ओला इलेक्ट्रिक के खिलाफ शिकायतों का अंबार, सीसीपीए ने थमाया नोटिस, क्या होगा शेयर का हाल?

Updated on 08-10-2024 12:08 PM
नई दिल्ली: ओला इलेक्ट्रिक के ई-स्कूटर के खिलाफ लोगों का गुस्सा बढ़ता ही जा रहा है। कंपनी द्वारा शिकायतों का ठीक से निपटारा नहीं करना ग्राहकों के लिए परेशानी का सबब बन रहा है। इसलिए ग्राहक केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) का रूख कर रहे हैं। इन शिकायतों को देखते हुए सीपीपीए ने भाविश अग्रवाल द्वारा संचालित ईवी कंपनी ओला इलेक्ट्रिक को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है।

क्यों जारी हुआ नोटिस


कंपनी ने सोमवार को एक बयान में कहा, 'केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण ने उपभोक्ता अधिकारों के कथित उल्लंघन, भ्रामक विज्ञापन और अनुचित व्यापार प्रथाओं के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया है।' सीसीपीए ने कंपनी को कारण बताओ नोटिस का जवाब देने के लिए 15 दिनों का समय दिया है। मीडिया में इस तरह की रिपोर्ट है कि कंपनी के खिलाफ ग्राहकों की 10,000 से भी ज्यादा शिकायतें पहुंची है।

सोमवार को शेयर गिरे थे


ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के संस्थापक और सीईओ भाविश अग्रवाल और स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा के बीच एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर तीखी नोकझोंक हुई है। इसके बाद सोमवार को बीएसई पर इसके शेयर 8% गिरकर 90.82 रुपये पर आ गए। उनका विवाद ओला इलेक्ट्रिक के स्कूटरों से संबंधित सेवा मुद्दों पर केंद्रित था। यह टकराव तब शुरू हुआ जब कामरा ने एक ओला डीलरशिप की तस्वीर के साथ एक पोस्ट साझा की, जिसमें बाहर खड़ी कई ओला स्कूटर धूल खा रही थीं। कामरा की पोस्ट आगे बढ़ गई, जब उन्होंने सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को टैग करते हुए पूछा, 'क्या इस तरह से भारतीय ईवी का उपयोग करेंगे?' उन्होंने उपभोक्ता मामलों के विभाग को भी शामिल किया, और उनसे 'कोई जवाब?' के साथ इनपुट मांगा। इसके अलावा, उन्होंने ओला इलेक्ट्रिक से संबंधित मुद्दों वाले किसी भी व्यक्ति को टिप्पणियों में अपने अनुभव साझा करने के लिए प्रोत्साहित किया।

कामरा पर लगा यह आरोप


जवाब में, अग्रवाल ने कामरा पर 'पेड ट्वीट' करने का आरोप लगाया। साथ उन्हें चुनौती दी: 'चूंकि आप @kunalkamra88 की इतनी परवाह करते हैं, तो आइए हमारी मदद करें! मैं इस ट्वीट या आपके असफल कॉमेडी करियर से जितना कमाते हैं, उससे ज़्यादा पैसे दूंगा।' उन्होंने कामरा से चुप रहने और कंपनी को वास्तविक ग्राहकों के लिए मुद्दों को हल करने पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया, और जोर देकर कहा, 'हम अपने सेवा नेटवर्क का तेजी से विस्तार कर रहे हैं और जल्द ही बैकलॉग को पूरा करेंगे।'


43 फीसदी गिर चुके हैं शेयर


फ़िलहाल, ओला इलेक्ट्रिक के शेयरों पर काफ़ी दबाव है, जो अपने सर्वकालिक उच्च स्तर 157.5 रुपये से 43% गिर चुके हैं। सोमवार को बीएसई में यह 99.06 रुपये पर खुला था। ऊंचे में यह 99.99 रुपये तक गया और नीचे में 89.71 रुपये तक गया था। बाजार बंद होने के समय इसके शेयर 90.82 रुपये बंद हुए थे। यह एक दिन पहले के मुकाबले 8.31 फीसदी नीचे है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। गुरुवार को ब्रेंट क्रूड 125 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर पहुंच गया था जो इसका 4…
 01 May 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में काफी तेजी आई है। इससे एटीएफ यानी विमान ईंधन की कीमत भी बहुत बढ़ गई है। इससे एयरलाइन कंपनियों की मुश्किल बढ़…
 01 May 2026
मई का महीने अपने साथ कई बदलाव लेकर आया है। महीने के पहले दिन कई नियमों में बदलाव हो रहा है जिनका संबंध सीधे आपकी जेब से हैं। 19 किलो…
 01 May 2026
नई दिल्ली: अमेरिका ने भारत को चीन और रूस सहित छह देशों के साथ बौद्धिक संपदा अधिकार (आईपीआर) संरक्षण और प्रवर्तन से जुड़े मुद्दों पर प्राथमिकता निगरानी सूची में बरकरार रखा…
 01 May 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी इजाफा हुआ है। इससे भारत में आर्थिक गतिविधियों पर तत्काल कोई असर नहीं पड़ा है। देश में अप्रैल में…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच ईरान के सामने एक नई समस्या खड़ी हो गई है। उसे न सिर्फ ऑयल एक्सपोर्ट करने में मुश्किल हो रही है, बल्कि…
 29 April 2026
नई दिल्‍ली: सोने और चांदी की कीमत में आज तेजी आई है। एमसीएक्स पर शुरुआती कारोबार में सोना 1,500 रुपये महंगा हो गया जबकि चांदी की कीमत में 1,000 रुपये की…
 29 April 2026
नई दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने रिलायंस कम्युनिकेशंस (RCom) बैंक धोखाधड़ी मामले में अनिल अंबानी ग्रुप की 3034.90 करोड़ रुपये की अतिरिक्त संपत्तियां अस्थायी रूप से अटैच की हैं। इसके साथ…
 29 April 2026
नई दिल्ली: जोहो (Zoho) के फाउंडर श्रीधर वेम्बु ( Sridhar Vembu ) की ओर से अमेरिका में बसे भारतीयों से वतन वापसी की अपील के बाद एक नई बहस छिड़ गई…
Advt.