चौक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतदान दल हुए रवाना, 6 हजार से अधिक कर्मचारी-अधिकारी कराएंगे मतदान

Updated on 06-05-2024 06:23 PM

बलौदाबाजार। लोकसभा निर्वाचन 2024 कार्य को सुचारू संपन्न कराने के लिए आज जिले में बनाए गए मतदान सामग्री वितरण केन्द्र से मतदान दलों को मतदान सामग्री के साथ मतदान केन्द्रों के लिए रवाना किया गया। जिले में मतदान तिथि मंगलवार 7 मई  2024 को मतदान सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक संपन्न होगा।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के.एल. चौहान के मार्गदर्शन में मतदान दलों को मतदान कार्य के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। निर्वाचन को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं। जिला मुख्यालय स्थित नवीन मंडी परिसर में मतदान दलों ने निर्वाचन कार्य के लिए सामग्री ली एवं अपने-अपने निर्धारित मतदान केन्द्र के लिए निर्वाचन कार्य सम्पन्न कराने रवाना हुए। जिस स्थान से मतदान सामग्री का वितरण किया गया है, उसी स्थान पर मतदान सामग्री की वापसी होगी।

जिले के दोनों लोकसभा जांजगीर-चांपा क्षेत्र क्र.03 एवं रायपुर क्षेत्र क्र.08 सभा क्षेत्र के लिए कुल 1 हजार 9 मतदान केंद्र बनाएं गए है। जिसमें लोकसभा जांजगीर-चांपा क्षेत्र अंतर्गत बिलाईगढ़ विधानसभा में 129, कसडोल में 402 मतदान केन्द्र शामिल है।इसी तरह लोकसभा रायपुर क्षेत्र अंतर्गत बलौदाबाजार 196 एवं भाटापारा में 282 मतदान केंद्र शामिल है। जिसमें राजनैतिक रूप से 99 अति संवेदन शील,328 संवेदन शील मतदान केंद्र है। 1009 मतदान केंद्रों के लिए 6 हजार से अधिक अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी पीठासीन,मतदान अधिकारी-1, 2 एवं 3, सेक्टर अधिकारी, जोनल अधिकारी, माइक्रो आब्जर्वर, नोडल अधिकारी के रूप में लगाई गई है। इसके साथ ही शांति पूर्ण मतदान कराने के उद्देश्य से सीएपी,एसएसबी एवं एमपीएसएपी के 9.5 कंपनियों के लगभग साढे़ नौ सौ जवान सहित पुलिस के 15 सौ जवानों तैनाती की गई है। 

बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के कुल 9 लाख 7 हजार 859 मतदाता अपने मतों का प्रयोग करेंगे। जिसमें 4 लाख 53 हजार 335 पुरुष, 4 लाख 54 हजार 509 महिला, 9203 दिव्यांग तथा 15 तृतीय लिंग के मतदाता शामिल हैं। जिसमें लोकसभा क्षेत्र क्र.03 जांजगीर-चांपा अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 43 बिलाईगढ़ में मतदान केंद्र संख्या 129, कुल मतदाता 1 लाख 3 हजार 126, पुरुष 51718, महिला 51407, दिव्यांग 926 एवं तृतीय लिंग 1, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 44 कसडोल में मतदान केंद्र 402, कुल मतदाता संख्या 3 लाख 66 हजार 447, पुरुष 1 लाख 83 हजार 515,महिला 1 लाख 82 हजार 960, दिव्यांग 3729 एवं तृतीय लिंग 2 शामिल है। इसी तरह लोकसभा क्षेत्र क्र.08 रायपुर अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 45 बलौदाबाजार में मतदान केंद्र संख्या 196, कुल मतदाता 1 लाख 81 हजार 425, पुरुष 90 हजार 258, महिला 91 हजार 167, दिव्यांग 1888 एवं तृतीय लिंग 00, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 46 भाटापारा में मतदान केंद्र संख्या 282, कुल मतदाता  2 लाख 56 हजार 831, पुरुष 1 लाख 27 हजार 844, महिला 1 लाख 28 हजार 975, दिव्यांग 2660 एवं तृतीय लिंग 12 मतदाता हैं। वितरण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार, डीएफओ मयंक अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ दिव्या अग्रवाल, उपजिला निर्वाचन अधिकारी आर आर दुबे, सभी सहायक रिटर्निग अधिकारी, सहित नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।

वेबकास्टिंग की सुविधा,निर्वाचन आयोग रखेगी सीधी नजर : 

बलौदाबाजार भाटापारा जिले में मतदान दिवस पर मतदान केन्द्रों में मतदान गतिविधियों पर निगरानी करने के लिए 50 प्रतिशत मतदान केन्द्रों में वेबकास्टिंग किया जाएगा। जिसमें बिलाईगढ़ 65, कसडोल में 201,बलौदाबाजार 98 एवं भाटापारा में 141 मतदान केंद्रों की सीधी वेबकास्टिंग की जाएगी। मतदान केन्द्रों में बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं की सहायता के लिए स्काउट- गाईड,एनसीसी कैडेट का सहयोग लिया जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
एक तरफ थलपति विजय के पत्नी संगीता सोरनलिंगम संग तलाक की खबरें हैं, तो दूसरी ओर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन संग के साथ अफेयर की खबरें हैं। ये खबरें तब और…
 07 March 2026
हाल ही अनुराग डोभाल ने एक वीडियो पोस्ट पर मम्मी-पापा और भाई पर टॉर्चर करने के आरोप लगाए थे और कहा था कि अगर उन्हें कुछ भी होता है तो…
 07 March 2026
दिग्गज स्क्रीनराइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान पिछले 19 दिन से अस्पताल में भर्ती हैं। रोजाना ही लोग उनसे मिलने अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं। घर-परिवार के…
 07 March 2026
मशहूर प्लेबैक सिंगर कुमार सानू और उनकी एक्स-वाइफ रीता भट्टाचार्य के बीच विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। कुछ महीने पहले कुमार सानू ने रीता भट्टाचार्य…
 07 March 2026
'धुरंधर 2' की दस्‍तक से पहले बॉक्‍स ऑफिस पर सुस्‍ती का मौसम छा गया है। यह तूफान के आने से पहले की आहट जैसा है। रणवीर सिंह की फिल्‍म जहां…
 07 March 2026
नवी मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को हुई। मुंबई में धूमधाम से उनकी शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन मार्च से प्री…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दो बार…
 07 March 2026
लंडन: बैडमिंटन के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने…
 07 March 2026
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है। टीम इंडिया लगभग 5 साल बाद टी20…
Advt.