लैब में तैयार हो रहे हीरे की कीमतें गिरीं, लोग इस वजह से चुका रहे ज्यादा दाम, देखें डिटेल्स
Updated on
25-05-2024 12:44 PM
मुंबई: सिंथेटिक डायमंड या यों कहें कि Lab Grown Diamond (LGD) की कीमतें लगातार नीचे आ रही हैं। लेकिन इसके बाद भी ग्राहक ज्यादा कीमतें चुका रहे हैं। ग्लोबल मार्केट्स में ओवरप्रोडक्टशन के कारण FY24 में इंडियन लैब ग्रोन डायमंड की कीमतों में 45 फीसदी की गिरावट आई है। लेकिन ज्यादा कीमत बाजार में वसूली जा रही है। उन्मेदमल त्रिलोकचंद झवेरी के प्रमुख कुमार जैन के मुताबिक, गोल्ड महंगा होने से लोगों का एलजीबी की ओर थोड़ा आकर्षण बढ़ा है। लोगों को लग रहा है कि उन्हें अच्छी डील मिल रही है। लेकिन ऐसा नहीं है। सिंथेटिक डायमंड की ट्रेड 99 पर्सेंट के लो पर हो रही है। इसकी कीमतों का कोई फिक्स पैमाना नहीं है। इसकी वजह से बड़े जूलरी कारोबारी अभी इससे दूर हैं।
बिक्री में हुआ इजाफा
एक्सपर्ट्स का कहना है कि नेचुरल डायमंड की तुलना में एलजीडी बहुत सस्ते होते हैं। यह वैसे ही दिखते भी हैं। अमेरिका जैसे बाजारों में इनकी ज्यादा बिक्री होती है। भारत में सरकारी प्रोत्साहन के चलते सेल्स जोर पकड़ रही है। हालांकि कुछ इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स का कहना है कि कुछ जूलर्स इसलिए भी लैब ग्रोन को पुश कर रहे हैं, जिससे बड़ा प्रॉफिट मार्जिन पाया जा सके।
इस वजह से गिर रहे भाव
Maitri Lab Grown डायमंड के डायरेक्टर शाजिल शाह के मुताबिक, एलजीडी की कीमतों में गिरावट की एक वजह यह भी है कि प्रोडक्शन के लिए अचानक बहुत सारे लोग मैदान में आ गए हैं। अब सिंथेटिक डायमेंड की कीमतों में गिरावट से मैन्युफैक्चरर्स को नुकसान हो रहा है। नेचुरल डायमंड में अग्रणी रिटेलर Jaipur Gems के सीईओ सिद्धार्थ सचेती के मुताबिक, लैब ग्रोन जब शुरू हुआ था, तब नेचुरल डायमंड से यह 65-70 पर्सेंट तक सस्ता मिल जाता था। लेकिन बाद में जब हर कोई लैब में झटपट डायमंड बनाने लगा तो इसकी ओवरसप्लाई होने लगी। हाल यह है कि रेपापोर्ट प्राइस के मुताबिक, नेचुरल डायमंड से 60-70 पर्सेंट के डिस्काउंट पर मिलने वाला एलजीडी 99.9 पर्सेंट डिस्काउंट पर मिल रहा है। रेपापोर्ट प्राइस में एलजीडी की प्राइस को नेचुरल डायमंड के मुताबिक तय किया जाता है।
नई दिल्ली: भारत में ग्लोबल कंपनियों के ऑफिसों (GCC-ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर) में एक अजीब स्थिति देखने को मिल रही है। TOI के मुताबिक, एक तरफ जहां नई भर्तियों में तेजी आई…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से शेयर बाजार में आज गिरावट आई। बीएसई सेंसेक्स कारोबार के दौरान 800 अंक से ज्यादा लुढ़क गया था जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का…
नई दिल्ली: म्यूचुअल फंड में गिरावट का दौर थमता दिखाई दे रहा है। पिछले एक महीने में स्मॉलकैप म्यूचुअल फंड सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले सेगमेंट के रूप में उभरे हैं।…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में शांति की उम्मीद में आज शेयर बाजार में तेजी दिख रही है। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में 700 अंक से ज्यादा तेजी आई है जबकि…
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स बड़ा धमाका करने जा रही है। कंपनी दुनिया का सबसे बड़ा आईपीओ लाने की तैयारी में है जिसके लिए…
नई दिल्ली: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ( EPFO ) ने सहारा इंडिया की विभिन्न इकाइयों के खिलाफ भविष्य निधि (PF) के बकाया भुगतान को लेकर सख्त रुख अपनाया है। ईपीएफओ ने…