PM म्यूजियम का राहुल को लेटर- नेहरू के डॉक्यूमेंट्स लौटाएं:इसमें एडविना, जेपी, आइंस्टाइन को लिखी चिट्ठियां

Updated on 16-12-2024 04:18 PM

PM म्यूजियम की ओर से नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को लेटर लिखा गया है, जिसमें उनसे नेहरू से जुड़े डॉक्यूमेंट्स वापस करने की मांग की गई है।

प्रधानमंत्री म्यूजियम और लाइब्रेरी सोसाइटी के सदस्य रिजवान कादरी ने सोमवार को कहा कि 2008 में UPA कार्यकाल में 51 बक्सों में भरकर नेहरू के पर्सनल लेटर सोनिया गांधी के पास पहुंचाए गए थे। या तो सभी लेटर वापस किए जाएं, या फिर इन्हें स्कैन करने की इजाजत दी जाए, क्योंकि ये डॉक्यूमेंट्स पहले ही PM म्यूजियम का हिस्सा थे।

रिजवान ने कहा- 'सितंबर 2024 में भी मैंने सोनिया गांधी को लेटर लौटाने के लिए पत्र लिखा था, लेकिन उनसे कोई जवाब नहीं मिलने पर मैंने अब राहुल को पत्र लिखा है।' राहुल गांधी को रिजवान ने 10 दिसंबर को लेटर लिखा था। हालांकि, इसकी जानकारी अब सामने आई है।

रिजवान ने जिन 51 बक्सों की बात कर रहे हैं, उनमें नेहरू के वे लेटर रखे हुए हैं, जो उन्होंने एडविना माउंटबेटन, अल्बर्ट आइंस्टाइन, जयप्रकाश नारायण, पद्मजा नायडू, विजयलक्ष्मी पंडित, अरुणा आसफ अली, बाबू जगजीवन राम और गोविंद बल्लभ पंत को लिखे थे।

डॉक्यूमेंट्स के फोरेंसिक ऑडिट कराने की भी मांग

1971 में PM म्यूजियम को नेहरू के लेटर दिए गए थे। कादरी ने सितंबर में बताया था कि परिवार की प्रतिनिधि के तौर पर 2008 में सोनिया ने लेटर वापस बुलवाए थे। एक बार डोनेट किया गया सामान वापस नहीं किया जाता, फिर भी इन लेटर को वापस ले लिया गया था।

इन लेटर को वापस लेने के पीछे सोनिया की क्या मंशा थी, ये म्यूजियम को तब भी नहीं बताई गई थी। अब भी नहीं पता है। मुझे विश्वास है कि इन डॉक्यूमेंट्स की सुरक्षा के लिए सद्भावनापूर्वक ऐसा किया गया होगा, लेकिन मेरे जैसे इतिहासकार इन लेटर को खोजने में उत्सुक हैं।

हम चाहते हैं कि ये लेटर सुरक्षित रहें। हम यह भी चाहते हैं कि एक फोरेंसिक ऑडिट भी कराया जाए, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि डॉक्यूमेंट्स के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है।

भाजपा सांसद संबित पात्रा ने कहा कि उन लेटर में ऐसा क्या लिखा था, जो गांधी परिवार नहीं चाहता कि वे बातें देश के सामने आएं। इस स्मारक में शुरू में सिर्फ नेहरू के ऐतिहासिक डॉक्यूमेंट्स ही मौजूद थे, जिनमें नेहरू के वर्ल्ड लीडर्स को लिखे लेटर शामिल थे।

बाद में पता चला कि 51 बक्से ऐसे भी थे, जिनमें नेहरू के एडविना माउंटबेटन, जेपी नारायण और कई अन्य नेताओं को लिखे गए पत्र थे। अब सवाल यह है कि क्या विपक्ष के नेता के तौर पर राहुल वाकई सोनिया गांधी से बात करेंगे कि वे इन पत्रों को देश को वापस लौटा दें।

2023 में नेहरू मेमोरियल का नाम बदलकर PM म्यूजियम रखा गया था दिल्ली के तीन मूर्ति मार्ग पर 15,600 स्क्वायर मीटर में 306 करोड़ की लागत से बना प्रधानमंत्री संग्रहालय (PM म्यूजियम) देश के प्रधानमंत्रियों के नाम है और नेहरू मेमोरियल म्यूजियम एंड लाइब्रेरी (NMML) का हिस्सा है। 15 जून, 2023 को हुई NMML सोसाइटी की एक मीटिंग में नेहरू मेमोरियल म्यूजियम और लाइब्रेरी का नाम बदलकर ‘प्रधानमंत्री म्यूजियम और लाइब्रेरी सोसाइटी’ रखने का फैसला किया गया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
 19 March 2026
विदिशा: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में सोशल मीडिया पर कमेंट पोस्ट करने को लेकर एक शासकीय शिक्षक को निलंबित किया गया है। उसने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के…
 19 March 2026
अयोध्या: रामनगरी अयोध्या में नवसंवत्सर उत्सव के अवसर पर भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष मौके पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अयोध्या पहुंच चुकी हैं और आज राम…
 19 March 2026
कटक, कटक के श्रीराम चंद्र भंज(SCB) मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आग लगने की घटना के दो दिन बाद ओडिशा सरकार ने 4 अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। इनमें अग्निशमन सेवा…
 19 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ली है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। राजस्थान में जयपुर सहित…
 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
Advt.