आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में कार्ययोजना तैयार कर लगाए स्वास्थ्य शिविर : कलेक्टर प्रजापति

Updated on 09-09-2025 05:48 PM

मोहला। कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में समय–सीमा की बैठक लेकर विभागीय कार्य प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए जिले के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में कार्ययोजना तैयार कर टीबी, कुष्ठ रोग एवं सिकलसेल जैसे बीमारियों के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन के निर्देश दिए।

कलेक्टर प्रजापति ने सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनो के निराकरण की विभागवार समीक्षा की। उन्होंने सुशासन तिहार में प्राप्त प्रधानमंत्री आवास योजना, राशन कार्ड जैसे विभिन्न आवेदनों की समीक्षा करते हुए हितग्राहियों के अपात्र आवेदनों के कारणों को उल्लेखित करने एवं पात्र आवेदनों के निराकरण करने के निर्देश दिए। इसी तरह सभी विभागीय अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों के नियमानुसार निराकरण करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर प्रजापति ने  ई–ऑफिस क्रियान्वयन को लेकर समीक्षा की। उन्होंने विभागों द्वारा ई–ऑफिस के माध्यम से कार्य प्रारंभ नहीं करने वाले विभागों को शोकॉस नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने मध्य क्षेत्र आदिवासी प्राधिकरण के निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने समग्र शिक्षा के तहत स्वीकृत निर्माण कार्यों में तेजी लाने एवं अतिशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने समस्त जनपद सीईओ को जिले के ग्राम पंचायतों में चल रहे निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति की जानकारी ली तथा नियमित मॉनिटरिंग करते हुए जल्द से जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। 

कलेक्टर प्रजापति ने धान खरीदी केंद्र व संग्रहण केंद्र के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने नें संबंधित अधिकारियों को धान खरीदी करने वाले समितियों के सूची तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले में खाद वितरण की समीक्षा करते हुए संबंधित विभाग को आवश्यक दिशा–निर्देश भी दिए। इस दौरान उन्होंने राजस्व प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा की। साथ ही उन्होंने सभी अधिकारियों को रजत जयंती वर्ष के संबंध में विभागीय कार्ययोजना एवं तैयारियों की जानकारी भी ली। 

इस दौरान सीईओ जिला पंचायत भारती चंद्राकर, अपर कलेक्टर जीआर मरकाम, एसडीएम मोहला हेमेंद्र भुआर्य, एसडीएम मानपुर अमित नाथ योगी, डिप्टी कलेक्टर दुकालू राम ध्रुव सहित सभी विभाग के अधिकारी उपस्थित रहें। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.