अयोध्या में PM मोदी ने रामलला को दंडवत प्रणाम किया : आरती उतारी, रामपथ पर 1 घंटा 10 मिनट में 2 km का रोड शो

Updated on 06-05-2024 12:39 PM

पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को अयोध्या में रामलला के दर्शन किए। उन्होंने रामलला की आरती उतारी। दंडवत प्रणाम किया। इसके बाद रामपथ पर खुली जीप में 2 किलोमीटर का रोड शो किया। रोड शो 1 घंटा 10 मिनट तक चला। सीएम योगी और अयोध्या से भाजपा प्रत्याशी लल्लू सिंह भी पीएम के साथ रहे। हाथ में भाजपा का चुनाव चिह्न कमल का फूल लेकर वोट की अपील की।

खुली जीप के आगे महिलाएं चल रही थीं। भाजपा कार्यकर्ता जय श्री राम के नारे लगाते रहे। स्थानीय लोगों ने मोबाइल की लाइट जलाकर पीएम का अभिवादन किया। रामपथ को फूलों से सजाया गया था। रोड शो देखने साधु-संत भी पहुंचे थे।

22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद मोदी का यह पहला अयोध्या दौरा था। चुनाव के समय अयोध्या में रोड शो करने वाले मोदी पहले पीएम हैं।

अयोध्या में पीएम मोदी का रोड शो

रामपथ पर पीएम मोदी का रोड शो शुरू हो गया है। खुली जीप में उनके साथ सीएम योगी और अयोध्या से भाजपा प्रत्याशी लल्लू सिंह है। तीनों के हाथों में भाजपा का चुनाव चिह्न कमल है। जीप के आगे-आगे महिलाएं चल रही हैं।

पीएम के रोड शो के लिए हाउसफुल हुई सड़कें

पीएम के रोड शो में शामिल होने के लिए अयोध्या के अलावा आस-पास के जिलों से भी लोग पहुंचे हैं। जहां से पीएम का काफिला निकलेगा। वहां पैर रखने की जगह नहीं है। सड़कों के दोनों तरफ समर्थक नजर आ रहे हैं। कुछ स्कूलों के बच्चे भी पहुंचे हैं।

मोदी के स्वागत के लिए पहुंचे साधु-संत

पीएम के स्वागत के लिए साधु-संत भी पहुंचे हैं। उनके हाथ में भाजपा के झंडे हैं। साथ ही पोस्टर भी ले रखा है। जिस पर लिखा है- मैं हू मोदी का परिवार।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 March 2026
लखनऊ: यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पांच मार्च को कानपुर के दौरे पर थे। वह वहां जिस हेलिकॉप्‍टर से गए थे, वह चर्चा का विषय बन चुका है। दरअसल, यूपी सरकार…
 09 March 2026
मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों का दुस्साहस थमने का नाम नहीं ले रहा है। रामपुर हरि थाना क्षेत्र के कोयली भराव गांव में बीती रात पोल्ट्री फार्म व्यवसायी रणधीर कुमार की…
 09 March 2026
भिंड: मध्य प्रदेश के भिंड जिले में खून के बदले खून की एक ऐसी वारदात सामने आई है, जिसने सबको झकझोर दिया है। ऊमरी थाना क्षेत्र के विलाव गांव में होली…
 09 March 2026
बेंगलुरु: कर्नाटक सीआईडी ने हाईकोर्ट से बेंगलुरु की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को कस्टडी में रखकर जांच करने की मांग की है। कर्नाटक हाईकोर्ट ने महिला को अप्रैल 2025 में…
 09 March 2026
जयपुर: राजस्थान के लाखों बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगों के लिए सरकार ने खुशियों का पिटारा खोल दिया है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत मिलने वाली मासिक सहायता राशि में एक…
 07 March 2026
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के मवाना इलाके में महिला की लाश मिलने की घटना के बाद सनसनी मच गई थी। अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल,…
 07 March 2026
पटना: बिहार में शनिवार को फिर से सियासी हलचल तेज हो गई है। सीएम नीतीश कुमार राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे हैं। हालांकि सीएम हाउस एक अणे मार्ग और राजभवन के…
 07 March 2026
सागर: रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के घने जंगलों में बीते दिनों मिली विकास सिंह राजपूत की लाश ने पुलिस की नींद उड़ा दी थी। शरीर पर चाकुओं के अनगिनत वार चिल्ला-चिल्ला…
 07 March 2026
नई दिल्ली, भारत को रूस से तेल खरीदने के लिए अमेरिका की ओर से जो 30 दिनों की छूट का एलान किया है, उसपर सियासी घमासान शुरू हो गया है।कांग्रेस पार्टी…
Advt.