बघेरा कालोनी में मूलभूत सुविधाओं का किया जाएगा भौतिक सत्यापन

Updated on 31-07-2020 06:50 PM
दुर्ग । नगर पालिक निगम दुर्ग सीमा क्षेत्र में छ0ग0 गृह निर्माण मण्डल द्वारा बघेरा वार्ड में आवासीय कालोनी का निर्माण किया गया है। नगरीय प्रशासन छ0ग0 शासन के निर्देशानुसार कालोनी हस्तांतरण की प्रक्रिया हेतु कालोनी में मूलभूत सुविधाओं का भौतिक सत्यापन किया जावेगा। इसके लिए निगम आयुक्त इंद्रजीत बर्मन द्वारा 7 सदस्यीय दल का गठन किया गया है।  इस संबंध में आयुक्त श्री बर्मन ने बताया कि राज्य शासन के निर्देशानुसार छ0ग0 गृह निर्माण मण्डल द्वारा निर्मित कालोनियों का निकायों में हस्तांतरण करने के निर्देश दिये गये है। इसके लिए दुर्ग निगम सीमा क्षेत्र के वार्ड 56 बघेरा में निर्मित बघेरा कालोनी में आज की स्थिति में सड़क, नाली, बिजली, एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं का आंकलन एवं भौतिक सत्यापन किया जाना है जिसके लिए 7 अधिकारियों का दल बनाया गया है जिसमें कार्यपालन अभियंता सुशील कुमार बाबर, छ0ग0 गृह निर्माण मण्डल संभाग दुर्ग के श्री वी0कके0 गहवार कार्यपालन अभियंता, निगम के स्वास्थ्य अधिकारी दुर्गेश गुप्ता, राजस्व अधिकारी आर0के0 बंजारे, सहा0 अभियंता राजू पोद्दार, भवन अधिकारी गिरीश दीवान तथा उपअभियंता को शामिल किया गया है। उन्होनें बताया अधिकारीगण कालोनी में मूलभूत सुविधाओं का भौतिक सत्यापन कर 24 जुलाई 2020 तक अपना प्रतिवेदन प्रस्तुत करेगें। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 April 2025
जशपुरनगर। जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने शुक्रवार को जशपुर के पोड़ी में सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व…
 19 April 2025
सारंगढ़ । काँग्रेस पार्टी के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष ताराचंद देवांगन ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर साहू धर्मशाला में कार्यकर्ता सम्मेलन और परिचय समारोह का आयोजन किया गया,…
 19 April 2025
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में चल रहे प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार-2025 के पहले चरण में 8 अप्रैल से 11 अप्रैल तक लोगों से प्राप्त आवेदनों के निराकरण की कार्यवाही…
 19 April 2025
अम्बिकापुर। प्रदेश में “मोर दुआर साय सरकार“ महाअभियान पखवाड़ा चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लिए आवास प्लस 2.0 का सर्वे जारी है। इस अभियान का…
 19 April 2025
मोहला। छत्तीसगढ़ प्रदेश का नाम देशभर में एक और अवार्ड से सम्मानित होने पर गौरवान्वित हुआ है। जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी को प्रधानमंत्री कृषि फसल बीमा योजना के अंतर्गत आल ओवर परफॉर्मेंस…
 19 April 2025
जशपुरनगर। मधेश्वर महादेव पहाड़ क्षेत्र एवं मयाली ईको पर्यटन क्षेत्र को विकसित करने के लिए कलेक्टर रोहित व्यास ने शुक्रवार को परियोजना निर्माण पर परिचर्चा हेतु बैठक आयोजित की। इस बैठक…
 19 April 2025
राजनांदगांव। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत शत-प्रतिशत पात्र हितग्राहियों के पहचान एवं सर्वेक्षण के लिए चलाए जा रहे मोर दुआर साय सरकार महाभियान के तहत जिला पंचायत सदस्य श्री गोपाल भूआर्य द्वारा…
 19 April 2025
राजनांदगांव । प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत आवास प्लस 2.0 सर्वेक्षण के तहत जिला पंचायत सदस्य जागृति चुन्नी यदु द्वारा जनपद पंचायत डोंगरगांव के ग्राम पंचायत माथलडबरी में मंजूषा जोगीराम केंवट का…
 19 April 2025
भिलाई। रेणुका इन्टरटेनमेंट एवं आर के फिल्म के बेनर तले बनने वाली छत्तीसगढी कॉमेडी फिल्म जय-वीरू का शुभ मुहुर्त छॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता रियाज खान के कार्यालय 244 ढिल्लन काम्पलेक्स में…
Advt.