'घमंड त्यागकर खेलो', सुनील गावस्कर ने इशारे ही इशारे में किसे पिलाई डांट? गंभीर-सूर्या पर अजिंक्य रहाणे भी बरसे
Updated on
24-02-2026 01:58 PM
अहमदाबादः दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावसकर का मानना है कि भारत को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए टी20 वर्ल्ड कप के मैच से सबक लेकर अपने अहं का त्याग करना चाहिए और परिस्थितियों के अनुसार खेलना चाहिए। गावसकर ने कहा,'भारतीय बल्लेबाजों को ब्रेविस और मिलर की साझेदारी से सीख लेकर इस तरह का दृष्टिकोण अपनाने की जरूरत थी। भारतीय बल्लेबाजों ने ऐसा नहीं किया। वे अति आत्मविश्वास के साथ उतरे, हर गेंद पर बल्ला चलाया और विकेट गंवा दिए। साउथ अफ्रीका हर विभाग में अव्वल साबित हुआ।'
भारत ने साउथ अफ्रीका से कोई सबक नहीं लिया...
दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावसकर गावसकर ने आगे कहा, 'भारत ने साउथ अफ्रीका से कोई सबक नहीं लिया। भारतीय बल्लेबाज क्रीज पर उतर कर हर गेंद को बाउंड्री लाइन के बाहर पहुंचाने का प्रयास कर रहे थे। टी20 क्रिकेट ऐसे नहीं खेला जाता। आपको विपक्षी टीम से सीख लेनी चाहिए थी।'
अक्षर की जगह सुंदर को मौका देना समझ से परे
दिग्गज बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने भारतीय मैनेजमेंट के अक्षर पटेल को इलेवन से बाहर रखने के निर्णय पर हैरानी जताई है। रहाणे ने कहा, 'मैं सच में हैरान हूं कि अक्षर नहीं खेले। मुझे समझ नहीं आ रहा कि क्या हो रहा है। सुंदर एक अच्छा खिलाड़ी है। अक्षर अलग-अलग स्थिति में अच्छा कर रहे है। कभी-कभी जब आप चयन के मामले में स्मार्ट हो जाते है तो यह आपको नुकसान पहुंचा सकता है। आप सुंदर को इसलिए लाए क्योकि साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी क्रम में कई बाएं हाथ के खिलाड़ी हैं।'भारत की हार के बाद पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर सकलेन मुश्ताक ने कहा है कि साउथ अफ्रीका ने भारत के खिलाफ अपनी सारी योजना अच्छी तरह लागू की। सकलैन मुश्ताक ने कहा, 'साउथ अफ्रीका के सारे प्लान काम कर गए भारत के खिलाफ उसने जोरदार जीत दर्ज की। भारतीय टीम चाहे जिस भी मुकाम पर हो, साउथ अफ्रीका ने उन्हें एक-दो पायदान नीचे ला दिया है। साउथ अफ्रीका की बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फील्डिंग तीनों शानदार रही।
रायपुर,राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण हेतु चलाए जा रहे ‘ज्ञानभारतम‘ राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान को अब तेज गति देने के निर्देश दिए गए हैं। मंत्रालय महानदी भवन में…
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज माँ दंतेश्वरी की पावन धरा पर भारत रत्न और क्रिकेट के महानायक सचिन तेंदुलकर के आगमन पर सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट करते…
रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी एनआरएलएम (बिहान) योजना के तहत स्व-सहायता समूहों से जुड़कर ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं। मुंगेली जिले के जनपद पंचायत लोरमी…
रायपुर, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित श्री रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत जशपुर जिले के श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम में प्रभु श्री राम के दर्शन का अवसर…
रायपुर, राज्यपाल रमेन डेका से आज लोकभवन में नो प्लास्टिक अभियान की ब्रांड एंबेसडर श्रीमती शुभांगी आप्टे ने सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने रायपुर नगर निगम क्षेत्र को प्लास्टिक…
कोरिया। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित के जिला कार्यालय बैकुण्ठपुर द्वारा बुधवार को समीक्षा रिपोर्ट में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के तहत धान खरीदी और उठाव की प्रगति सामने आई…
महासमुंद। जिले के विकासखंड सरायपाली से 12 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत देवलभांठा में आज हर घर जल योजना के सफल क्रियान्वयन से ग्रामीणां को जल संकट से मुक्ति मिली है।…
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सुकमा जिले में विकास कार्यों को नई गति मिली है। जिले में रोड कनेक्टिविटी के क्षेत्र में तेजी से विस्तार किया जा रहा है।…
सुकमा। एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय सुकमा ने शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है, जहाँ विद्यालय के चार मेधावी छात्रों दिव्यांश भंडारी, हरीश कुमार, लक्ष्मण बारसे और रामलाल…