Bigg Boss OTT के खिलाफ पुलिस में शिकायत:शिवसेना नेता बोलीं- शो में अश्लील कंटेट दिखाया जा रहा

Updated on 23-07-2024 03:04 PM

बिग बॉस ओटीटी के खिलाफ सोमवार (22 जुलाई) को पुलिस में शिकायत की गई है। शिवनेता (एकनाथ शिंदे) नेता और पार्टी प्रवक्ता डॉ. मनीषा कायंदे ने शो में दिखाए जा रहे कंटेट को लेकर मुंबई पुलिस कमिश्नर विवेक फनसालकर ​​​​​​ से मुलाकात की।

मनीषा का आरोप कहना है कि बिग बॉस 3 एक रियलिटी शो है। इसकी शूटिंग जारी है। यूट्यूब इन्फ्लुएंसर भी इसमें भाग ले रहा है। शो में अश्लीलता की सारी हदें पार कर दी हैं। हमने मुंबई पुलिस से शो के खिलाफ एक्शन लेने की मांग करते हुए लेटर दिया है।

उन्होंने आगे कहा कि रियलिटी शो के नाम पर अश्लीलता का यह सार्वजनिक प्रदर्शन कहां तक ​​सही है? यह युवा दिमाग को कैसे प्रभावित करता है। हम केंद्रिय सूचना और प्रसारण मंत्री के पास भी जाएंगे। संसद के मौजूदा सत्र में OTT प्लेटफॉर्म पर एक कानून लाने का मांग करेंगे।

18 जुलाई के एपिसोड को लेकर आपत्ति
मनीषा ने मनीषा ने ​​​​​​​शो के 18 जुलाई के एपिसोड में दिखाई गए कंटेंट को लेकर आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि एपिसोड में कंटेस्टेंट को अश्लील और आपत्तिजनक व्यवहार करते हुए दिखाया गया है। इससे सामाजिक मूल्यों और पारिवारिक रिश्तों पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। शो का टेलीकास्ट तत्काल बंद किया जाए।

शो के ​​​​​​​निर्माताओं और टेलीकास्ट कंपनी के CEO के खिलाफ एक्शन लिया जाए। जांच की जाए कि क्या ये एपिसोड अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हुआ है।

बिग बॉस 17 कंटेस्टेंट सोनिया बंसल की तबीयत बिगड़ी
बिग बॉस 17 की कंटेस्टेंट रहीं सोनिया बंसल को बीती रात मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती किया गया है। सोनिया 21 जुलाई की रात एक अवॉर्ड फंक्शन अटेंड करने पहुंची थीं जिसके बाद उनकी तबीयत खराब हो गई। उन्होंने घबराहट होने की शिकायत की जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

सूत्रों के मुताबिक, सोनिया को पिछले चार महीने से पैनिक अटैक आ रहे हैं। उन्हें मेंटल हेल्थ से जुड़े इश्यू हैं। वो अपने आपको मोटिवेटेड रखने की बहुत कोशिश करती हैं लेकिन कभी-कभी हालत बिगड़ जाती है। 

बिग बॉस ओटीटी-3 पर भेदभाव के आरोप, मिड वीक एविक्शन में बाहर हुईं पौलोमी
पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी का तीसरा सीजन शुरू हो चुका है। इस सीजन में सीनियर एक्टर रणवीर शौरी भी बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुए हैं। झगड़ों के चलते रणवीर शौरी सुर्खियों में हैं, हालांकि नए एपिसोड के स्ट्रीम होते ही अब रणवीर विवादों से घिरते नजर आ रहे हैं।

हाल ही में स्ट्रीम हुए एक एपिसोड में रणवीर शौरी खुलेआम लिविंग रूम में स्मोकिंग करते दिखे हैं, जबकि शो में सिर्फ स्मोकिंग रूम में ही स्मोक करने की इजाजत है। इसके लिए शो में सख्त नियम भी बनाए गए हैं, हालांकि रणवीर के खुलेआम स्मोक करने पर कोई स्ट्रिक्ट एक्शन नहीं लिया गया है। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
गाजियाबाद: करीब दो वर्षों से चल रहे गाजियाबाद के हाउस टैक्स विवाद का आखिरकार पटाक्षेप हो गया है। 10 मार्च को शासन ने नगर निगम द्वारा लागू की गई बढ़ी हुई…
 11 March 2026
मऊ: उत्तर प्रदेश के जनपद मऊ में शाहगंज रेलखंड पर प्रस्तावित अंडरपास को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। घोसी सांसद राजीव राय और प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एके…
 11 March 2026
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से शादी के दौरान बवाल का मामला सामने आया है। घटना खतौली थाना क्षेत्र का है। दरअसल, इलाके के एक गांव में शादी वाले घर पर…
 11 March 2026
जयपुर: राजस्थान में एलपीजी गैस की सप्लाई में कटौती के साथ ही कालाबाजारी की शिकायतें सामने आने लगी हैं। घरेलू इस्तेमाल वाले 14.5 किलो के सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं से 600…
 11 March 2026
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों की सेवा नियमित करने के मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। पिछले दिनों यूपी विधानसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने शिक्षामित्रों के…
 11 March 2026
पटना: बिहार की राजनीति में अक्सर 'परिवारवाद' के जरिए नेताओं के बेटों को सत्ता के शिखर पर बैठाने की परंपरा रही है, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत इस बार…
 11 March 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को इच्छामृत्यु (पैसिव यूथेनेशिया) मामले में एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया। कोर्ट ने 13 साल से कोमा में रह रहे 31 साल के युवक हरीश राणा…
 09 March 2026
लखनऊ: यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पांच मार्च को कानपुर के दौरे पर थे। वह वहां जिस हेलिकॉप्‍टर से गए थे, वह चर्चा का विषय बन चुका है। दरअसल, यूपी सरकार…
 09 March 2026
मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों का दुस्साहस थमने का नाम नहीं ले रहा है। रामपुर हरि थाना क्षेत्र के कोयली भराव गांव में बीती रात पोल्ट्री फार्म व्यवसायी रणधीर कुमार की…
Advt.