जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर नियंत्रण हेतु बनाए कार्ययोजना : कलेक्टर

Updated on 08-10-2025 01:36 PM

मोहला। कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने कलेक्टोरेट के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्ष में जिले में कानून व्यवस्था, मादक पदार्थों की रोकथाम, आबकारी नियंत्रण, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास और पुनर्वास नीति को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में एसपी श्री यशपाल सिंह, अपर कलेक्टर श्री जीआर मरकाम, डिप्टी कलेक्टर श्री दुकालू राम ध्रुव सहित पुलिस, आबकारी और अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर प्रजापति ने जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर सख्त नियंत्रण के लिए सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने हेतु पुलिस व आबकारी विभाग संयुक्त रूप से कार्ययोजना बनाए एवं नियमित कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने जिले में कोटपा अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान निषेध के नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया।

कलेक्टर प्रजापति ने आत्मसमर्पित नक्सलियों एवं नक्सल प्रभावित परिवारों के पुनर्वास नीति की भी समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने प्रभावितों के लिए आवास भूमि चिन्हांकन, आर्थिक सशक्तिकरण एवं कौशल उन्नयन की दिशा में कार्य करने के निर्देश दिए गए। साथ ही बाल विवाह रोकथाम, साइबर सुरक्षा जागरूकता जैसे सामाजिक मुद्दों पर भी संबंधित विभागों द्वारा की गई कार्रवाइयों एवं रणनीति पर समीक्षा की। कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने सभी विभागों को समन्वित प्रयास के निर्देश दिए, ताकि बेहतर परिणाम प्राप्त किया जा सके।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
कोंडागांव, कोंडागांव जिले का लिंगो घोटुल मांदरी नृत्य दल अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी कला का प्रदर्शन करेगा। यह दल नई दिल्ली में आयोजित भारत ट्राइब फेस्ट-2026 में छत्तीसगढ़ राज्य का…
 18 March 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के बहुचर्चित नसबंदी कांड मामले में करीब 11 साल 4 महीने बाद जिला कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। एडीजे कोर्ट बिलासपुर के न्यायाधीश शैलेश कुमार ने सर्जन डॉ.…
 18 March 2026
बिलासपुर, हिंदू नववर्ष, गुड़ी पड़वा और नवरात्रि पर्व की तैयारियों जोरों से चल रही है। बिलासपुर में सिंधी समाज ने अपने आराध्य देव भगवान झूलेलाल का जन्मोत्सव चेट्रीचंड्र से पहले मंगलवार…
 18 March 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पूरे साल NCERT की किताबों से पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट्स पर अचानक सीजी बोर्ड एग्जाम थोप दिया गया। स्कूल प्रबंधन की मनमानी पर कलेक्टर संजय अग्रवाल…
 18 March 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अब कमर्शियल गैस सिलेंडर कोटा सिस्टम के तहत दिए जाएंगे। घरेलू एलपीजी के दुरुपयोग को रोकने और आम उपभोक्ताओं तक गैस की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए…
 18 March 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में थार गाड़ी खरीदने के लिए एक नाबालिग ने अपने ही घर में चोरी करवाई है। इसके लिए सेना के रिटायर्ड जवान के बेटे को उकसाया और…
 18 March 2026
रायपुर, उत्तर प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विभाग ने आज 18 और कल 19 मार्च को आंधी-तूफान के साथ ओलावृष्टि…
 18 March 2026
रायपुर, रायपुर के पचपेड़ी नाका स्थित रामकृष्ण अस्पताल के पीछे बने सीवरेज टैंक (गटर) की सफाई करने उतरे 3 सफाईकर्मियों की दम घुटने से मौत हो गई। वहीं, 1 की हालत…
 18 March 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज प्रश्नकाल के दौरान कई अहम मुद्दे उठने वाले हैं। जंबूरी कार्यक्रम में मिली शिकायतें, स्कूलों का युक्तियुक्तकरण, अतिथि शिक्षकों की समस्या और श्रमिकों से जुड़े सवालों…
Advt.