इंटरनेशनल फ्लाइट को जयपुर में छोड़कर चले गए पायलट:ड्यूटी टाइम पूरा हो गया था, 180 पैसेंजर 9 घंटे तक परेशान होते रहे

Updated on 19-11-2024 12:40 PM

पेरिस से दिल्ली आ रही एअर इंडिया की इंटरनेशनल फ्लाइट को पायलट जयपुर में छोड़कर चले गए। पायलट का कहना था कि उनके ड्यूटी आवर्स पूरे हो गए हैं। फ्लाइट में सवार 180 से ज्यादा पैसेंजर 9 घंटे तक जयपुर एयरपोर्ट पर परेशान होते रहे। इसके बाद में उन्हें सड़क मार्ग से दिल्ली भेजा गया।

दरअसल, एअर इंडिया की फ्लाइट AI -2022 रविवार रात 10 बजे पेरिस से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। इसे सोमवार सुबह 10:35 बजे दिल्ली पहुंचना था। खराब मौसम की वजह से फ्लाइट दिल्ली लैंड नहीं कर पाई।

एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम के निर्देश पर पायलट ने दोपहर 12:10 बजे फ्लाइट को जयपुर एयरपोर्ट पर लैंड करवाया। पायलट एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम से उड़ान के लिए क्लियरेंस मिलने का इंतजार करते रहे।

दोपहर तक भी क्लियरेंस नहीं मिला। पायलट ने ड्यूटी टाइम पूरा होने का हवाला देकर विमान छोड़ दिया। इसकी वजह से फ्लाइट में मौजूद 180 से ज्यादा यात्री रात 9 बजे तक जयपुर एयरपोर्ट पर ही परेशान होते रहे।

यात्रियों ने हंगामा किया देरी होने पर यात्री हंगामा करने लगे। वे दूसरी फ्लाइट का इंतजाम करने की मांग कर रहे थे। एयरलाइंस ने उनकी यह मांग नहीं मानी, बल्कि उन्हें बस से दिल्ली भेजने का ऑप्शन दिया। उन्हें खाना मुहैया कराया। बाद में कुछ पैसेंजर्स एयरलाइंस की बस से, तो कुछ निजी वाहनों से दिल्ली के लिए रवाना हुए।

दिल्ली का सब्स्टिट्यूट एयरपोर्ट बना जयपुर जयपुर एयरपोर्ट पर मई में पार्किंग-वे का विस्तार किया गया था। पहले जहां जयपुर एयरपोर्ट पर 19 विमान पार्क हो सकते थे। वहीं, अब 36 प्लेन पार्क हो सकते हैं।

इसी के साथ पैरेलल टैक्सी-वे भी तैयार हो चुका है। इसलिए दिल्ली में मौसम खराब होने पर अब ज्यादातर फ्लाइट जयपुर डायवर्ट की जा रही हैं। ऐसे में 13 नवंबर से अब तक जयपुर एयरपोर्ट पर 29 फ्लाइट्स डायवर्ट की जा चुकी हैं।

15 फ्लाइट दिल्ली से जयपुर डायवर्ट की गई थीं सोमवार को खराब मौसम की वजह से 15 फ्लाइट काे दिल्ली से जयपुर एयरपोर्ट पर डायवर्ट किया गया था।

इनमें इंदौर, बेंगलुरु, पुणे, अहमदाबाद, मुंबई, वॉशिंगटन, धर्मशाला, पेरिस और विजयवाड़ा जैसे शहरों की फ्लाइट शामिल थीं। हालांकि इनमें से ज्यादातर फ्लाइट कुछ घंटों में ही एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम से क्लियरेंस मिलने के बाद दिल्ली रवाना हो गई थीं।

पेरिस से आई फ्लाइट को काफी देर तक क्लियरेंस नहीं मिल पाई। जिसकी वजह से 180 से ज्यादा यात्री जयपुर एयरपोर्ट पर परेशान होते रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
 18 March 2026
 चंदौली: उत्तर प्रदेश की चंदौली पुलिस की शराब तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। एसपी के निर्देशन में चंदौली पुलिस ने इस मार्च महीने के महज 15 दिनों में शराब…
 18 March 2026
सवाई माधोपुर: राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिजर्व के राजबाग इलाके में प्रकृति का वह कठोर चेहरा देखने को मिला, जिसे देखकर सफारी पर आए पर्यटकों की सांसें गले में अटक गईं।…
 18 March 2026
नई दिल्ली, राज्यसभा में बुधवार को अप्रैल से जुलाई के बीच राज्यसभा से रिटायर हो रहे 59 सांसदों को विदाई दी गई। इनमें पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा, शरद पवार, सभापति हरिवंश,…
 17 March 2026
मुंबई: शिवसेना नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सोमवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। यहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मिलने वाले हैं। हालांकि इस मुलाकात के पीछे का सटीक कारण अभी तक…
 17 March 2026
पटना: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों से काम पर लौटने की अपील का असर दिखने लगा है। उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा के आग्रह…
 17 March 2026
कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राज्य के कई वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता…
Advt.