पीएम जनमन आवास योजना : अंबिकापुर जनपद की ग्राम पंचायतों में हुई आवास चौपाल

Updated on 30-08-2025 09:35 PM

अम्बिकापुर। पीएम जनमन आवास योजना के अंतर्गत जनपद पंचायत अंबिकापुर की ग्राम पंचायत घंघरी, नर्मदपारा एवं सकालो में आज आवास चौपाल एवं निरीक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ विनय कुमार अग्रवाल ने हितग्राहियों से संवाद करते हुए आवास निर्माण की प्रगति जानी और उन्हें निर्धारित समयसीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

ग्राम पंचायत घंघरी में आयोजित चौपाल में समय पर आवास निर्माण पूर्ण करने वाले हितग्राहियों को जिसमें शांति/सूदन, पल्लू/सूदन, नधियारो/परशु, बीफनी/सुखाराम एवं दुखनी/भदई को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ अग्रवाल ने कहा कि समय पर कार्य पूरा करने वाले हितग्राही अन्य लोगों के लिए प्रेरणा हैं। प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना केवल मकान उपलब्ध कराने की योजना नहीं है, बल्कि यह हर हितग्राही परिवार को सम्मानजनक जीवन प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

ग्राम पंचायत नर्मदपारा और सकालो में भी आवास चौपाल का आयोजन कर हितग्राहियों को अपूर्ण आवासों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि योजना का उद्देश्य हर पात्र परिवार को सुरक्षित पक्का मकान उपलब्ध कराना है, इसलिए समय पर निर्माण कार्य पूरा करना अनिवार्य है।

इस अवसर पर एपीओ प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, जनपद पंचायत अंबिकापुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला एवं जनपद स्तरीय टीम, सरपंच, सचिव एवं रोजगार सहायक उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.