प्रधानमंत्री आवास योजना सपनों को साकार करने वाली योजना : अरूण साव

Updated on 11-10-2024 11:50 AM

बिलासपुर। उपमुख्यमंत्री अरूण साव स्व.लखीराम अग्रवाल ऑडिटोरियम में आयोजित आवास मेले में शामिल हुए। उन्होंने जिले के 36 हजार 663 आवासहीन ग्रामीण परिवारों को आवास का स्वीकृति पत्र देकर खुशियों की गारंटी दी। उपमुख्यमंत्री ने जिनके आवास पूर्ण हो चुके हैं उन्हें प्रतीकात्मक रूप से घर की चाबी भी भेंट की। हितग्राहियों के चेहरों की चमक देखते ही बनती थी। त्यौहारों के मौसम में उनकी खुशियां दोगुनी हो गयी। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हर व्यक्ति का सपना होता है कि उसका स्वयं का मकान हो। प्रधानमंत्री आवास योजना लोगों के सपनों को साकार करने वाली योजना है। हर गरीब का सपना सरकार का सपना बन गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय लोगों के लिए आवास का सपना पूरा करने का काम कर रहे हैं। इस वर्ष जिले में 33 हजार 19 हितग्राहियों को आवास योजना के तहत 132 करोड़ रूपए से ज्यादा की राशि स्वीकृत की गई है। राज्य सरकार द्वारा 18 लाख आवासहीन परिवारों को आवास की सौगात दी जा रही है। कार्यक्रम में तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष रामदेव कुमावत, निगम नेता प्रतिपक्ष राजेश राणा, कलेक्टर अवनीश शरण, नगर निगम कमिश्नर अमित कुमार, जिला पंचायत सीईओ  आरपी चौहान सहित अन्य जनप्रतिनिधि और बडी संख्या में आवास योजना के हितग्राही मौजूद थे।


उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी लगातार लोगों की बेहतरी के लिए काम कर रहे हैं। गांव, गरीब, किसान सरकार की प्राथमिकता में हैं। छत्तीसगढ़ सरकार ने 13 दिसम्बर को शपथ ली और 14 दिसम्बर को 18 लाख प्रधानमंत्री आवास के कार्यो की स्वीकृति दी। हमारी सरकार ने छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिन 25 दिसंबर को 12 लाख किसानों के खातों में 3 हजार 716 करोड़ रूपए बोनस की राशि अंतरित की। विगत 5 वर्षो में प्रधानमंत्री आवास योजना का एक भी काम नही किया गया था लेकिन हमारी सरकार ने यह काम फिर से शुरू किया। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व मेें सरकार गांव, गरीब, किसान की तरक्की के लिए प्रतिबद्ध है। आवास योजना में हितग्राहियों को 90 दिन का मनरेगा से रोजगार भी मिलता है। उप मुख्यमंत्री  ने कार्यक्रम में आवास योजना में बेहतर काम करने वाले कर्मचारियों को भी सम्मानित किया।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक  धर्मजीत सिंह ने कहा कि 10 साल पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बने और उन्होंने लोगों के सपनों को पूरा करने की दिशा में काम किया। अपना घर अपना होता है और जब किसी को पक्का घर मिलता है तो उसकी जिंदगी का एक मकसद पूरा होता है और पूरे देश में लोगों का यह मकसद पूरा करने का काम प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी कर रहे हैं। उन्होंने 18 लाख आवास देने की गारंटी दी और यह मोदी की गारंटी थी जो पूरी हुई। कार्यक्रम की शुरूआत में कलेक्टर  अवनीश शरण ने स्वागत भाषण दिया। सीईओ ने विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि वर्ष 2024-25 में जिले में 2024-25 में 50 हजार 619 आवास स्वीकृति का लक्ष्य है जिसमें से 36 हजार 643 आवास स्वीकृत किये गये हैं। 33 हजार 19 स्वीकृत आवासों के लिए प्रथम किस्त की राशि जारी की जा चुकी है। पूर्व में स्वीकृत आवासों में 93 प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिया गया है।


हितग्राहियों ने बांटी अपनी खुशियां-


आवास का स्वीकृति पत्र और चाबी मिलने से हितग्राहियों के चेहरे खिल उठे, इनमें से कुछ हितग्राहियों ने अपनी खुशियां भी मंच से साझा की। महमंद के वेदलाल बघेल ने बाताय कि वे पहले मिट्टी के घर में रहते थे। बारिश के दिनों में हमें बहुत दिक्कत होती थी। अब कच्चे घरों की परेशानियों से छुटकारा हो गया है। कोटा ब्लॉक के ग्राम करका निवासी प्रमिला बैगा ने बताया कि पक्का घर मिलने से बहुतसारी समस्याओं से निजात मिल गई है। पक्के घर में रहने से उनका समय और श्रम बचता है और साथ ही ज्यादा सुरक्षित महसूस करती है। उन्होंने बताया कि वे बिहान योजना से भी जुड़ी हुई है सरकार की योजनाओं से उनकी जिंदगी बदल गई है। सरकार की संवेदनशील पहल के लिए सरकार का आभार जताया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.