पत्नी से अफेयर के चलते मंदिर में पुजारी को मार-डाला:पति ने बाइक पूजा कराने बाहर बुलाया; फिर रिश्तेदारों संग मिलकर पाइप-ईंट से हमला किया

Updated on 01-09-2025 01:44 PM
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सब्जी व्यापारी ने पत्नी के साथ अफेयर के चलते चार रिश्तेदारों के साथ मिलकर पुजारी की हत्या कर दी। अवैध संबंध की वजह से ही मुख्य आरोपी का उसकी पत्नी से 6 महीने पहले सामाजिक तलाक हो गया था। जिसके बाद से वो मौके की तलाश में था।

हमलावरों ने बाइक की पूजा कराने के बहाने पुजारी को बाहर बुलाया, फिर सस्पेंशन पाइप और ईंट से ताबड़तोड़ वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने 12 घंटे के भीतर नाबालिग समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना तखतपुर थाना क्षेत्र की है।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

दरअसल, परसाकांपा गांव निवासी जागेश्वर पाठक उर्फ मोटू (30) गांव के ही पाठ बाबा मंदिर का पुजारी था। वो मंदिर में ही रहता था। रोजाना की तरह रविवार सुबह 6 बजे उसकी मां बेटे जागेश्वर को चाय देने मंदिर पहुंची। तब, मंदिर के बाहर बेटे की खून से लथपथ लाश देखी। वो चिल्लाने लगी और शोर मचाकर लोगों को बुलाया। जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।

एसएसपी समेत कई अफसर मौके पर पहुंचे थे

हत्या की जानकारी मिलते ही एसएसपी रजनेश सिंह, एडिशनल एसपी अर्चना झा, कोटा एसडीओपी नूपुर उपाध्याय और एसीसीयू की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान जांच के लिए फोरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड की भी मदद ली गई।

जिस तरीके से पुजारी की हत्या की गई थी, उसे देखकर एसएसपी रजनेश सिंह ने मामले को भांप लिया। उन्होंने जांच के लिए टीम बनाई और सभी को अलर्ट कर अलग-अलग एंगल पर जांच करने के निर्देश दिए।

12 घंटे के अंदर 5 आरोपी गिरफ्तार

वहीं, सर्च डॉग एक आरोपी के घर तक गई, जिसके आधार पर पुलिस ने संदेहियों की धरपकड़ शुरू की। जांच में पता चला कि पुजारी का महिला से अवैध संबंध है।

लिहाजा, महिला से भी पूछताछ कर जानकारी जुटाई गई। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए 12 घंटे के भीतर अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली। वारदात में शामिल सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

महिला ने खोला राज, एक-एक कर पकड़े गए आरोपी

एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया कि, शुरुआती जांच में पता चला कि पुजारी जागेश्वर पाठक मंदिर के खेत को सब्जी व्यापारी सुरेश धुरी (35) को अधिया दिया था। सुरेश और उसकी पत्नी उसमें फसल उगाते थे। इस दौरान पुजारी और सुरेश की पत्नी के बीच अवैध संबंध बन गया।

इसकी जानकारी होने पर सुरेश ने अपनी पत्नी को मना किया और पुजारी को भी समझाइश दी। लेकिन, दोनों के बीच बातचीत चलती रही। जिससे सुरेश ने अपनी पत्नी को छोड़ दिया। करीब 6 महीने पहले उससे सामाजिक तलाक भी हो गया था।

बाइक पूजा कराने के बहाने बुलाया फिर किया ताबड़तोड़ वार

एएसपी अर्चना झा ने बताया कि, सबसे पहले सुरेश धुरी का रिश्तेदार मुकेश धुरी (23) को मुंगेली जिले के जरहागांव क्षेत्र के अमौरा से पकड़ा गया। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने बताया कि सुरेश धुरी समेत पांच लोगों ने मिलकर पुजारी को सस्पेंशन पाइप और ईंट से ताबड़तोड़ वार किया।

जिससे वो खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया। इसके बाद सभी भाग गए। उससे पूछताछ कर अन्य आरोपियों की पहचान कर धरपकड़ की गई।

आरोपी बोला- अवैध संबंध के चलते हुआ तलाक इसलिए मार डाला

पुलिस की टीम मुख्य आरोपी सुरेश धुरी के ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही थी। घटना की रात करीब 9 बजे उसका लोकेशन गांव में मिला था। उसके रिश्तेदारों से पूछताछ में पता चला कि वो धमतरी भाग गया है।

जिस पर एसएसपी रजनेश सिंह ने धमतरी एसपी को कॉल किया और उनकी टीम की मदद से मुख्य आरोपी सुरेश धुरी को धमतरी के भखारा में पकड़ लिया गया।

जिसके बाद एसीसीयू की टीम धमतरी पहुंची और आरोपी सुरेश को लेकर देर रात बिलासपुर पहुंची। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार करते हुए अपने रिश्तेदारों की मदद से पुजारी की हत्या करना बताया।

साथ ही कहा कि पुजारी ने उसकी पत्नी से अवैध संबंध बनाया, जिसके चलते उसका तलाक हो गया। इसलिए उसने उसकी हत्या की साजिश रची।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.