रिंस से अलग होने और तलाक की सभी अफवाहों को खारिज किया है। सुनीता आहूजा के नए व्लॉग में, युविका उनके साथ मंदिर जाती हुई दिखाई दे रही हैं। फिर दोनों साथ बैठे हुए इस बात पर चर्चा करते हुए दिखाई दे रहे हैं कि कैसे 'बुरी नजर' कई चीजों पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती हैं।
सुनीता आहूजा बोलीं- परिवार वाले ही दूसरों को खुश नहीं देख सकते
व्लॉग में सुनीता कहती हैं, 'मुझे पता चल जाता है कि मुझ पर, मेरे बच्चों पर या मेरे परिवार पर किसकी बुरी नजर है या कौन काला जादू करता है। मुझे यह आभास हमेशा होता है। परिवार के अंदर और बाहर भी कुछ लोग होते हैं जिनकी बुरी नजर होती है। आज गोविंदा और मैं इंडस्ट्री के सबसे अच्छे कपल हैं। हर कोई इसके बारे में जानता है। हमने साथ में बहुत काम किया है और अक्सर ये परिवार वाले ही होते हैं जिसकी बुरी नजर होती है। मैं हमेशा अपने परिवार वालों को दोष देती हूं, क्योंकि वे दूसरों को खुश नहीं देख सकते।'
युविका ने माना 'बुरी नजर' के कारण खराब हुआ रिश्ता
सुनीता आगे बताती हैं कि उन्होंने कुछ समय पहले युविका की शादी में भी तनाव के बारे में सुना था। वह एक्ट्रेस से पूछती हैं कि क्या हुआ था? इस पर युविका ने कहा, 'यह बुरी नजर ही थी। जब आप लोगों की नजरों में इतने ज्यादा आ जाते हैं, तो आपकी एनर्जी बदल जाती है।'
युविका चौधरी बोलीं- मैंने सब भगवान पर छोड़ दिया
युविका चौधरी आगे बताती हैं कि वह इस मुश्किल दौर से कैसे निपटीं, उनहोंने कहा, 'मैंने सब कुछ भगवान पर छोड़ दिया। मैं आध्यात्मिक हो गई और खुद से प्यार करने लगी, जिससे मुझे उन समस्याओं से बाहर निकलने में मदद मिली।' इस पर सुनीता ने भी सहमति जताते हुए कहा, 'यह सब एक दौर है। जो होना तय है उसे कोई नहीं रोक सकता। जो कोई भी घर तोड़ने की कोशिश करेगा, भगवान उसे सजा देगा और हम यह देखेंगे।'
'बिग बॉस 9' में हुआ प्यार, 2018 में प्रिंस-युविका की हुई शादी
प्रिंस नरूला और युविका चौधरी दोनों का प्यार 'बिग बॉस 9' में परवान चढ़ा था। शो खत्म होने के बाद करीब तीन साल तक डेटिंग के बाद, दोनों ने साल 2018 में शादी कर ली। इस जोड़े की एक बेटी है एकलीन, जो शादी के करीब छह साल बाद अक्टूबर 2024 में पैदा हुई।
रायपुर। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से जशपुर जिले की महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के…
रायपुर। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने आज रविवार को कोंडागांव जिले के दहिकोंगा स्थित तेंदूपत्ता फड़ का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तेंदूपत्ता की गुणवत्ता देखी और…
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन (मंडी) बोर्ड अंतर्गत उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा का कलेक्टर जितेंद्र यादव ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों में पहुंचकर औचक निरीक्षण किया…
अम्बिकापुर। प्रदेश सरकार की ’मुख्यमंत्री ग्रामीण बस योजना’ सरगुजा जिले के दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले ग्रामीणों के लिए एक बड़ी राहत बनकर उभरी है। इस योजना के विस्तार से…
अम्बिकापुर। छत्तीसगढ़ की विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा समुदाय की युवाओं के लिए प्रदेश सरकार की नीतियां संबल प्रदान कर रही हैं। इसी कड़ी में सरगुजा जिले के धौरपुर क्षेत्र की…
दुर्ग। राष्ट्रीय वित्तीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग द्वारा एक व्यापक एवं प्रभावी वित्तीय साक्षरता जागरूकता शिविर का आयोजन 25 अप्रैल को किया गया। इस अवसर…
बेमेतरा। स्वास्थ्य विभाग जिला बेमेतरा में क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम तहत टीबी मुक्त बेमेतरा जिला बनाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत अत्याधुनिक एक्स-रे मशीन से उच्चोखिम…
सूरजपुर। श्रीमती विनीता वार्नर, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सूरजपुर के मार्गदर्शन एवं सचिव सुश्री पायल टोपनो के कुशल दिशानिर्देशन में आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सूरजपुर…
भोपाल। मुंबई से भोपाल आ रही एयर इंडिया की उड़ान में अचानक तकनीकी खराबी आने के बाद उसकी इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। सुरक्षित लैंडिंग के बाद मुंबई से आए यात्री उतर…