अग्निवीर में लिखित परीक्षा में चयनित युवाओं की शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण प्रारंभ

Updated on 10-09-2025 05:10 PM

जांजगीर-चांपा। अग्निवीर भर्ती की लिखित परीक्षा में जिले के 866 अभ्यर्थियों ने सफलता प्राप्त की है। कलेक्टर जन्मेजय महोबे एवं पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय के निर्देशन में जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा युवाओं को निःशुल्क शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण आगामी भर्ती रैली की तैयारी के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। 

मंगलवार को खोखरा पुलिस लाइन ग्राउंड पहुंचकर कलेक्टर जन्मेजय महोबे एवं पुलिस अधीक्षक विजय पांडेय ने अग्निवीर परीक्षा में सफल हुए परीक्षार्थियों से मुलाकात की। युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि यह अवसर केवल रोजगार का नहीं, बल्कि देश सेवा का मार्ग है। उन्होंने अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी।

कलेक्टर महोबे ने कहा कि यह शुरुआत है, अंतिम पड़ाव तक पहुंचने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। जिले का नाम रोशन करने के साथ-साथ देश की सेवा करने का यह सुनहरा अवसर है। अग्निवीर भर्ती केवल रोजगार का साधन नहीं, बल्कि देशभक्ति की भावना को जीवित रखने का मार्ग भी है। लिखित परीक्षा में सफलता के बाद अब आपको शारीरिक दक्षता परीक्षा में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करना होगा। प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक सुविधाएं व प्रशिक्षण उपलब्ध कराए जाएंगे। पुलिस अधीक्षक पांडेय ने कहा कि अग्निवीर भर्ती न केवल युवाओं को राष्ट्र सेवा का अवसर देती है। आज का युवा नशे जैसी प्रवृत्तियों की ओर बढ़ रहा है, किंतु आपने जो राह चुनी है, वह देश सेवा और आत्मसम्मान की राह है। 

आप सभी को शारीरिक रूप से मजबूत बनाने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन मिलकर गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण देगा। टीमवर्क के साथ आप फिजिकल परीक्षा में भी सफलता प्राप्त करेंगे और जिले का मान बढ़ाएंगे। इस अवसर पर एडिशनल एसपी उमेश कश्यप, एसडीएम सुब्रत प्रधान, रक्षित निरीक्षक प्रदीप जोशी  सहित जिला एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी एवं मास्टर ट्रेनर भी मौजूद रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025-26 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में एक बड़ा बदलाव करते हुए सबसे ऊंचे 'A+' ग्रेड को पूरी तरह खत्म कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक,…
Advt.