'PM मोदी आपकी राजनीतिक सूझबूझ का कायल हूं', बर्थडे पर पुतिन का खास संदेश, धन्‍यवाद क्‍यों द‍िया?

Updated on 17-09-2026 11:41 AM
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पीएम नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन पर बधाई दी। अपने शुभकामना संदेश में पुतिन ने वैश्विक मंच पर मोदी की अहमियत का जिक्र किया और दिल्ली में हालिया ब्रिक्स समिट के दौरान हुए स्वागत के लिए उनका शुक्रिया अदा किया। पुतिन ने कहा कि हमेशा की तरह आपसे (नरेंद्र मोदी) बातचीत करके मुझे बहुत खुशी हुई। इससे मुझे आपकी असाधारण राजनीतिक समझ और दूरदर्शिता को समझने का मौका मिला। पीएम नरेंद्र मोदी गुरुवार, 17सितंबर को अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं।

व्लादिमीर पुतिन ने बीते हफ्ते दिल्ली में हुई ब्रिक्स समिट (12-13 सितंबर) के लिए भारत का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने नरेंद्र मोदी के साथ बैठक की थी। इसी का जिक्र उन्होंने अपने बधाई संदेश में किया है। रूस और भारत दशकों पुराने सहयोगी रहे हैं। वहीं पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन के निजी रिश्ते भी काफी अच्छे माने जाते हैं।

पीएम मोदी के जन्मदिन का जश्न

व्लादिमीर पुतिन के अलावा भी देश-दुनिया के कई नेताओं ने नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है। पीएम मोदी का जन्म 17 सितंबर, 1950 को गुजरात के वडनगर में हुआ था। ऐसे में वह इस साल अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर उनकी पार्टी कई तरह के कार्यक्रम देश के अलग-अलग हिस्सों में कर रही है।

नरेंद्र मोदी भारत के सबसे ज्यादा समय तक लगातार सत्ता में रहने वाले नेताओं में से एक हैं। भारतीय जनता पार्टी के नेता नरेंद्र मोदी मई 2014 से लगातार भारत के प्रधानमंत्री हैं। यह पीएम के तौर पर उनका लगातार तीसरा है। इससे पहले वह करीब 13 साल तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे। वह 2001 में गुजरात के सीएम बने थे और 2014 में पीएम बनने तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे।

भारत-रूस संबंध

भारत की आजादी के बाद से ही रूस उसके लिए भरोसेमंद सहयोगी रहा है। शीत युद्ध के दौरान भारत और सोवियत संघ के अच्छे रिश्ते थे, जो आज भी जारी हैं। भारत-रूस संबंध राजनीतिक, सुरक्षा, रक्षा, व्यापार, विज्ञान से तकनीक पर फैले हैं। साल 2000 में भारत-रूस सामरिक साझेदारी घोषणा पर हस्ताक्षर के बाद ये रिश्ता और बेहतर हुआ है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी संसद ने भारी बहुमत से 'रूस बैन बिल' (Lindsey O. Graham Sanctions Act) पारित कर दिया है। इस बिल के पास होने से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को रूसी…
 17 September 2026
नई दिल्ली/इस्लामाबाद: 16 सितंबर को भारतीय विदेश मंत्रालय (MEA) की तरफ से पाकिस्तान उच्चायोग को जारी किया गया कड़ा विरोध पत्र सिर्फ एक कूटनीतिक औपचारिकता नहीं, बल्कि समंदर में दोनों…
 17 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप खाड़ी देशों के नेताओं के साथ बड़ी बैठक की योजना बना रहे हैं। बैठक न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र जनरल असेंबली के दौरान हो सकती है,…
 17 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने बुधवार को कहा कि सऊदी अरब पर हूती हमलों के बढ़ते मामलों के बीच 'मक्का रक्षा गठबंधन' को लागू करने की स्थिति…
 17 September 2026
काबुल: सऊदी अरब पर हूतियों के हमलों के बीच तुर्की के इंटेलिजेंस चीफ इब्राहिम कालिन और अधिकारी अल-कुबैसी के नेतृत्व में कतर का एक सीनियर सुरक्षा प्रतिनिधिमंडल काबुल पहुंचा है।…
 17 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान का बलूचिस्तान प्रांत लंबे समय से अशांति का शिकार है। सूबे में कई सशस्त्र गुट पाकिस्तान की सेना से आजादी के लिए लड़ रहे हैं। पाकिस्तानी सेना ने…
 17 September 2026
सना: यमन में बीते करीब एक महीने से हूती विद्रोहियों और सऊदी समर्थित सरकार में लड़ाई चल रही है। यमन का बड़ा इलाका पहले से ही हूतियों के नियंत्रण में…
 16 September 2026
टोक्यो: जापान धान की खेती से दोहरा लाभ कमा रहा है। धान के बचे वेस्ट और बिना इस्तेमाल वाले बेकार चावल को जापानी कॉस्मेटिक्स और रोजमर्रा के घरेलू सामान बनाने…
 16 September 2026
स्टॉकहोम: अमेरिका भले ही परमाणु बम बनाने से रोकने के लिए ईरान पर हमले कर रहा है लेकिन दुनिया में जिन देशों के पास पहले से ही परमाणु बम हैं…
Advt.