पाई नेटवर्क क्रिप्टो का ताबड़तोड़ रिटर्न जारी, गिरते बाजार में कर रहा पैसों की बारिश, बिटकॉइन कितना पीछे?
Updated on
11-03-2026 01:43 PM
नई दिल्ली: क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में पिछले कई दिनों से उतार-चढ़ाव बना हुआ है। क्रिप्टो मार्केट कैप कभी कुछ बढ़ता है तो अगले ही पल उसमें गिरावट आ जाती है। बिटकॉइन समेत कई क्रिप्टोकरेंसी ऐसी हैं जो निवेशकों को बहुत अच्छा रिटर्न नहीं दे रही हैं। इसके उलट पाई नेटवर्क कॉइन निवेशकों पर पैसों की बारिश कर रहा है।
बुधवार सुबह 10:30 बजे क्रिप्टो मार्केट कैप पिछले 24 घंटे में करीब 0.16 फीसदी बढ़ गया है। इस तेजी के साथ यह 2.39 ट्रिलियन डॉलर हो गया है। पिछले एक महीने से इसमें रोलरकोस्टर जैसा रिटर्न पैटर्न देखने को मिल रहा है। यानी निवेशकों को किसी दिन समय जितना फायदा होता है, अगले ही पल उसमें करीब उतना ही नुकसान हो रहा है।
पाई नेटवर्क का कितना रिटर्न?
पिछले कुछ समय से पाई नेटवर्क कॉइन निवेशकों को जबरदस्त रिटर्न दे रहा है। पिछले 24 घंटे में इसमें 7 फीसदी से ज्यादा का उछाल आया है और यह 0.2326 डॉलर पर है। वहीं 7 दिनों में इसमें 35 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई है। कुछ प्रचलन क्रिप्टो में इसका एक हफ्ते का सबसे ज्यादा रिटर्न रहा है।
वहीं बात एक महीने की करें तो पाई नेटवर्क कॉइन ने करीब 60 फीसदी रिटर्न दिया है। यानी एक महीने पहले अगर आपके पास एक लाख रुपये की कीमत में पाई नेटवर्क कॉइन होते तो उनकी वैल्यू आज करीब 1.60 लाख रुपये होती। यानी एक लाख के निवेश पर 60 हजार रुपये का फायदा हो चुका होता।
बिटकॉइन में कितनी तेजी?
दुनिया की सबसे महंगी क्रिप्टो बिटकॉइन के लिए पिछला कुछ समय अच्छा नहीं रहा है। इसमें लगातार बड़े उतार-चढ़ाव आए हैं। पिछले साल अक्टूबर में यह क्रिप्टो करीब 1.25 लाख डॉलर पर थी। अब यह करीब 70 हजार डॉलर पर है। इस कीमत के करीब यह पिछले काफी समय से बनी हुई है।
पिछले 24 घंटे में इसमें मामूली गिरावट आई है। बुधवार सुबह 10:30 यह क्रिप्टो मामूली गिरावट के साथ करीब 70,125 डॉलर पर थी। पिछले एक हफ्ते में इसमें करीब 3.50 फीसदी की तेजी आई है। वहीं एक महीने में इसमें 1 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखी गई है। यानी इसके मुकाबले पाई नेटवर्क का रिटर्न जबरदस्त रहा है।
नई दिल्ली: भारत में ग्लोबल कंपनियों के ऑफिसों (GCC-ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर) में एक अजीब स्थिति देखने को मिल रही है। TOI के मुताबिक, एक तरफ जहां नई भर्तियों में तेजी आई…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से शेयर बाजार में आज गिरावट आई। बीएसई सेंसेक्स कारोबार के दौरान 800 अंक से ज्यादा लुढ़क गया था जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का…
नई दिल्ली: म्यूचुअल फंड में गिरावट का दौर थमता दिखाई दे रहा है। पिछले एक महीने में स्मॉलकैप म्यूचुअल फंड सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले सेगमेंट के रूप में उभरे हैं।…
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में शांति की उम्मीद में आज शेयर बाजार में तेजी दिख रही है। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में 700 अंक से ज्यादा तेजी आई है जबकि…
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स बड़ा धमाका करने जा रही है। कंपनी दुनिया का सबसे बड़ा आईपीओ लाने की तैयारी में है जिसके लिए…
नई दिल्ली: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ( EPFO ) ने सहारा इंडिया की विभिन्न इकाइयों के खिलाफ भविष्य निधि (PF) के बकाया भुगतान को लेकर सख्त रुख अपनाया है। ईपीएफओ ने…