पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से प्रभाष कुमार जैन को बिजली बिल से मिल रही राहत

Updated on 31-05-2026 01:39 PM

जशपुरनगर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में जिले के हितग्राहियों को प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का सीधे तौर पर लाभ मिल रहा है। इसी योजना के तहत कुनकुरी निवासी एवं व्यवसायी प्रभाष कुमार जैन ने अपने घर की बिजली जरूरतों को पूरा करने के लिए अपने घर में  5 किलोवाट सोलर पैनल स्थापित कराया है।

इस सोलर प्रणाली की कुल लागत ₹3.50 लाख आई, जिसमें से उन्हें शासन की ओर से ₹78,000 की सब्सिडी प्राप्त हुई। इस आर्थिक सहायता से स्थापना की लागत में उन्हें पर्याप्त राहत मिली।

जैन बताते हैंकृ “हमारे घर में हर महीने लगभग ₹4,000 से ₹5,000 तक बिजली बिल आता था। सोलर पैनल लगने के बाद आने वाले महीनों में इस खर्च से काफी हद तक राहत मिल रही है। इसका लाभ धीरे-धीरे दिखने लगा है।”

उन्होंने बताया कि  योजना के बारे में जानकारी ऑनलाइन प्राप्त की। पूरी प्रक्रिया सरल होने के कारण उन्हें किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई।

 प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का उद्देश्य प्रत्येक परिवार को स्वच्छ, सस्ती और निरंतर बिजली उपलब्ध कराना है। जिले में भी बड़ी संख्या में लोग इस योजना का लाभ लेकर अपने बिजली खर्च में उल्लेखनीय कमी ला रहे हैं।

जैन कहते हैं कि यह योजना आम परिवारों के लिए बड़ी मददगार हैकृ “अब हमें भारी बिजली बिलों की चिंता नहीं रहेगी, और घर में लगातार बिजली का उपयोग बिना बोझ के कर सकेंगे।”



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
कोरबा । कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में विभागवार लंबित प्रकरणों, टीएल मामलों, जनशिकायतों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की प्रगति की समीक्षा…
 16 September 2026
कोरबा । प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी जी की 25 वर्षों की जनसेवा और राष्ट्रनिर्माण की यात्रा के प्रति सम्मान, आभार और स्नेह व्यक्त करने के लिए 17 सितंबर को शाम 7…
 16 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में पर्वाधिराज पर्युषण महापर्व के समापन अवसर पर मंगलवार को संवत्सरी महापर्व श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
 16 September 2026
बिलासपुर । शहर की रहने वाली श्रीमती गंगा साहू के जीवन में छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग द्वारा संचालित ’’दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना’’ ने सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना का…
 16 September 2026
बिलासपुर । जरूरतमंदों की सहायता और मानवीय सेवा के कार्यों में सहयोग के उद्देश्य से राइस मिल एसोसिएशन, बिलासपुर द्वारा जिला रेडक्रॉस सोसायटी को 5 लाख रुपए की सहयोग राशि…
 16 September 2026
बिलासपुर ।  उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने आज  वीसी के जरिए बिलासपुर में  ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने…
 16 September 2026
बिलासपुर । कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं…
 16 September 2026
रायपुर । ‘सेवा संकल्प अभियान’ को प्रदेशव्यापी जनभागीदारी का अभियान बनाने के उद्देश्य से उप मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री विजय शर्मा ने मंगलवार को अटल नगर नवा…
Advt.