घरेलू क्रिकेट में भी मिलेगा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड:जय शाह बोले- विजय हजारे, मुश्ताक अली और विमेंस टूर्नामेंट में देंगे प्राइज मनी

Updated on 27-08-2024 05:44 PM

भारत में घरेलू क्रिकेट खेलना लगातार फायदेमंद होते जा रहा है। अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह ने ऐलान किया कि घरेलू क्रिकेट के सभी टूर्नामेंट में प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के लिए प्राइज मनी दी जाएगी।

पहले रणजी ट्रॉफी और दलीप ट्रॉफी जैसे बड़े टूर्नामेंट में ही प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट को एक लाख रुपए का इनाम दिया जाता था। लेकिन अब मेंस के साथ विमेंस क्रिकेट के घरेलू टूर्नामेंट में भी पैसे दिए जाएंगे।

क्या बोले जय शाह?
BCCI सचिव जय शाह ने सोमवार देर रात 8 बजे सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की। इसमें उन्होंने लिखा, 'BCCI के घरेलू क्रिकेट प्रोग्राम में आने वाले सभी विमेंस और जूनियर क्रिकेट टूर्नामेंट में अब से प्लेयर ऑफ द मैच और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट को प्राइज मनी दी जाएगी। सीनियर मेंस के विजय हजारे और सैय्यद मुश्ताक अली टूर्नामेंट में भी प्लेयर ऑफ द मैच परफॉर्मेंस को प्राइज मनी देंगे।'

घरेलू क्रिकेट में रिवॉर्ड कल्चर जरूरी
शाह ने आगे लिखा, 'घरेलू क्रिकेट में अच्छी परफॉर्मेंस को रिवॉर्ड दिया जाना जरूरी है, यह इनिशिएटिव रिवॉर्ड कल्चर को ध्यान में रख कर ही शुरू किया जा रहा है। हम साथ मिलकर देश के क्रिकेटर्स के लिए रिवॉर्डिंग कल्चर को बढ़ावा देना चाहते हैं।'

5 सितंबर से दलीप ट्रॉफी
भारत का घरेलू क्रिकेट सीजन 5 सितंबर से शुरू होगा। 4 टीमों के बीच 4 दिवसीय मैचों के टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी से इसकी शुरुआत होगी। फिर सभी राज्यों के बीच 11 अक्टूबर से फर्स्ट क्लास टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी शुरू होगा। इसी बीच वनडे टूर्नामेंट विजय हजारे और टी-20 टूर्नामेंट सैय्यत मुश्ताक अली ट्रॉफी का आयोजन भी होगा।

देश में विमेंस के भी वनडे और टी-20 टूर्नामेंट खेले जाते हैं। इसी साल से विमेंस टीमों के बीच जोनल फर्स्ट क्लास टूर्नामेंट की शुरुआत भी हुई। इन सभी मुकाबलों में भी प्लेयर ऑफ द मैच परफॉर्मेंस को प्राइज मनी दी जाएगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 April 2026
राजनांदगांव। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम महरूम के आयुष्मान आरोग्य मंदिर-आयुष में प्रतिदिन योगाभ्यास का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण योगाभ्यास में शामिल हो रहे है।  इसी क्रम…
 25 April 2026
राजनांदगांव। केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जल जीवन मिशन के तहत किए गए कार्यों की समीक्षा के लिए सुजल ग्राम संवाद के…
 25 April 2026
राजनांदगांव। राज्य शासन के निर्देशानुसार सार्वजनिक वितरण प्रणाली अंतर्गत जिले के नागरिकों एवं राशनकार्डधारियों की सुविधा को दृष्टिगत सभी पात्र हितग्राहियों को माह अप्रैल, मई एवं जून 2026 का तीन माह…
 25 April 2026
दुर्ग। जिले में आपदा प्रबंधन की तैयारियों के उद्देश्य से हवाई हमले की स्थिति से निपटने के लिए नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवकों, एनसीसी एवं होमगॉर्ड जवानों को सिविल डिफेंस, एयर रेडियो/ब्लैकआउट एक…
 25 April 2026
गरियाबंद। कलेक्टर बीएस उइके ने अपने कार्यालय कक्ष में आज वर्ष 2024-25 में उत्कृष्ट अंक अर्जित करने वाले दसवीं-बारहवीं के मेधावी विद्यार्थियों को 10-10 हजार रूपयें का चेक प्रदान कर सम्मानित…
 25 April 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। कलेक्टर निलेश कुमार महादेव श्रीरसागर निर्देशानुसार जिले में दिव्यांगजनों के मूल्यांकन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज पखांजूर के गैंदसिंह भवन मे शिविर…
 25 April 2026
कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत के सख्त निर्देशों के तहत जिले में खनिज माफियाओं पर लगातार नकेल कसी जा रही है। इसी क्रम में जिला खनिज जांच दल ने आज ग्राम कछार,…
 25 April 2026
कोरबा। कभी टपकती छत के नीचे बीतती रातें, हर बारिश के साथ बढ़ती चिंता, और बच्चों की सुरक्षा को लेकर हर पल का डर३ ऐसे ही अनगिनत संघर्षों के बीच एक…
 25 April 2026
कोरबा । कलेक्टर कोरबा कुणाल दुदावत ने आज शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज कोरबा का औचक निरीक्षण कर संस्थान की शैक्षणिक, प्रशासनिक एवं लैब-सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान कई महत्वपूर्ण…
Advt.