बीएस6 कम्प्लायंट होंडा ग्राजिया लाने की तैयारी

Updated on 23-06-2020 05:25 AM
नई दिल्ली। होंडा मोटरसाइकल्स एंड स्कूटर्स इंडिया जल्द बीएस6 कम्प्लायंट होंडा ग्राजिया लाने की तैयारी में है। कंपनी ने बीएस6 कम्प्लायंट होंडा ग्राजिया 125 स्कूटर का टीजर जारी किया है। अप्रैल में बीएस6 लागू होने के बाद होंडा ने इस स्कूटर को वेबसाइट से हटा दिया था। अब कंपनी नए अवतार में ला रही है। बीएस6 कम्प्लायंट होंडा ग्राजिया अपडेटेड इंजन, नए लुक और ज्यादा फीचर्स के साथ बाजार में आएगी। टीजर से साफ हुआ है कि होंडा ने बीएस6 ग्राजिया स्कूटर की डिजाइन में बदलाव किए हैं, जो इस ज्यादा शार्प लुक देते हैं। स्कूटर की एलईडी हेडलाइट यूनिट स्लीक दिख रही है। फ्रंट ऐप्रन पर कंपनी के डिओ स्कूटर की तरह इसपर भी एलईडी डीआरएल दिए गए हैं। शार्प लाइन और एज के साथ हैंडलबार काउल को भी थोड़ा नया रूप दिया गया है। साइड के बॉडी पैनल्स शार्प दिखते हैं और स्कूटर के टेल सेक्शन और ब्रेक-लाइट असेंबली की डिजाइन में भी बदलाव हुए हैं। बीएस6 होंडा ग्राजिया में एक बड़ा बदलाव इसके इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में देखने को मिलेगा। अपडेटेड स्कूटर में नया ट्विन-पॉड डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। ऊपर वाले बड़े डिस्प्ले में स्पीडोमीटर और टैकोमीटर हैं, जबकि नीचे वाली दूसरी स्क्रीन में क्लॉक, फ्यूल गेज और ट्रिप मीटर जैसी जानकारी मिलेगी। 
बीएस6 ग्राजिया में बीएस6 एक्टिवा 125 वाला इंजन मिलेगा। 124 सीसी का यह इंजन 6500 आरपीएम पर 8.1एचपी की पावर और 5000 आरपीएम पर 10.3एनएम टॉर्क जेनरेट करता है। इंजन सीवीटी गियरबॉक्स से लैस है। होंडा के अन्य बीएस6 स्कूटर की तरह इसमें भी साइलेंट स्टार्ट टेक्नॉलजी और इंजन किल स्विच जैसे फीचर्स होगा। अपडेटेड ग्राजिया को जून के आखिर या जुलाई की शुरुआत में लांच किए जाने की उम्मीद है। 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 May 2025
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते संघर्ष के बीच वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बैंकों से सतर्क रहने और ग्राहकों के लिए निर्बाध सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए सभी कदम उठाने…
 10 May 2025
मुंबई: भारत और पाकिस्तान के बीच चल रहे संघर्ष के बीच आर्थिक मोर्चे पर भी दिक्कत शुरू हो गई है। कल शाम यानी शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स 880 अंक गिर कर बंद…
 10 May 2025
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक को भारत में सर्विसेज शुरू करने की हरी झंडी मिल गई है। यह कंपनी सैटेलाइट के जरिए दुनिया के 100 से…
 10 May 2025
नई दिल्ली/मुंबई: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते संघर्ष के बीच एक सुकूनदेह खबर आई है। पेट्रोल-डीजल और एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध कराने वाली सरकारी ऑयल कंपनियों, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) और भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन…
 10 May 2025
नई दिल्ली: पाकिस्तान के साथ तनाव के बीच शुक्रवार को घरेलू बाजार में काफी गिरावट रही। सेंसेक्स 880 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ। इससे भारतीय अरबपतियों की नेटवर्थ में काफी…
 06 May 2025
नई दिल्‍ली: टेस्ला के सीईओ एलन मस्क एक इंटरव्यू में अजीब स्थिति में फंस गए। यह इंटरव्यू फॉक्स न्यूज पर था। डोनाल्ड ट्रंप की बहू लारा ट्रंप ने उनसे एक मुश्किल…
 06 May 2025
नई दिल्‍ली: भारत-पाकिस्तान के रिश्ते अभी बेहद खराब दौर से गुजर रहे हैं। पहलगाम आतंकी हमले के बाद इनमें खटास बढ़ी है। भारत सरकार ने पाकिस्तान के साथ सारे व्यापारिक रिश्ते…
 06 May 2025
नई दिल्‍ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने जल्द ही कुछ देशों के साथ व्यापार समझौता होने के संकेत दिए हैं। इससे उन देशों को राहत मिलेगी जो अमेरिका के ऊंचे टैक्स से बचना…
 06 May 2025
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के यस बैंक के शेयरों में आज भारी उछाल देखी जा रही है। सुबह बाजार खुलते ही बैंक का शेयर करीब 10% तक उछल गया। बीएसई पर इसकी कीमत…
Advt.