पीएम शहरी आवास योजना ने शोभाराम का पक्का घर बनाने का सपना किया पूरा

Updated on 27-12-2024 01:25 PM

कोरबा।  प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना ने शहरी क्षेत्रों में रहने वाले आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए पक्के आवास का सपना साकार किया है।  इस योजना के तहत गरीब और जरूरतमंद परिवारों को स्थायी घर मिल रहे हैं, जो उनकी जीवनशैली में एक स्थायित्व और सम्मान लेकर आते हैं। कोरबा नगरीय क्षेत्र के दादर ढेलवाडीह  निवासी शोभाराम खड़िया, जो पहले अपने खपरैल एवं मिट्टी से बने घर में रहते थे, अब प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत एक पक्का और आरामदायक घर में चैन से अपनी जिंदगी व्यतीत कर रहे हैं। हितग्राही शोभाराम ने कभी सोचा नहीं था कि उनका परिवार कभी अपने सपनों का घर बना पाएगा, लेकिन इस योजना ने उनके जीवन में बदलाव ला दिया। अब वे अपने परिवार के साथ सुरक्षित और सशक्त जीवन जी रहे हैं।

हितग्राही शोभाराम ने प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत पक्का आवास मिलने पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा, “प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना से हमें जो पक्का आवास मिला है, वह मेरे परिवार के लिए एक सपना सच होने जैसा है। पहले हम कच्ची दीवारों और खपरैल से बने पुराने घर में जैसे-तैसे जीवन बिता रहे थे। बच्चों के बड़े होने के साथ ही हमें नए आवास की आवश्यकता महसूस हो रही थी, लेकिन आर्थिक स्थिति के कारण यह कार्य बहुत कठिन था। इस योजना के तहत शोभाराम को अब एक पक्का और सुरक्षित घर मिल गया है, जिसमें उनके परिवार को बेहतर जीवनशैली और सुरक्षा मिल रही है। उनका कहना है, अब मेरे परिवार को ठंड, गर्मी या बारिश किसी भी मौसम की चिंता नहीं रहती। इस घर में हमें एक नई उम्मीद और आत्मनिर्भरता का एहसास हुआ है। यह योजना हमारे जीवन में एक बड़ा परिवर्तन लेकर आई है। हितग्राही शोभाराम खड़िया ने पक्के आवास दिलाने के लिए केंद्र और राज्य सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना ने हम जैसे आर्थिक रूप से पिछड़े परिवारों को स्थायी और सुरक्षित घर प्रदान करके हमारे जीवन को न केवल सशक्त किया है, बल्कि हमें एक सुखमय और सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर भी दिया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
'इनसाइडर वर्सेस आउटसाइडर' को लेकर बॉलीवुड में लंबे समय से चल रही बहस में आलिया भट्ट ने एक बड़ा कदम उठाया है। जहां लोगों का मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री…
 20 March 2026
'धुरंधर 2' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। फिल्म वैसे तो 19 मार्च को रिलीज होनी थी, पर एक दिन पहले, 18 मार्च को इसके देशभर…
 20 March 2026
रश्‍म‍िका मंदाना के सितारे इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। बीते महीने 26 फरवरी को उन्‍होंने विजय देवरकोंडा के साथ उदयपुर में शादी की। कर्नाटक में पैदा हुईं रश्‍म‍िका को…
 20 March 2026
दिसंबर 2025 में जब 'धुरंधर' रिलीज हुई थी, तो यूट्यूबर ध्रुव राठी ने आदित्य धर को जमकर लताड़ा था और कहा था कि वह पैसों के लिए युवा पीढ़ी के…
 20 March 2026
अगर पूछा जाए कि ट्विटर यानी X की दुनिया में सबसे बड़ी पहेली क्या है, तो लोग शायद अमिताभ बच्चन का ही नाम लेंगे। वो रोजाना ऐसे-ऐसे ट्वीट करते हैं…
 20 March 2026
हिंदी सिनेमा में 80 और 90 के दशक का दौर ऐसा था जब हीरो जितना दमदार होता था, विलन भी उतना ही खतरनाक नजर आता था। उस समय फिल्मों में…
 20 March 2026
जहां सऊदी अरब में ईद 20 मार्च को है, वहीं भारत में इसे 21 मार्च को मनाया जाएगा। ईद की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और लोग जश्न में डूब…
 20 March 2026
लखनऊ: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। इस सीजन की शुरुआत से पहले टीमें तगड़ी तैयारियां कर रही हैं। इसी बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के खेमे से…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले राजस्थान रॉयल्स को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण आगामी सीजन से बाहर हो…
Advt.