कोंडा सुरेखा पर भड़के प्रकाश राज, Jr NTR, अख‍िल अक्‍क‍िनेनी ने कहा 'पागल', सामंथा-नागा चैतन्य पर बयान से बवाल

Updated on 03-10-2024 01:44 PM
तेलंगाना की मंत्री कोंडा सुरेखा को सामंथा रुथ प्रभु और नागा चैतन्य के तलाक पर टिप्पणी करना भारी पड़ गया है। हर तरफ उनकी खूब छीछालेदर हो रही है। सामंथा के पूर्व ससुर नागार्जुन से लेकर एक्टर प्रकाश राज तक ने कोंडा सुरेखा पर गुस्सा निकाला है। जहां नागा चैतन्य के भाई अखिल अक्किनेनी ने कोंडा सुरेखा को 'पागल' बताया, वहीं नागार्जुन भी उन्हें खरी-खोटी सुनाई। सामंथा के सपोर्ट में उतरे सेलेब्स ने कहा है कि अब वो चुप नहीं बैठेंगे। उधर कोंडा सुरेखा ने मचे बवाल के बाद अब सामंथा से माफी मांग ली है। पूरा मामला क्या है, और क्या कुछ हुआ, यहां बता रहे हैं:

Samantha Ruth Prabhu और Naga Chaitanya का साल 2021 में तलाक हो गया था, लेकिन हाल ही कोंडा सुरेखा ने इस पर तीखी टिप्पणी कर दी। उन्होंने कहा कि कपल के तलाक के लिए बीआरएस नेता केटी रामा राव जिम्मेदार थे। कोंडा सुरेखा के इस बयान पर बवाल मच गया। नागार्जुन, अखिल अक्किनेनी, प्रकाश राज, नानी, जूनियर एनटीआर और खुद केटी रामा राव ने उनकी आलोचना की।

जूनियर NTR भड़के- निजी जिंदगी घसीटना घटिया


जूनियर एनटीआर ने X पर लिखा, 'कोंडा सुरेखा, लोगों की निजी जिंदगी को राजनीति में घसीटना एक नया निचला स्तर बन गया है। लापरवाही से फैलाए गए आधारहीन बयानों को देखकर निराशा होती है, खासकर फिल्म इंडस्ट्री के बारे में। जब दूसरे लोग हम पर बेबुनियाद आरोप लगाएंगे, तो हम चुप नहीं बैठेंगे। आइए इस बात का ध्यान रखें कि हमारा समाज लोकतांत्रिक भारत में इस तरह के लापरवाह व्यवहार को सामान्य न बनाएं।'

नागा चैतन्य की सौतेली मां भड़कीं- मंत्री पर लगाम लगाइए, जहरीला बयान...


नागा चैतन्य की सौतेली मां और नागार्जुन की पत्नी अमाला अक्किनेनी ने भी कोंडा सुरेखा पर गुस्सा निकाला, और उनके बयान को शर्मनाक बताया। उन्होंने प्रियंका गांधी और राहुल गांधी को X पर टैग करते हुए लिखा, 'अगर आपको इंसानों की सभ्यता में विश्वास है तो प्लीज अपने नेताओं पर लगाम लगाइए। अपने मंत्री से कहिए कि वो मेरे परिवार से माफी मांगे और अपना जहरीला बयान वापस ले।'

अखिल अक्किनेनी ने कोंडा सुरेखा को बताया 'मनोरोगी'


अखिल अक्किनेनी ने मां अमाला के बयान को सपोर्ट करते हुए लिखा, 'मेरी प्यारी मां, मैं आपके कहे हर शब्द का समर्थन करता हूं और मैं परिवार के साथ हूं। मुझे खेद है कि आपको इस बकवास पर रिएक्ट करना पड़ा। लेकिन हमारे पास कभी-कभी ऐसे पागलों और मनोरोगियों से निपटने के अलावा कोई विकल्प नहीं होता।'

'घिनौना है अगर नेता सोचते हैं कि ऐसी बकवास करके बच सकते हैं'


वहीं एक्टर नानी ने लिखा, 'राजनेताओं को यह सोचते हुए देखना घिनौना है कि वो किसी भी तरह की बकवास करके बच सकते हैं। जब आपके शब्द इतने गैर-जिम्मेदाराना हो सकते हैं, तो हमसे यह उम्मीद करना बेवकूफी है कि आप पर अपने लोगों के प्रति कोई जिम्मेदारी होगी। इतने सम्मानित पद पर बैठे किसी व्यक्ति के लिए मीडिया के सामने इस तरह की निराधार बकवास बातें करना और यह सोचना कि यह ठीक है, ठीक नहीं है।'

यह बोले प्रकाश राज


प्रकाश राज ने भी कोंडा सुरेखा की आलोचना की, और लिखा, 'कैसी बेशर्म राजनीति...फिल्मों में काम करने वाली महिलाएं छोटी हैं?'
मालूम हो कि तेलंगाना की कैबिनेट मंत्री कोंडा सुरेखा ने भारत राष्ट्र समिति के अध्यक्ष केटी रामा राव पर कई आरोप लगाए थे और कहा था कि उन्हें लगता है कि सामंथा और नागा चैतन्य के तलाक के लिए वही जिम्मेदार हैं। 'डेकेन हेराल्ड' के मुताबिक, उन्होंने कहा था, 'ये केटी रामा राव ही हैं, जिनकी वजह से सामंथा का तलाक हुआ। वह उस समय मंत्री थे और एक्ट्रेसेस के फोन टैप करते थे और फिर उनकी कमजोरियां ढूंढकर उन्हें ब्लैकमेल करते थे। वह उन्हें नशे की लत लगाते थे और फिर ऐसा करते थे।'

चुनाव आयोग ने कोंडा सुरेखा को दी थी चेतावनी


'यह बात हर कोई जानता है, सामंथा, नागा चैतन्य, उनका परिवार, हर कोई जानता है कि ऐसा कुछ हुआ था। कोंडा सुरेखा ने अप्रैल में भी केटी रामा राव के बारे में ऐसे ही बयान दिए थे। इसके बाद चुनाव आयोग ने उन्हें चेतावनी दी थी। कोंडा सुरेखा ने अब दोबारा ऐसा ही किया तो केटीआर ने उन्हें कानूनी नोटिस भेजकर 24 घंटे के अंदर माफी मांगने को कहा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.