सुकमा में बोर्ड एवं छमाही परीक्षाओं की तैयारी तेज

Updated on 30-11-2025 01:44 PM

सुकमा। कलेक्टर  देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशन और जिला शिक्षाधिकारी  जी.आर. मंडावी की अध्यक्षता में जिले के सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के प्राचार्यों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी बोर्ड परीक्षा केंद्र व्यवस्था, कक्षा 1 से 12वीं तक की छमाही परीक्षा की तैयारी तथा विद्यार्थियों के आपार आईडी निर्माण से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से समीक्षा की गई।

जिला शिक्षाधिकारी मंडावी ने सभी प्राचार्यों को निर्देशित करते हुए कहा कि छमाही और बोर्ड परीक्षा से पूर्व निर्धारित पाठ्यक्रम हर हाल में पूर्ण किया जाए। साथ ही जिन छात्रों का आधार कार्ड नहीं बना है, उनका तत्काल आधार पंजीयन तथा जिनमें त्रुटि है उनका समयसीमा में सुधार कर आपार आईडी जनरेट करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी  ने स्पष्ट किया कि इस वर्ष परीक्षाओं की सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से सुनिश्चित की जाएंगी, ताकि विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े। बैठक में जिले के सभी परीक्षा प्रभारी एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 May 2026
दुर्ग । कलेक्टर अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिले में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए नगरीय निकायों के आयुक्त/मुख्य नगरपालिका अधिकारियों की…
 02 May 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आयोजित होने वाले जनसमस्या निवारण शिविरों की तैयारियों की विस्तृत…
 02 May 2026
बालोद। छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा आज बालोद जिले के प्रवास पर पहुँचे। इस दौरान उन्होंने जिला एंव सत्र न्यायालय बालोद के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण कर…
 02 May 2026
बालोद। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी के निर्देशानुसार रविवार 03 मई को नीट परीक्षा 2026 का आयोजन जिला मुख्यालय बालोद के समीपस्थ ग्राम दुधली स्थित 02 परीक्षा केन्द्र पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय एवं…
 02 May 2026
अम्बिकापुर, प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ‘सुशासन तिहार-2026’ ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान और उन्हें सरकारी योजनाओं से सीधे जोड़ने का एक सशक्त माध्यम बन गया है। इसी क्रम में आयोजित ‘जन…
 02 May 2026
अम्बिकापुर। मुख्यमंत्री के मंशानुरूप जिले में आयोजित ‘सुशासन तिहार-2026’ के तहत जन समस्या निवारण शिविर वृद्धजनों के लिए विशेष रूप से मददगार साबित हो रही हैं। इसी क्रम में ग्राम सखौली…
 02 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बीयर का सीमित स्टॉक है। प्रीमियम ब्रांड की बीयर ही नहीं मिल रही है। इसका लाभ उठाते हुए शराब विक्रेता दुकानों पर 50 से 80 रुपये महंगी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास स्थित झुग्गी बस्ती हटाने की कार्रवाई शनिवार से शुरू हो गई। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर बैरिकेडिंग कर दी…
 02 May 2026
भोपाल। शहर के पॉलिटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन के पास बसी करीब 70 साल पुरानी बस्ती को हटाने की कार्रवाई गुरुवार को तेज हो गई। प्रशासन ने पूरे क्षेत्र में बैरिकेडिंग…
Advt.