4 महीने बाद PM मोदी की मन की बात:बोले- मां के नाम पर पेड़ लगाएं

Updated on 01-07-2024 02:24 PM

प्रधानमंत्री मोदी ने लगभग 4 महीने बाद रेडियो प्रोग्राम 'मन की बात' की। इस दौरान उन्होंने लोकसभा चुनाव, हूल दिवस, रथयात्रा-अमरनाथ यात्रा, कुवैत रेडियो के हिंदी शो, लोकल प्रोडक्ट्स, पर्यावरण दिवस और योग दिवस पर बात की।

PM ने 26 जुलाई से होने वाले पेरिस ओलिंपिक में जाने वाली भारतीय टीम को शुभकामनाएं दीं और कहा कि इस बार ओलिंपिक में कुछ चीजें पहली बार देखने को मिलेंगी। खिलाड़ी भी अलग लेवल का रोमांच दिखाएंगे।

इससे पहले मन की बात 110वां एपिसोड फरवरी में टेलिकास्ट हुआ था। तब PM मोदी ने कहा था कि राजनीतिक मर्यादा के चलते लोकसभा चुनाव के दौरान 3 महीने ‘मन की बात’ का प्रसारण नहीं होगा।

मन की बात के 111वें एपिसोड में PM ने 10 मुद्दों पर चर्चा की...

1. लोकसभा चुनाव पर : देशवासियों और चुनाव आयोग को धन्यवाद दिया। साथ ही कहा कि जनता ने संविधान और देश की लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं पर अटूट विश्वास दोहराया है। 2024 का चुनाव, दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव था। दुनिया के किसी भी देश में इतना बड़ा चुनाव कभी नहीं हुआ, जिसमें 65 करोड़ लोगों ने वोट डाले हैं।

2. हूल दिवस पर : आदिवासियों के 'हूल दिवस' पर कहा कि यह दिन वीर सिद्धो-कान्हू के साहस से जुड़ा है इन्होंने विदेशी शासकों का विरोध किया था। साथ ही झारखंड के संथाल परगना से हजारों संथाली साथियों को एकजुट करके अंग्रेजों से 1855 में विदेशी शासकों के खिलाफ हथियार उठाए थे।

3. पेरिस ओलिंपिक पर : 26 जुलाई से शुरू हो पेरिस ओलिंपिक में जाने वाले खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने #Cheer4Bharat के जरिए खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने की अपील की। पीएम ने कहा कि हमारे खिलाड़ी टोक्यो ओलिंपिक के बाद से ही तैयारियों में जुटे थे, इसलिए इस बार कुछ चीजें पहली बार देखने मिलेंगी।

4. पर्यावरण दिवस पर : विश्व पर्यावरण दिवस पर शुरू किए अभियान एक पेड़ मां के नाम का जिक्र किया। उन्होंने बताया, 'मैंने भी एक पेड़ अपनी मां के नाम लगाया है।' पिछले दस साल में बढ़े फॉरेस्ट कवर और अमृत महोत्सव के दौरान बनाए गए 60 हजार से ज्यादा सरोवरों की चर्चा की। उन्होंने मां के नाम पर पेड़ लगाने की अपील की।

5. कुवैत रेडियो के हिन्दी शो पर: कुवैत सरकार ने नेशनल रेडियो पर हिंदी में एक कार्यक्रम शुरू किया है। कुवैत रेडियो पर हर रविवार आधे घंटे टेलिकास्ट होता है। पीएम ने बताया कि इस प्रोग्राम में भारतीय संस्कृति के अलग-अलग रंग शामिल होते हैं। इसमें भारतीय फिल्मों, कला जगत से जुड़ी चर्चाओं के बारे में बताया जाता है।

6. योग दिवस पर: 21 जून को दुनिया भर में मनाए गए 10वें योग दिवस पर पीएम मोदी जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में शामिल हुए थे। उन्होंने बताया कि हर साल योग दिवस में नए-नए रिकॉर्ड्स बन रहे हैं। कश्मीर में युवाओं के साथ-साथ बहनों-बेटियों ने भी योग दिवस में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था।

7. रेडियो के संस्कृत बुलेटिन की सिल्वर जुबली पर: 30 जून को आकाशवाणी के संस्कृत बुलेटिन टेलिकास्ट के 50 साल पूरे हुए। पीएम मोदी ने ऑल इंडिया रेडियो परिवार को बधाई दी। उन्होंने कहा संस्कृत की भारतीय ज्ञान-विज्ञान की प्रगति में बड़ी भूमिका रही है। समय की मांग है कि हम संस्कृत को सम्मान भी दें, और उसे अपने जीवन से भी जोड़ें।

8. अरकू कॉफी पर: भारत के कई प्रोडक्ट्स की दुनिया-भर में बहुत डिमांड है। ऐसा ही प्रोडक्ट है अरकू कॉफी। यह आंध्र प्रदेश के अल्लुरी सीता राम राजू जिले में पैदा होती है। ये अपने रिच फ्लेवर-अरोमा के लिए जानी जाती है। अरकू कॉफी की खेती से करीब डेढ़ लाख आदिवासी परिवार जुड़े हुए हैं।

9. पुलवामा की स्नो पीस पर : पिछले महीने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा से स्नो पीस की पहली खेप लंदन भेजी गई। कश्मीर में उगने वाली एग्जॉटिक वेजिटेबल्स को दुनिया के नक्शे पर लाने चकूरा गांव के अब्दुल राशीद मीर ने स्नो पीस उगाने का काम शुरू किया। यह कश्मीर से लंदन तक पहुंचने लगी है।

10. जगनन्नाथ रथयात्रा पर : 7 जुलाई को होने वाली जगन्नाथ पुरी की रथयात्रा, जम्मू कश्मीर की अमरनाथ यात्रा और पंढरपुर वारी की यात्राओं में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं।

11 विदेशी भाषाओं में भी होता है मन की बात का ब्रॉडकॉस्ट
मन की बात को 22 भारतीय भाषाओं और 29 बोलियों के अलावा 11 विदेशी भाषाओं में भी ब्रॉडकॉस्ट किया जाता है। इनमें फ्रेंच, चीनी, इंडोनेशियाई, तिब्बती, बर्मी, बलूची, अरबी, पश्तू, फारसी, दारी और स्वाहिली शामिल हैं। मन की बात की ब्रॉडकास्टिंग आकाशवाणी के 500 से अधिक ब्रॉडकास्टिंग सेंटर द्वारा किया जाता है।

2014 में पहला मन की बात एपिसोड प्रसारित हुआ था
मन की बात का पहला एपिसोड 3 अक्‍टूबर 2014 को प्रसारित हुआ था। पहले एपिसोड की टाइम लिमिट 14 मिनट थी। जून 2015 में इसे बढ़ाकर 30 मिनट कर दिया गया था। 30 अप्रैल 2023 को मन की बात का 100वां एपिसोड प्रसारित किया गया था। मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण 23 भाषाओं और 29 बोलियों में होता है। फ्रेंच, पश्‍तो, चाइनीज समेत इसका ब्रॉडकास्‍ट 11 विदेशी भाषाओं में भी किया जाता है।

110वें एपिसोड में PM ने नारी-शक्ति के योगदान पर बात की थी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेडियो प्रोग्राम मन की बात के 110वें एपिसोड में नारी-शक्ति के योगदान को नमन किया था। पीएम ने कहा था कि महाकवि भारतियार जी ने कहा है कि विश्व तभी समृद्ध होगा, जब महिलाओं को समान अवसर मिलेंगे। आज भारत की नारी-शक्ति हर क्षेत्र में प्रगति की नई ऊंचाइयों को छू रही है।

उन्होंने एपिसोड में ड्रोन दीदी से बात की। पीएम ने कहा था कि कुछ साल पहले तक किसने सोचा था कि हमारे देश में, गांव में रहने वाली महिलाएं भी ड्रोन उड़ाएंगी! लेकिन आज ये संभव हो रहा है। आज तो गांव-गांव में ड्रोन दीदी की इतनी चर्चा हो रही है, हर किसी की जुबान पर नमो ड्रोन दीदी, नमो ड्रोन दीदी ये चल पड़ा है। हर कोई इनके विषय में चर्चा कर रहा है। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
गाजियाबाद: करीब दो वर्षों से चल रहे गाजियाबाद के हाउस टैक्स विवाद का आखिरकार पटाक्षेप हो गया है। 10 मार्च को शासन ने नगर निगम द्वारा लागू की गई बढ़ी हुई…
 11 March 2026
मऊ: उत्तर प्रदेश के जनपद मऊ में शाहगंज रेलखंड पर प्रस्तावित अंडरपास को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। घोसी सांसद राजीव राय और प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एके…
 11 March 2026
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से शादी के दौरान बवाल का मामला सामने आया है। घटना खतौली थाना क्षेत्र का है। दरअसल, इलाके के एक गांव में शादी वाले घर पर…
 11 March 2026
जयपुर: राजस्थान में एलपीजी गैस की सप्लाई में कटौती के साथ ही कालाबाजारी की शिकायतें सामने आने लगी हैं। घरेलू इस्तेमाल वाले 14.5 किलो के सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं से 600…
 11 March 2026
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों की सेवा नियमित करने के मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। पिछले दिनों यूपी विधानसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने शिक्षामित्रों के…
 11 March 2026
पटना: बिहार की राजनीति में अक्सर 'परिवारवाद' के जरिए नेताओं के बेटों को सत्ता के शिखर पर बैठाने की परंपरा रही है, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत इस बार…
 11 March 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को इच्छामृत्यु (पैसिव यूथेनेशिया) मामले में एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया। कोर्ट ने 13 साल से कोमा में रह रहे 31 साल के युवक हरीश राणा…
 09 March 2026
लखनऊ: यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पांच मार्च को कानपुर के दौरे पर थे। वह वहां जिस हेलिकॉप्‍टर से गए थे, वह चर्चा का विषय बन चुका है। दरअसल, यूपी सरकार…
 09 March 2026
मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों का दुस्साहस थमने का नाम नहीं ले रहा है। रामपुर हरि थाना क्षेत्र के कोयली भराव गांव में बीती रात पोल्ट्री फार्म व्यवसायी रणधीर कुमार की…
Advt.