प्रभास का बर्थडे पर फैंस को तोहफा, 'द राजा साहब' का धमाकेदार मोशन पोस्टर रिलीज, 'सलार 2' की भी शूटिंग शुरू

Updated on 23-10-2024 04:34 PM
प्रभास ने 45वें बर्थडे पर फैंस को धमाकेदार डबल ट्रीट दे डाली है। एक तरफ जहां 'सलार 2' को लेकर अपडेट दिया है, वहीं एक्टर की एक और फिल्म 'राजा साहब' का मोशन पोस्टर भी रिलीज किया गया है। एक्टर के लुक के साथ-साथ फैंस फिल्म के डरावने माहौल की भी तारीफ कर रहे हैं। इस फिल्म को तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम भाषा के अलावा हिंदी में भी रिलीज किया जाएगा।

The Raja Saab के मोशन पोस्टर में शुरुआत ऐसे म्यूजिक से होती है, जो थोड़ा डर का माहौल पैदा करता है। फिर एक आकृति दिखती है, जो चलती आ रही है और बैकग्राउंड में 'हैप्पी बर्थडे टू यू' का म्यूजिक चल रहा है। मोशन पोस्टर से लग रहा है कि यह एक हॉरर फिल्म होगी। इसमें एक भुतहा हवेली की भी झलक है।

'द राजा साहब' की रिलीज डेट और कास्ट


'द राजा साहब' 10 अप्रैल 2025 में रिलीज होगी। इसे मारूति ने डायरेक्ट किया है और वही इसके राइटर हैं। फिल्म में मालविका मोहनन, रिद्धि कुमार और निधि अग्रवाल नजर आएंगी।

सलार: पार्ट 1' ने रिलीज के साथ ही देश-दुनिया में धमाल मचा दिया था। इसने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बनाए, बल्कि अब सीक्वल यानी 'सलार: पार्ट 2-शौर्यंगा पर्वम' ने भी दर्शकों में जबरदस्त उत्साह का माहौल बना दिया है। प्रभास ने अब इसकी शूटिंग भी शुरू कर दी है।

'सलार 2' की कहानी कहां से होगी शुरू?


'सलार: पार्ट 2-शौर्यंगा पर्वम' में प्रभास के साथ पृथ्वीराज सुकुमारन भी होंगे। अभी का शूटिंग शेड्यूल 20 दिनों का है, जहां टीम जबरदस्त एक्शन सीन्स की शूटिंग करेगी। 'सलार: पार्ट 2' की कहानी वहीं से शुरू होगी, जहां पहली फिल्म खत्म हुई थी, और सत्ता संघर्ष, बदला, और मुक्ति की उलझी हुई दुनिया को और गहराई से दिखाती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.