प्रधानमंत्री मोदी ने स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का किया शुभारंभ

Updated on 18-09-2025 12:48 PM

जशपुरनगर । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मध्य प्रदेश के धार से स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान, 8 वें राष्ट्रीय पोषण माह, एक बगिया मां के नाम अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अगर मां बीमार हो जाए, तो परिवार की सारी व्यवस्थाएं चरमरा जाती हैं। इसलिए ‘स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार’ अभियान माताओं-बहनों को समर्पित है। ऐसी बहुत सारी बीमारियाँ होती हैं, जो चुपचाप आती हैं, और पता न चलने के कारण धीरे-धीरे बहुत बड़ी बन जाती हैं। ऐसी बीमारियाँ, जिनका महिलाओं में सबसे ज्यादा खतरा है, ऐसी बीमारियों को शुरुआती दौर में ही, उसको पकड़ना बहुत जरूरी है। इसलिए इस अभियान के तहत बीपी, डायबिटीज, एनीमिया-टीबी, कैंसर जैसी भयंकर बीमारी की जांच स्वास्थ्य कैम्पों में निःशुल्क की जाएगी।

इन स्वास्थ्य कैंपों में इनकी जांच के साथ  सभी दवाइयां भी निःशुल्क प्राप्त होंगी एवं आगे के इलाज में आयुष्मान कार्ड द्वारा उपचार होगा। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं और बेटियों के सही पोषण के लिए आठवें राष्ट्रीय पोषण माह की शुरुआत की गयी है। विकसित होते भारत में हमें माता मृत्यु दर और शिशु मृत्यु दर को कम करना है, इसी उद्देश्य से प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना शुरू की गई थी। अब तक साढ़े चार करोड़ गर्भवती माताओं को मातृ वंदना योजना के द्वारा 19 हज़ार करोड़ रुपये से अधिक लाभ मिल चुका है।

उन्होंने कहा कि आदिवासी इलाकों में सिकल सेल, एनीमिया बहुत बड़ा संकट होता है। उन्होंने सभी माताओं, बहनों, बेटियों से  आग्रह किया कि सिकल सेल, एनीमिया के साथ सभी अन्य जांच अवश्य कराएं। उन्होंने कहा कि ये समय त्योहारों का समय है, और इस समय आपको स्वदेशी का मंत्र भी लगातार दोहराना और जीवन में उतारना है। उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा कि जो भी खरीदें, वो देश में ही बना हो, उसमें मिट्टी की महक हो। उन्होंने व्यापारियों से आग्रह किया कि 2047 तक विकसित भारत बनाने के लिए खिलौने, दिवाली की मूर्तियां, घर को सजाने के लिए समान, मोबाइल, टीवी, फ्रिज जैसी कोई भी वस्तु हो वह स्वदेशी हो जिससे देश का पैसा देश के विकास के काम आये। हर दुकान पर स्वदेशी का बोर्ड होना चाहिए।

इस कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम के द्वारा जशपुरनगर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष श्रीमती गोमती साय, विधायक जशपुर श्रीमती रायमुनी भगत, माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष श्री शम्भूनाथ चक्रवर्ती, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री गंगाराम भगत, नगर पंचायत अध्यक्ष श्री अरविंद भगत, उपाध्यक्ष श्री यश प्रताप सिंह जूदेव, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार, कृष्ण कुमार राय सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में छात्राइन एवं माताएं भी शामिल हुईं।

इस अवसर पर सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष श्रीमती गोमती साय ने कहा कि माता के बिना पूरा परिवार बिखर जाता है ऐसे में स्वस्थ नारी स्वस्थ परिवार अभियान को हमें स्वच्छ भारत मिशन की तरह सफल बनाना है। महिलाओं को सशक्त किए बिना विकसित भारत का स्वप्न साकार नहीं किया जा सकता है। ऐसे में हमें गर्भवती माताओं, किशोरी बालिकाओं के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान देना होगा।

विधायक जशपुर रायमुनी भगत ने कहा कि माता पूरे परिवार की धुरी होती है, प्रधानमंत्री श्री मोदी के 2047 तक भारत को विकसित बनाने के लक्ष्य की नींव स्वस्थ नारी और स्वस्थ परिवार से ही है। आज महिलाएं हर क्षेत्र जैसे सेना, चिकित्सा, विज्ञान आदि में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं, ऐसे में उन्हें अपनी स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखना चाहिए स्वस्थ नारी अभियान के माध्यम से महिलाओं को स्वस्थ रखते हुए सशक्त समाज बनाने के लिए शासन द्वारा कार्य किया जा रहा है। उन्होंने सभी महिलाओं को अभियान अंतर्गत लगने वाले स्वास्थ्य शिविरों में जाकर अपने निशुल्क जांच कराने हेतु अपील की।

इस कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों द्वारा 04 हितग्राहियों को आयुष्मान भारत योजनान्तर्गत कार्ड का वितरण किया गया। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा मातृत्व एवं शिशु स्वास्थ्य, सिकलसेल स्क्रीनिंग एवं अंग दान, टीबी जांच, मानसिक स्वास्थ्य जांच, कैंसर स्क्रीनिंग, गैर संचारी रोग जांच, नेत्र जांच, वयोवृद्ध जाँच, किशोरी जांच, एनीमिया जांच आदि जांच के लिए शिविर लगाया गया। जहां 425 महिलाओं ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई। इस अवसर पर पत्थलगांव विधायक ने भी अभियान में भाग लेते हुए अपनी स्वास्थ्य जांच कराई। इस अवसर पर पोषण के प्रति जागरूक करने हेतु पोषण की टोकरी का भी प्रदर्शन किया गया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.