PM बोले- शहजादे ने अडाणी-अंबानी को गाली देना बंद किया

Updated on 08-05-2024 12:34 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को तेलंगाना के करीमनगर में पहली बार अडाणी-अंबानी का नाम लेते हुए राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा- पिछले 5 सालों से कांग्रेस के शहजादे दिन-रात एक ही माला जपते थे। 5 उद्योगपति, अंबानी, अडाणी। लेकिन जब से चुनाव घोषित हुआ है, इन्होंने अंबानी-अडाणी को गाली देना बंद कर दिया है...क्यों?

प्रधानमंत्री ने कहा- मैं कांग्रेस के शहजादे से पूछना चाहता हूं कि उन्हें अडाणी और अंबानी से कितना माल उठाया है? काला धन के बोरे भर के रुपए मारे हैं? कांग्रेस पार्टी को चुनाव के लिए उन उद्योगपतियों से कितना माल मिला? क्या टेंपो भरकर माल पहुंचा है?

प्रधानमंत्री ने तेलंगाना की कांग्रेस और पूर्व की BRS सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने दिल्ली शराब घोटाले का जिक्र किया। उन्होंने कहा- कांग्रेस और BRS दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। दोनों भ्रष्टाचार की गोंद से एक-दूसरे से चिपके हुए हैं। दोनों का एक ही काम है- फैमिली फर्स्ट और तुष्टिकरण।

उन्होंने कहा- करप्शन कांग्रेस-BRS का कॉमन कैरेक्टर है। ये दोनों एक दूसरे पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हैं। लेकिन, बैकडोर से दोनों एक ही करप्शन सिंडिकेट का हिस्सा हैं। इससे पहले प्रधानमंत्री ने करीमनगर पहुंचकर श्री राजा राजेश्वरी स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की।

मोदी की स्पीच की 5 बातें...

1. तेलंगाना के लोगों ने मेरा 10 साल का काम देखा
प्रधानमंत्री ने कहा- तेलंगाना के लोगों ने पिछले 10 साल में मेरा काम देखा है। आपके एक वोट ने भारत को दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना दिया। आपके एक वोट ने अनुच्छेद 370 को निरस्त कर दिया और जम्मू-कश्मीर में शांति और समृद्धि सुनिश्चित की। आपके एक वोट ने भारत को रक्षा आयातक से रक्षा निर्यातक बना दिया।

2. कांग्रेस इस देश की समस्याओं की जननी है
PM ने कहा- हमारा पूरा देश संभावनाओं से भरा हुआ है। लेकिन कांग्रेस पार्टी ने अपने पूरे शासनकाल में हमारे लोगों की क्षमता को बर्बाद करने के अलावा कुछ नहीं किया। कांग्रेस पार्टी ने हमारी अर्थव्यवस्था को नष्ट कर दिया, कृषि और कपड़ा क्षेत्रों को नुकसान पहुंचाया। कांग्रेस ही देश में समस्याओं की सबसे बड़ी जननी है।

3. कांग्रेस और BRS का एक ही सिद्धांत- फैमिली फर्स्ट
प्रधानमंत्री ने कहा- भाजपा नेशन फर्स्ट सिद्धांत में विश्वास करती है। लेकिन दूसरी ओर कांग्रेस और बीआरएस तेलंगाना में फैमिली फर्स्ट सिद्धांत पर काम करते हैं। कांग्रेस और बीआरएस पूरी तरह से परिवार द्वारा, परिवार के लिए हैं। ये दोनों पार्टियां एक ही सिक्के के दो पहलू हैं।

4. कांग्रेस-BRS भ्रष्टाचार के गोंद से चिपके हुए हैं
कांग्रेस और बीआरएस को एक साथ बांधने वाला एकमात्र 'गोंद' भ्रष्टाचार है। तुष्टिकरण की राजनीति ही उनका एजेंडा है। कांग्रेस और बीआरएस जीरो गवर्नेंस मॉडल फॉलो करते हैं। इसलिए हमें तेलंगाना को इन पार्टियों के भ्रष्ट चंगुल से बचाने की जरूरत है।

5. कांग्रेस SC-ST का आरक्षण मुस्लिमों को देना चाहती है
कांग्रेस पार्टी एससी, एसटी और दलितों के लिए आरक्षण का अधिकार छीनना चाहती है और मुस्लिम समुदाय को देना चाहती है। कल्याण न तो उनका दृष्टिकोण है और न ही एजेंडा। कांग्रेस केवल अपना वोट बैंक सुरक्षित रखना चाहती है। यह भ्रष्ट पार्टी पूरी तरह से तुष्टिकरण की नीति में डूबी हुई है।

12 बजे वारंगल में सभा, फिर आंध्र जाएंगे PM
करीमनगर के बाद प्रधानमंत्री दोपहर 12 बजे वारंगल में भी जनसभा करेंगे। इसके बाद वे आंध्र प्रदेश के लिए निकल जाएंगे। वे यहां दो रैली और रोड शो करेंगे। दोपहर 3:45 बजे राजमपेट में और शाम 7 बजे विजयवाड़ा में रोड शो होगा।

तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में 13 मई को वोटिंग
तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में 13 मई को चौथे चरण में वोटिंग होगी। तेलंगाना में 17 और आंध्र प्रदेश की 25 लोकसभा सीटों पर इस दिन वोटिंग होगी। इसके अलावा आंध्र प्रदेश की 175 विधानसभा सीटों पर भी वोट डाले जाएंगे। नतीजे 4 जून को आएंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
पटनाः बिहार में मंत्रियों और अधिकारियों के बच्चे सरकारी स्कूल में पढ़ेंगे। इसे लेकर राज्य सरकार जल्द ही ठोस कदम उठा सकती है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को विधानसभा में…
 25 April 2026
गाजियाबाद: यूपी के गाजियाबाद से बड़ी खबर आई है। कुछ महीने पहले जिस यूट्यूबर सलीम वास्तिक के दफ्तर में घुसकर दो भाइयों ने हमला किया था, उसे दिल्‍ली पुलिस ने शुक्रवार…
 25 April 2026
हैदराबाद : भारत राष्ट्र समिति (BRS) की पूर्व नेता के. कविता ने शनिवार को अपनी नई राजनीतिक पार्टी, तेलंगाना राष्ट्र सेना ( TRS ) लॉन्च की। BRS से अलग होने के…
 25 April 2026
अयोध्या: भीषण गर्मी और बढ़ती श्रद्धालु संख्या के बीच श्री राम मंदिर अयोध्या में दर्शन व्यवस्था को अधिक सुगम बनाने के लिए ट्रस्ट ने नई एडवाइजरी जारी की है। ऑनलाइन दर्शन…
 25 April 2026
नई दिल्ली: राघव चड्ढा समेत आम आदमी पार्टी के 7 राज्यसभा सांसदों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इन सांसदों का बीजेपी में शामिल होना कोई हैरानी की बात नहीं…
 25 April 2026
नई दिल्ली: जब 2022 में आम आदमी पार्टी ने पंजाब से अपने राज्यसभा उम्मीदवारों की घोषणा की, तो सबका ध्यान लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के संस्थापक अशोक मित्तल या क्रिकेटर हरभजन सिंह…
 24 April 2026
चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी के नेतृत्व के साथ सार्वजनिक मतभेद के कुछ दिनों बाद राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। चड्ढा ने अपने साथी राज्यसभा सांसदों संदीप पाठक…
 24 April 2026
रायबरेली: शिक्षा को लेकर एक कहावत है कि पढ़ने-लिखने और सीखने की कोई उम्र समय सीमा नहीं होती है। कई लोगों ने उम्र के आखिरी पड़ाव में शिक्षा ग्रहण करके प्रमाणपत्र…
 24 April 2026
बड़वानी: आम आदमी पार्टी से विधायक का चुनाव लड़ चुके एक व्यक्ति ने अपने पिता के माथे पर गोली मार थी। परिवार में जमीन और रुपयों के विवाद में उसने अपने…
Advt.