पुलिस ने शुरू की मलाइका अरोड़ा के पिता की खुदकुशी की जांच, एक रात पहले घर आई थीं बेटियां, अमृता ने किया था बाय
Updated on
11-09-2024 01:57 PM
मलाइका अरोड़ा के घर में इस वक्त शोक की लहर है। उनके पिता अनिल अरोड़ा इस दुनिया में नहीं रहे। बताया जा रहा है कि उन्होंने सातवीं मंजिल से अपने घर से कूदकर जान दे दी है। अनिल अरोड़ा की खुदकुशी की खबर सुनकर पूरी इंडस्ट्री सकते में हैं। हर किसी के मन में यही सवाल है कि आखिर ऐसा क्या हुआ जिसकी वजह से मलाइका के पिता ने इतना बड़ा कदम उठाया। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।
इस घटना के तुरंत बाद पुलिस मलाइका की मां के घर पहुंच गई हैं और मामले की जांच शुरू कर दी गई। पुलिस ने घटनास्थल का मार्किंग कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, घटनास्थल से किसी तरह का कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है।
सुबह 9 बजे अनिल अरोड़ा ने उठाया बड़ा कदम, एक पल में सब खत्म
खबर है कि आज बुधवार सुबह 9 बजे के करीब अनिल अरोड़ा ने इतना बड़ा कदम उठाया और अपनी जान दे दी। घटना के वक्त मलाइका पुणे में थीं और बताया जा रहा है कि वह मुंबई रवाना हो चुकी हैं। हालांकि, मामले की खबर लगते ही सबसे पहले मलाइका के एक्स हसबैंड वहां पहुंच गए हैं।
सलमान और अरबाज खान की बहन अलवीरा भी पहुंचीं
इसके अलावा सलमान और अरबाज खान की बहन अलवीरा अग्निहोत्री भी तुरंत मलाइका की मां के घर पहुंच गई हैं।
बीती रात घर पहुंची थीं बेटियां, अमृता ने किया था बाय
यहां ये भी बता दें कि बीती रात ही अनिल अरोड़ा की दोनों बेटियां मलाइका अरोड़ा और अमृता मां के घर पहुंची थीं। इस मौके की कई झलकियां भी सामने आईं, जिसमें बेटी अमृता घर ती तरफ हाथ दिखाते हुए बाय करती दिखी थीं।
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…