झांसी में टमाटर की सुरक्षा में 'पुलिस की तैनाती', सब्जियों की महंगाई ने बनाया VVIP

Updated on 20-10-2024 01:00 PM

 झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी से सामने आए एक मामले ने सभी को चौंका दिया है। यहां टमाटर भी वीवीआईपी है। जी हां... आपने बिल्कुल सहीं सुना, क्योंकि यहां टमाटर की सुरक्षा में पुलिस की तैनाती करनी पड़ी। आपको पूरी खबर विस्तार से बताते हैं।


दरअसल, शिवपुरी बाइपास पर टमाटर लेकर जा रहा तेज रफ्तार ट्रक सामने आई गाय को बचाने के चक्कर अपना नियंत्रण खो बैठा और पलट गया। चारों तरफ सड़क पर टमाटर पड़े हुए थे। इस बात की जानकारी लगने पर लोगों की भीड़ टमाटर लूटने के लिए टूट पड़ी।


पुलिस को इस बात की जानकारी मिली, तो वह टमाटर को चोरी होने से रोकने के लिए पहुंच गई। दैनिक जागरण ने 18 अक्टूबर को इस खबर को पेज 9 पर ‘स्कूटी सवार महिला को बचाने में टमाटर से भरा ट्रक पलटा, महिला घायल’ प्रकाशित किया था। यह ट्रक बेंगलुरु से दिल्ली जा रहा था, जिसमें 18 टन टमाटर भरे थे।


गाय को बचाने में गाड़ी को हुई अनियंत्रित


बेंगलुरु में रहने वाले ट्रक चालक ने पुलिस को जानकारी दी कि गाड़ी बिहारी तिराहा से शिवपुरी बाइपास की तरफ जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में अचानक से गाय आ गई, जिसको बचाने की कोशिश में गाड़ी अनियंत्रित हो गई। ट्रक में लदे सारे टमाटर सड़क पर बिखर गए। इसी दौरान सोनल निवाली लहरगिर्द स्कूटी से आ रही थीं, जो कि घायल हो गईं।


घायल महिला का चल रहा इलाज


सोनल को तुरंत ही अस्पताल पहुंचाया गया। टमाटर सड़क पर पड़े हुए इसकी जानकारी आसपास के लोगों को लग गई। वह तुरंत ही उसको लूटने के लिए भागे। पुलिस भी सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंच गई। उसने ट्रक को साइड कर जाम हटाया। उसके बाद टमाटर की सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई।


आसमान छू रहे हैं टमाटर के भाव (Tomato Price In UP)


सब्जियों में टमाटर इस समय काफी महंगा है। इसके दाम 80 रुपये किलो तक पहुंच गए हैं। ऐसे में लोगों को सड़क टनों टमाटर पड़े होने की जानकारी लगी, तो वह खुद को रोक नहीं पाए। कुछ लोग कई किलो टमाटर भरकर भी ले गए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
 18 March 2026
 चंदौली: उत्तर प्रदेश की चंदौली पुलिस की शराब तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। एसपी के निर्देशन में चंदौली पुलिस ने इस मार्च महीने के महज 15 दिनों में शराब…
 18 March 2026
सवाई माधोपुर: राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिजर्व के राजबाग इलाके में प्रकृति का वह कठोर चेहरा देखने को मिला, जिसे देखकर सफारी पर आए पर्यटकों की सांसें गले में अटक गईं।…
 18 March 2026
नई दिल्ली, राज्यसभा में बुधवार को अप्रैल से जुलाई के बीच राज्यसभा से रिटायर हो रहे 59 सांसदों को विदाई दी गई। इनमें पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा, शरद पवार, सभापति हरिवंश,…
 17 March 2026
मुंबई: शिवसेना नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सोमवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। यहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मिलने वाले हैं। हालांकि इस मुलाकात के पीछे का सटीक कारण अभी तक…
 17 March 2026
पटना: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों से काम पर लौटने की अपील का असर दिखने लगा है। उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा के आग्रह…
 17 March 2026
कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राज्य के कई वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता…
Advt.