बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद राजनीतिक हलचल तेज, मल्लिकार्जुन खरगे ने कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

Updated on 13-10-2024 12:48 PM

मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की शनिवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। सिद्दीकी अपने बेटे और बांद्रा (वेस्ट) से विधायक जीशान के ऑफिस से निकल रहे थे। इसी दौरान हमलावरों ने तीन-चार फायरिंग की। उन्हें तीन गोलियां लगीं, एक सीने से आरपार हो गई। एक गोली उनके सहयोगी को छूकर निकल गई। सिद्दीकी को लीलावती अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी।

न्याय सुनिश्चित किया जाना चाहिए


बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल मच गई है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मांग की कि दोषियों को जल्द से जल्द कटघरे में लाया जाए। उन्होंने एक्स पर लिखा, 'बाबा सिद्दीकी का दुखद निधन शब्दों से परे सदमा पहुंचाने वाला है। दुख की इस घड़ी में मैं उनके परिवार, मित्रों और समर्थकों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।'


अपराधियों को समर्थन देने का नतीजा


कांग्रेस नेता नाना पटोले ने इस घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत में कहा कि यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। यह सरकार द्वारा अपराधियों को दिए जाने वाले सपोर्ट का नतीजा है। महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार ने कहा, 'यह बहुत दुखद घटना है। वह (बाबा सिद्दीकी) लंबे समय तक कांग्रेस का हिस्सा थे और लोकप्रिय नेता थे। यह दर्शाता है कि राज्य में कोई कानून और व्यवस्था नहीं है।'


बाबा सिद्दीकी की हत्या चौंकाने वाली- ठाकरे


शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने ट्वीट किया कि बाबा सिद्दीकी जी की हत्या चौंकाने वाली है। हम उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हैं। यह दुखद रूप से महाराष्ट्र में कानून और व्यवस्था की स्थिति को दर्शाता है।


48 साल बाद कांग्रेस छोड़ एनसीपी में आए थे


बाबा सिद्दीकी 1999, 2004 और 2009 में बांद्रा (वेस्ट) से कांग्रेस के विधायक बने। 2004 से 2008 तक विलासराव देशमुख सरकार में मंत्री रहे। 48 वर्ष कांग्रेस में रहे सिद्दीकी इस साल फरवरी में अजित पवार गुट की एनसीपी में शामिल हुए थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
 18 March 2026
 चंदौली: उत्तर प्रदेश की चंदौली पुलिस की शराब तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। एसपी के निर्देशन में चंदौली पुलिस ने इस मार्च महीने के महज 15 दिनों में शराब…
 18 March 2026
सवाई माधोपुर: राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिजर्व के राजबाग इलाके में प्रकृति का वह कठोर चेहरा देखने को मिला, जिसे देखकर सफारी पर आए पर्यटकों की सांसें गले में अटक गईं।…
 18 March 2026
नई दिल्ली, राज्यसभा में बुधवार को अप्रैल से जुलाई के बीच राज्यसभा से रिटायर हो रहे 59 सांसदों को विदाई दी गई। इनमें पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा, शरद पवार, सभापति हरिवंश,…
 17 March 2026
मुंबई: शिवसेना नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सोमवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। यहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मिलने वाले हैं। हालांकि इस मुलाकात के पीछे का सटीक कारण अभी तक…
 17 March 2026
पटना: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों से काम पर लौटने की अपील का असर दिखने लगा है। उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा के आग्रह…
 17 March 2026
कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राज्य के कई वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता…
Advt.